संदेश ऐप्स क्या है? GIMS Massaging App क्या है?

संदेश ऐप्स, व्हाट्सएप एप्स का अल्टरनेटिव है| जिसको इंडियन गवर्नमेंट(GOI) ने बनाया है| संदेश ऐप्स का सबसे पहला नाम गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) था| Sandes App को इंडियन गवर्नमेंट ने बनवाया है, व्हाट्सएप की जगह यूज करने के लिए| अब इसका नाम बदलकर संदेश ऐप्स रख दिया गया है|इसमें व्हाट्सएप से ज्यादा अच्छे फीचर्स इस्तेमाल किए गए हैं|

what-is-sandes-app-and-gims-instant-massaging-app-details-in-hindi-technsocial
Sandes App Kya Hai?

ताकि देशवासियों, सरकारी ऑफीसर, स्टूडेंट और भारत की सभी निवासी इस एप्स को यूज करें| ताकि उनका कोई भी इंफॉर्मेशन और डाटा किसी और दूसरी कंट्री में Leaks ना हो जाए| जैसा कि आपको पता है|

Why GIMS (SANDES App) Started

इस समय जितनी भी बड़ी आईटी कंपनी Instant Massaging Chat ऐप्स है| समय-समय पर वह भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं| क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा साधन नहीं है|इसीलिए गवर्नमेंट (GOI) ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए, काफी सारे ऐप्स खुद से बनाने का निर्णय किया है| जिससे किसी विपरीत परिस्थिति में विदेशी एप्स, इंडिया को नुकसान ना पहुंचा पाए|

संदेश ऐप्स, व्हाट्सएप एप्स की तरह ही काम करता है| और इसको गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने व्हाट्सएप की जगह पर यूज करने के लिए बनाया है| इसको बनाने की पीछे मकसद सिर्फ इतना था कि, जितनी भी गवर्नमेंट ऑफिशल्स, गवर्नमेंट एजेंसी है| उनके लोग व्हाट्सएप का यूज ना करें| इस Sandes गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम वाले एप्स का यूज करें|ताकि उनका कोई भी भारत से जुड़ा हुआ डाटा विदेशी कंपनी ko ना पता Chale.

इससे भविष्य में काफी नुकसान हो सकता है| इसीलिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (MeITY) ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी कि एनआईसी (NIC) के साथ मिलकर इस संदेश इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स को बनाया है| यह एप्स फ्री में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है|

Sandes App Only For Government Employees

हालांकि Sandes App पूरी तरह से लांच के लिए तैयार हो चुका है| लेकिन अभी इसकी पब्लिक लॉन्चिंग डेट गवर्नमेंट की तरफ से नहीं आई है| इस एप्स में वह सभी फीचर्स हैं, जो कि आपको Whatsapp, Telegram और Signal में मिलते हैं| इस एप्स पर अपना आईडी बनाने के लिए सिर्फ आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी चाहिए| यहां से आप अपना मैसेज, ब्रॉडकास्ट और ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं| हालांकि इस एप्स में अभी काफी सुधार होना बाकी है|

क्योंकि अगर आप यहां पर एक बार अपने मोबाइल फोन से रजिस्टर्ड हो जाएंगे| तो आप अपने मोबाइल Number को चेंज नहीं कर सकते इसके लिए आपको Sandes App को डिलीट करके दोबारा से लॉगिन आईडी बनानी पड़ेगी| यानी कि यहां पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चेंज करने का कोई भी ऑप्शन नहीं दिया गया है| Sandes App इंटरनेट के माध्यम से चलता है| इसके लिए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और Apple iOS सिस्टम रिक्वायर्ड है| यहां पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको फोन नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है|

आने वाले दिनों में काफी सारी विदेशी Instant Messaging एप्स की छुट्टी होने वाली है| क्योंकि गवर्नमेंट (Government Of India) ने यह ठान लिया है| कि उसको कुछ फेमस विदेशी एप्स से टक्कर लेने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे| और अपना भी उस तरह का एप्स लांच करना होगा| ताकि विदेशी कंपनियां हमारी मजबूरी ka इल्लीगल फायदा ना उठा पाए| हालांकि Made in India संदेश ऐप्स की टेस्टिंग अभी चल रही है| और यह कंप्लीट होने की कगार पर है|

GIMS Portal for Sandes App

इसको इंडियन गवर्नमेंट ke सरकारी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है| काफी लोग इसको, काफी दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं| हालांकि इस एप्स को बनाने के लिए गवर्नमेंट ने पिछले साल ही अनाउंसमेंट कर दिया था| आप इस Sandes ऐप से रिलेटेड ज्यादा जानकारी चाहते हैं| तो आप गवर्नमेंट की वेबसाइट GIMS

gims.gov.in पर जाकर इस एप्स के बारे में जान सकते हैं| हालांकि वहां पर अभी तक इस संदेश ऐप्स को पब्लिक के लिए कब लांच करना है| ऐसा कोई भी हिंट नहीं दिया गया है|इस एप्स में आपको प्राइवेसी के सारे फीचर और ऑप्शन मिलेंगे| हालांकि कुछ सूत्रों से यह भी पता चला है| कि संदेश ऐप्स केवल सरकारी ऑफिसर, सरकारी Employee के लिए ही होगा| इसको गवर्नमेंट अपनी अंदर आने वाली सभी विभाग और अधिकारियों को, इस एप्स को यूज करने की परमिशन देंगे|

Samvad App for Public

कुछ Leaks ऐसा भी बता रहे हैं| कि पब्लिक के लिए एक नया दूसरा SAMVAD App भी बनाया जा रहा है| जिस पर अभी काम चल रहा है|उस एप्स का नाम संवाद (SAMVAD) है| जिसका मतलब है बातचीत| इस एप्स को पब्लिक के लिए लांच किया जा सकता है, व्हाट्सएप, सिग्नल और टेलीग्राम की टक्कर में| जब तक Govt Instant Massaging App ऑफिशियल लॉन्च नहीं हो जाती| तब तक कुछ भी क्लियर नहीं कहा जा सकता| हालांकि आप संदेश एप्स को डाउनलोड भी कर सकते हैं|

Sandes एप्स को कैसे डाउनलोड करें| सारी प्रोसेस

Download

इसके लिए आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन या एप्पल iOS फोन होना चाहिए| आप इसको सीधा गवर्नमेंट की वेबसाइट GIMS ( gims.gov.in) पर भी जाकर APK File डाउनलोड कर सकते हैं| Sandes Instant Massaging App APK Download करने के Baad| आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं|

Create Sandes Profile by Mobile Number

यहां पर आईडी बनाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना है| ध्यान रहे कि यहां पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा नहीं है| इसके लिए आपको अपने एप्स को डिलीट करके दोबारा से ऐप्स डाउनलोड करना पड़ेगा| और नए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से प्रोफाइल बनाना होगा|

हालांकि अच्छी बात यह है कि, यह एक GOI Massaging App है| इस एप्स पर हमारी जानकारियां Safe रहेंगी| अगर हम किसी विदेशी जैसे कि, व्हाट्सएप, सिग्नल टेलीग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल करते हैं| तो आने वाले भविष्य में हमारी पर्सनल इंफॉर्मेशन को दूसरे देशों द्वारा Leaks या खरीदा जा सकता है|

यहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को बदलने का ऑप्शन नहीं मिलता| नया ईमेल आईडी नए मोबाइल नंबर को इस एप्स में डालने के लिए आपको पुराना एप्स डिलीट करना होगा| और फिर आप दोबारा से नंबर और ईमेल आईडी से यहां पर रजिस्टर्ड कर पाएंगे| इस तरीके से आपके पुरानी वाली जितनी भी ग्रुप है| आपको दोबारा से ज्वाइन करना होगा| Sandes App अभी नया है| इसलिए इसमें सुधार होने में थोड़ा सा टाइम लग सकता है|

SANDES और व्हाट्सएप App में क्या बड़े डिफरेंस है? क्या बड़े अंतर हैं?

यहां पर हम यह जानने की कोशिश करेंगे| संदेश और व्हाट्सएप एप्स में सबसे बड़ा डिफरेंस इसके प्रोफाइल आईडी या साइन इन को लेकर है| क्योंकि संदेश ऐप्स में आप मोबाइल नंबर और अपनी ईमेल आईडी को बदल नहीं पाएंगे| ऐसा कोई फीचर्स नहीं दिया गया है| जबकि अगर आप व्हाट्सएप यूज करते हैं| तो आप अपने मोबाइल नंबर को कितनी बार भी बदल सकते हैं| और आप के जितने भी पुराने ग्रुप या जिन ग्रुप में भी आप ऐड हैं, आपकी पुरानी चैट, वह आपकी सेफ रहेंगी|

संदेश ऐप्स में अभी सिर्फ गवर्नमेंट एंप्लाइज ही Allow है| इस एप्स में साइन इन करने के लिए गवर्नमेंट Employee की आईडी रिक्वायर्ड होगी| इसे अभी आम पब्लिक के लिए नहीं बनाया गया है| इसलिए व्हाट्सएप को काफी लोग यूज़ करेंगे| क्योंकि यह आम पब्लिक के लिए भी अवेलेबल है|

SANDES App में आप अपनी डाटा और ग्रुप्स की बैकअप को अपने मोबाइल या पेनड्राइव में भी स्टोर कर सकते हैं| लेकिन व्हाट्सएप में कोई भी बैकअप लेने के लिए आपको गूगल ड्राइव और आईक्लाउड का यूज करना होता है|

संदेश ऐप्स को लेकर अभी काफी सारी Confusion हैं| जैसे कि यह केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा| पब्लिक के लिए इसकी आने की कोई भी उम्मीद नहीं है| और पब्लिक के लिए एक दूसरे एप्स पर काम चल रहा है| जिसका नाम है संवाद (SAMVAD Instant Massaging App). उसके बारे में अभी कोई ज्यादा इंफॉर्मेशन Leaks नहीं आई है| अगर इस समय के हिसाब से देखा जाए तो, व्हाट्सएप अभी सब जगह अवेलेबल है| सभी यूज भी कर रहे हैं|

तो पब्लिक के लिए व्हाट्सएप ज्यादा अच्छा हो सकता है| लेकिन आने वाले दिनों में लोग संवाद ऐप्स और संदेश ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगेंगे| क्योंकि धीरे-धीरे यह पॉपुलर हो जाएगा और धीरे-धीरे यूजर एक्सपीरियंस se इसमें सुधार होता जाएगा|