Koo App को भारत का देसी Twitter भी कहा जा रहा है|

Koo एप्स देसी Twitter है| आजकल इसका काफी उपयोग बढ़ गया है| और यह एक इंडियन द्वारा बनाया हुआ ट्विटर जैसा प्लेटफार्म है| इसको राधा कृष्ण और उनकी टीम ने बनाया है, जो कि इंडियन है| और ट्विटर के Competitor के रूप में इस Koo एप्स को Dekha जा रहा है| अभी तक इस एप्स को काफी सारे मंत्री, मिनिस्टर ने यूज़ किया है| और इस एप्स की रिकमेंडेशन की है|

मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और मिनिस्टर पीयूष गोयल ने भी Koo Micro Blogging App यूज़ किया है| उन्होंने बताया है कि, यह ट्विटर से अच्छा काम करता है और ट्विटर से ज्यादा अच्छा Experience रहा है| Twitter एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है| जहां पर दुनिया भर की काफी सारे लोग जुड़ते हैं| और अपनी अपनी राय को रखते हैं| इसी तरह से Koo भी एक माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है| जिसमें लोग जुड़ कर अपने बातों को ट्वीट कर सकते हैं|

koo-app-called-desi-twitter-of-india-famous-micro-blogging-hindi-technsocial
Photo Credit- Koo

यह एक तरह से इंडिया के लिए काफी अच्छी बात है| क्योंकि इस एप्स में आपको इंडिया की कई सारी रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट भी मिल जाएगा| जैसे कि यहां पर बंगाली, पंजाबी, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ भाषा और भी कई सारी रीजनल लैंग्वेज का सपोर्ट मिलता है| यानी कि आप इसमें से किसी भी लैंग्वेज में अपनी प्रोफाइल आईडी बना सकते हैं| और अपने बातों को माइक्रो ब्लॉगिंग कर सकते हैं|

Koo App में भी आप वह सारी चीजें कर सकते हैं| जो कि आप ट्विटर के द्वारा करते हैं| आप किसी को भी फॉलो कर सकते हैं, किसी से भी जुड़ सकते हैं| किसी को भी डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं| या किसी के मैसेज पर आप कमेंट भी कर सकते हैं| यहां पर User Poll भी कंडक्ट कर सकते हैं| Koo एप्स बिल्कुल फ्री है| और इसको गूगल प्ले स्टोर & एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं| यह बहुत ही छोटा एप, यहां पर आपका इंटरनेट डाटा बहुत ही कम खर्च होगा|

अभी तक इस Koo एप्स को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है| और इस समय यह एप्स बहुत ही ज्यादा फेमस भी हो रहा है| आने वाले दिनों में इस एप्स में और भी सुधार देखने को मिल जाएंगे| और यह ऐप्स और भी ज्यादा फेमस हो सकता है| इस समय जबकि बहुत सारे ऐप्स को बैन किया जा रहा है| या बहुत सारे विदेशी एप्स इंडिया में जासूसी कर रहे हैं| ऐसे समय में Koo एप्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है, इंडिया के लिए|

क्योंकि यहां पर आपको अपनी डाटा चोरी होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं रहती| क्योंकि यह एक Indian और इंडिया कंपनी के द्वारा बनाया गया है| इससे आत्मनिर्भर भारत Campaign को भी मजबूती मिलती है| काफी जगह इसको भारत का देसी ट्विटर भी कहा जा रहा है| क्योंकि यह बिल्कुल ट्विटर की कॉपी है| और दिखने में इसका सिंबल भी ट्विटर के सिंबल से काफी हद तक बराबर ही लगता है| और जो इसमें फीचर्स है, वह भी ट्विटर से काफी करीबी लगते हैं|