हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के लिए Online आवेदन Process

वाहनों में लगने वाले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के नियम काफी ज्यादा सख्त होते जा रहे हैं| अभी तक केवल दिल्ली और बड़े शहरों में ही यह नंबर प्लेट पर शक्ति बढ़ती जा रही थी| लेकिन धीरे-धीरे छोटे-छोटे राज्यों में भी यह नंबर प्लेट नहीं लगाने पर काफी शक्ति हो रही है| अभी यूपी में अगर आपने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई| तो आपको ₹5000 तक का जुर्माना देना पड़ सकता है| हालांकि इसकी जो डेट बताई गई है, यानी कि 15 जुलाई 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगवाना उत्तर प्रदेश में अनिवार्य है| उसके बाद ट्रैफिक पुलिस किसी का भी चालान कर सकती है| और आपको ₹5000 तक का भी जुर्माना देना पड़ सकता है|

हालांकि इसको लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इस आवेदन करने के लिए आपको siam.in पर लॉग इन करना है| और यहां पर आसानी से आप थोड़ी सी इंफॉर्मेशन डालकर और पेमेंट करके, अपना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) मंगा सकते हैं| अगर आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं करना चाहते| HSRP ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते| तो आप किसी भी वाहन एजेंसी पर जाकर इस नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं| और जो भी Charge वहां लगता है| उसको जमा करा सकते हैं|

HSRP by RTO Office

इसके अलावा आप अपने शहर के RTO Office में भी जाकर आवेदन करा सकते हैं| हालांकि सभी आवेदन ऑनलाइन होते हैं| कुछ एजेंटों के द्वारा भी ऑनलाइन आवेदन कराए जा रहे हैं| लेकिन आपको इन एजेंटों को ज्यादा पैसे नहीं देने हैं| क्योंकि HSRP नंबर प्लेट के लिए काफी कम पैसे रिक्वायरमेंट है| दिल्ली में तो काफी पहले से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने के कारण लोगों के चालान कट रहे हैं| लेकिन अब छोटे छोटे और बड़े बड़े City/State भी इस चीज को फॉलो कर रहे हैं|

Last Date of HSRP

अगर आपने अप्रैल 2019 से पहले कोई भी वाहन, चाहे दो पहिया हो, चाहे चार पहिया, चाहे 3 पहिया खरीदा है| तो आपको 15 जुलाई 2021 तक एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर लगवाना अनिवार्य हो गया है| हालांकि यूपी गवर्नमेंट ने नंबर प्लेट लगवाने के लिए कुछ गाइडलाइन जारी किए हैं| जैसे कि अगर आपका गाड़ी के नंबर में लास्ट वाला अंक 0 ya 1 होता है| तो आपको 15 जुलाई 2021 tak HSRP लगवाना है| HSRP नंबर प्लेट लगवाने की UP अंतिम तारीख का विवरण दे दिया है|

Number Plate Last NumberLast Date of HSRP
0  or 115 July 2021
2 or 315 October 2021
4 or 515 January 2022
6 or 715 April 2022
8 or 915 July 2022

अब से आपको अपनी Vehicle की फिटनेस टेस्ट सर्टिफिकेट को लेने के लिए भी हाई सिक्योरिटी HSRP जरूरत पड़ेगी| SIAM की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको, SIAM.in or BookMyHSRP सर्च करना है गूगल में| उसके बाद जब यह वेबसाइट खुल जाएगी| तो यहां पर कुछ जानकारियां देनी है| इसमें से कुछ जानकारियां आपकी होंगी| कुछ जानकारी आपके वाहन से रिलेटेड जो भी दस्तावेज हैं, उनमें से पूछी जाएंगी|

Online HSRP Process

गवर्नमेंट द्वारा इस siam.in ऑनलाइन वेबसाइट को अप्रूव किया गया है| एचएसआरपी (HSRP) की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए| Taki Aapko नंबर लेने में कोई दिक्कत ना आए और बीच में बिचौलिए ना आ जाए| इसके लिए गवर्नमेंट ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर Board यानी SIAM से कांटेक्ट किया है| और siam.in वेबसाइट पर जाकर ही आपको नए सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करना होता है

सक्सेसफुली अप्लाई करने के कुछ दिन बाद, दी गई डेट और टाइम पर आपको अपनी Agency लोकेशन पर पहुंचना होता है| यानी कि जो भी एजेंसी आपने Select ki है| वहां पर जाकर अपना HSRP नंबर प्लेट लेना होता है| एजेंसी वाला नंबर प्लेट हाथ में नहीं देता, वह नंबर प्लेट को आपकी वाहन में फिक्स कर देता है| अगर आपको नंबर प्लेट लेने में कोई भी परेशानी हो रही है| तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं| और अपनी परेशानी बता सकते हैं|

Helpline Number for HSRP

आपको कोई भी दिक्कत या परेशानी होती है| तो आप SIAM or HSRP हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं| और अगर आपसे कोई भी ज्यादा पैसे मांगता है, तो भी आप इन नंबरों पर कॉल करके बता सकते हैं| कोई भी एजेंसी आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में रिश्वत की मांग करती है| तो भी आप इन नंबरों पर कॉल करके बता सकते हैं| Helpline Number- 18001200201, 9305387662, 9368261111, 8302825503

Step by Step Guide of Apply HSRP on siam.in

SIAM.in वेबसाइट को आप गूगल में सर्च करिए| सर्च करने के बाद आपको siam.in पर क्लिक करना है| इसके सबसे ऊपर आप देखेंगे, बुक माय HSRP लिखा हुआ दिखाई देगा| उसके ऊपर आपको क्लिक करना है| क्लिक करने के बाद पेज खुल जाएगा| वहां पर आपको अपना प्रदेश, जनपद/ डिस्ट्रिक्ट, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर एंट्री करना है| इसके बाद आपको हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर के विकल्प का चयन करना है|

Select Vehicle Type & Company

सबसे पहले आपको अपने वाहन निर्माता कंपनी को सेलेक्ट करना है| और आपका वाहन किस प्रकार का है, यह आपको सेलेक्ट करना है| जैसे कि टू व्हीलर है या फोर व्हीलर| जैसे कि बजाज कंपनी का है या हीरो का, सेलेक्ट करें|

इसके बाद आपका वाहन किस चीज के लिए रजिस्टर्ड है, यह आपको सेलेक्ट करना है| जैसे कि आप नॉर्मल यूज़ के लिए लिया है तो आपको गैर व्यवसायिक वाहन विकल्प का चयन करना है| अगर आपने अपना वाहन कमर्शियल में लिया है, तो आपको व्यवसायिक वाहन करना है| इसके पश्चात वाहन का किस प्रकार का ईंधन है, पेट्रोल का है, सीएनजी है या डीजल है| इस तरह ऑप्शन को सेलेक्ट करना है|

Select Agency

इसके बाद आपको सारी डिटेल को दोबारा से चेक करना है| और आगे के लिए प्रोसेस कर देना है| इसके बाद आपको डीलर अपॉइंटमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा| जहां पर आप अपने आसपास के शहर या अपने शहर में कोई भी डीलर चुन सकते हैं| जो आप के सबसे नजदीक हो| अगर आपका वाहन अगर आपने वाहन बंगाल से लिया था| और आप इस समय दिल्ली में है| तो आपको दिल्ली में अपने नजदीकी वाहन डीलर कोई भी सेलेक्ट करना होगा|

Select Time Slot & Appointment

उस डीलर का शहर, पिन कोड डालिए| इसके बाद उस डीलर पर आपको समय, टाइम स्लॉट काफी सारी चीजें दिखाई देंगी| तो वहां पर आप अपना टाइम स्लॉट बुक कर लीजिए| इसके बाद अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट तिथि और समय को चयन करके कंफर्म कर दीजिए| एक बार फिर से सारी इनफार्मेशन को चेक कर लीजिए| और अपना नंबर प्लेट शुल्क ऑनलाइन जमा करा दीजिए|

Take a Print for Your Record

सारे विवरण को पूरी तरह से देख लेने के बाद| आप ऑनलाइन भुगतान करें और प्रिंट आउट निकालने यही प्रिंट आउट या इसकी फोटो कॉपी आपको लेकर, जब आपका नंबर प्लेट एजेंसी पर आ जाएगा| तो आपको जाना पड़ेगा| और वहां पर एजेंसी में आपको कोई भी चार्ज नहीं देना नंबर प्लेट को अपनी गाड़ी पर लगवाने के लिए| अगर आपको ऐसा कुछ भी लगता है| कि एजेंसी वाला आपसे पैसे लेने के चक्कर में है, या आपको परेशान कर रहा है| तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं, और शिकायत कर सकते हैं|

HSRP Helpline Number- 18001200201, 9305387662, 9368261111, 8302825503