EPFO ने एक नई तरीके की ऑनलाइन सर्विस & Date of Exit Update शुरू की है|

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ईपीएफओ ने एक नई तरीके की ऑनलाइन सर्विस शुरू की है| जोकि उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगी| जिनका PF और यूएएन रजिस्ट्रेशन कंपनी नहीं करा पाती है| बहुत सारे लोग ऐसे ठेकेदार के अंदर काम करते हैं| जो की PF या UAN रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते| अब आप खुद से भी यूएन नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे|

epfo-uan-new-online-service-start-update-date-of-exit-self-technsocial
EPFO & UAN

इसके लिए आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा| और वहां पर नीचे की तरफ देखेंगे तो आपको यूएएन नंबर अप्लाई करने के लिए एक लिंक दिखाई देगा| आपको इस New यूएन नंबर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके, दी गई डिटेल्स भरनी होगी| और आप खुद से अपना यूएन नंबर बना पाएंगे| इसके साथ ही ईपीएफओ ने एक नई सुविधा और दी है| कर्मचारियों को इस सुविधा के अंतर्गत अब नौकरी छोड़ने पर डेट ऑफ एग्जिट खुद से अपडेट कर पाएंगे|

Date of Exit खुद से ही अपडेट

पहले कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को काफी परेशान किया जाता था| और डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट नहीं किया जाता था| जिसके कारण कर्मचारी अपना पीएफ अकाउंट में से पैसे निकाल नहीं पाते थे| यह तरकीब काफी सारी कंपनियों ने अपना रखी थी| ताकि कर्मचारी हमेशा परेशान रहे| लेकिन ईपीएफओ (EPFO) ने इस परेशानी को अब दूर कर दिया है| अब कोई भी एम्पलाई अपनी नौकरी छोड़ने के बाद डेट ऑफ एग्जिट को यूएएन पोर्टल पर खुद से ही अपडेट कर सकता है| इसके लिए आपको EPFO Portal पर जाना होगा| और वहां पर UAN Login ID की सहायता से लॉगइन करना होगा|

डेट ऑफ एग्जिट वाले कॉलम में जाकर, आपने जिस दिन कंपनी छोड़ी थी| उस दिन डेट डालनी होगी, इसके लिए आपको कोई भी प्रूफ नहीं देना है| जो डेट आपको समझ आए, आप वो date of exit  डाल दीजिए| और उस डेट से 2 महीने के बाद आप अपना पूरा PF & पेंशन अमाउंट निकाल सकते हैं| इसके लिए यूएएन पोर्टल पर आपका केवाईसी (KYC Information) कंप्लीट होना चाहिए| यानी कि आपका बैंक अकाउंट डिटेल, पैन कार्ड, आधार कार्ड डिटेल और सभी डिटेल्स सही होनी चाहिए| और पहले से अप्रूव होनी चाहिए| तभी आप डेट ऑफ एग्जिट खुद से अपडेट कर सकते हैं|

UAN Portal की केवाईसी अपडेट और Approve

UAN Portal की केवाईसी हमेशा अपडेट और Approve करवा लेनी चाहिए| क्योंकि नौकरी छोड़ने पर Company & HR परेशान ज्यादा करती है| अगर आप का केवाईसी और बैंक अकाउंट लिंक है| तो आप Date Of Exit खुद से अपडेट कर सकते हैं|इसके लिए आपको डेट ऑफ एग्जिट टैब पर क्लिक करना होगा| उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो कि आप के आधार कार्ड में लिंक है| वहां पर एक ओटीपी जाएगा| ओटीपी को आपको यूएएन पोर्टल पर सबमिट करना होगा| और उसके बाद जिस दिन आप ने नौकरी छोड़ी थी, या जो भी दिन आपको याद है| वह वहां पर Date of Exit डालकर सबमिट कर दीजिए|

जो Date आप डालेंगे, उससे 2 महीने के बाद आप अपना पूरा PF पूरा Pension Amount निकाल सकते हैं| ईपीएफओ समय-समय पर ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान कर रहा है| जिससे कर्मचारियों को काफी ज्यादा फायदा हो रहा है| आने वाले दिनों में पीएफ का पूरा कंट्रोल कंपनी से छीन कर, ईपीएफओ सीधा एंप्लॉय के हाथ में दे देगा| क्योंकि ईपीएफओ या पीएफ का सारा पैसा एम्पलाई का पैसा है| इसलिए इस पर कंपनी का कंट्रोल नहीं होना चाहिए|