आधार Card में फोटो बदलवाना बहुत ही आसान हैं|

अक्सर सभी को अपने आधार कार्ड की फोटो तस्वीर पसंद नहीं आती| क्योंकि यह काफी धुंधली होती है, और काफी ज्यादा पुरानी होती है| लेकिन आधार UIDAI ने हर एक यूजर को अपनी फोटो को बदलने का  नियम बना रखा है| अगर आप भी अपनी आधार कार्ड में दी गई फोटो को बदलना चाहते हैं| तो यह आप आसानी से कर सकते हैं| आज हम आपको बताएंगे आधार कार्ड में फोटो और मोबाइल नंबर को कैसे बदला जाता है| आधार कार्ड इंडिया में पहचान का एक बहुत ही बड़ा दस्तावेज बन चुका है| आपको इंडिया के अंदर कोई भी डिपार्टमेंट में काम कराने के लिए अपना आधार कार्ड दिखाना जरूरी है|

aadhaar-card-me-photo-kaise-change-kare-aadhhar-uidai-photo-change-technsocial

लेकिन पहले जो आधार कार्ड बने थे| उसमें फोटो क्वालिटी काफी ज्यादा खराब थी| कुछ फोटो काफी ज्यादा धुंधले हैं| जिससे पता ही नहीं चलता की फोटो किसकी लगी हुई है| इसीलिए काफी लोग अपनी आधार कार्ड फोटो को बदलवाना चाहते हैं| आधार UIDAI एजेंसी ने लोगों को आधार में फोटो बदलवाना और मोबाइल नंबर बदलवाना के नियम बहुत ही आसान कर रखे हैं| आप यह दोनों ही चीजें बदलवा सकते हैं| अगर आप आधार कार्ड में अपनी फोटो बदलवाना चाहते हैं| इसके लिए आपको आधार UIDAI नजदीकी सेंटर पर जाना होगा| अब यह काम डाकघर और बीएसएनएल ऑफिस को दिया गया है|

Aadhaar एजेंसी/UIDAI Center

आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर, अपनी Aadhaar फोटो बदलवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं| आपको अपनी फोटो अलग से नहीं खिंचवानी है| जब आप आधार केंद्र पर जाएंगे, तो वहां पर वेब कैमरे की मदद से फोटो खींची जाती है| लेकिन आज के समय में वेब कैमरे काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं| और फोटो काफी ज्यादा अच्छी आती है| इसके लिए आपको पहले से ही तैयारी करके आधार सेंटर पर जाना होगा| और वहां पर अपनी फोटो को Webcam की मदद से खिंचवाना होगा| इसके बाद यह फोटो आपके आधार डाटा में जुड़ जाएगा| आपको अपना नया आधार कार्ड 1 सप्ताह से लेकर 90 दिनों के बीच में नहीं डाउनलोड करना|

जब आपका आधार कार्ड पूरी तरह से अपडेट हो जाए| उसके बाद ही आपको नया आधार कार्ड डाउनलोड करना है| अब आप देखेंगे कि आपकी नए आधार कार्ड में आपकी नई वाली फोटो है| जो कि काफी ज्यादा क्लियर है| अगर आपको और अच्छी फोटो चाहिए| तो आप आधार कार्ड की प्लास्टिक वाली फोटो आईडी मंगा सकते हैं| जो कि आपको Aadhaar UIDAI की वेबसाइट पर फॉर्म भर के मिलेगा| इस प्लास्टिक के आधार कार्ड में फोटो काफी ज्यादा अच्छी और साफ-सुथरी आती है| आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की प्रक्रिया और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने की प्रक्रिया दोनों ही एक समान है|

आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की प्रक्रिया

Step 1

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार यूआईडी एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा| आपको आधार एनरोलमेंट फॉर्म मिल जाएगा| जिसको आपको अच्छी तरह से भरना होगा| आप चाहे तो UIDAI की वेबसाइट से भी यह आधार एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करके भर सकते हैं|

Step 2

इस भरे हुए फॉर्म को, आपको आधार सर्विस सेंटर पर जमा करना होगा| इसके साथ ही फोटो बदलवाने के लिए ₹25 की फीस भी जमा करानी होगी| अब आपको पेमेंट से रिलेटेड URN नंबर मिल जाएगा|

Step 3

Aadhaar URN Number का इस्तेमाल करके पता लगा सकते हैं, कि आपका आधार कार्ड स्टेटस अपडेट हो चुका है, या अभी अपडेट होना बाकी है|

Step 4

अगर आपका आधार कार्ड स्टेटस अपडेट दिखा रहा है| तो आप अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| जो कि आपको Aadhaar UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड करना है| या किसी नजदीकी साइबर कैफे जाकर भी आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड करा सकते हैं|

Step 5

अब आप के इस नए आधार कार्ड में आपकी नई वाली फोटो दी गई है| इसी प्रक्रिया से आप अपना नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करा सकते हैं| नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट कराने की पूरी प्रक्रिया, आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की पूरी प्रक्रिया के समान ही है| उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आया है| कमेंट करके हमें जरूर बताएं|