मोबाइल टावर कैसे लगवाना है? Mobile Tower Installation Process 2021

किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर ऑनलाइन कैसे लगवाना है? और इसका नया 2021 वाला फॉर्म कैसा Submit Karna है| आज इस बारे में बात करेंगे| मोबाइल टावर ऑनलाइन कैसे लगवाए 2021 में सारी प्रोसेस डिटेल|

mobile-tower-kaise-lagwaye-tower-installation-process-in-hindi-technsocial
Mobile Tower Kaise Lagwaye

अगर आप भी अपनी जमीन या छत पर मोबाइल टावर लगा कर पैसे कमाना चाहते हैं| तो यह पोस्ट आपके लिए हैं| यहां पर हम आपको बताएंगे मोबाइल टावर कैसे लगता है| मोबाइल टावर लगवाने की पूरी प्रोसेस क्या होती है| मोबाइल टावर के लिए आपके पास कोई भी खाली प्लॉट या एक बड़े आकार का मकान होना जरूरी है| जिसकी छत पर आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं|

मोबाइल Tower Installation Requirement & Benefits

मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको यह देखना होगा| कि किसी भी कंपनी का जिसका भी आप मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं| उस मोबाइल कंपनी का कोई भी टावर 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में नहीं होना चाहिए| अगर जो टावर आप लगवाना चाहते हैं| उस कंपनी का कोई भी Mobile Tower 2 से 3 किलोमीटर की एरिया में होगा| तो आपको मोबाइल टावर लगवाने की परमिशन नहीं मिलेगी|

मोबाइल टावर लगवाने के बाद आपको दो तरह की सुविधा मिलती है| पहला तो आपको मोबाइल टावर की एवज में हर महीने किराया मिलता है| दूसरा बेनिफिट यह है कि, मोबाइल टावर लगवाने के बाद आपके एरिया में नेटवर्क अच्छा हो जाता है| जिससे आपको अपने फोन में नेटवर्क की कोई भी दिक्कत नहीं होती है|

मोबाइल Tower Installation के तरीके

मोबाइल टावर लगवाने के लिए 2 तरीके होते हैं| पहला तरीका है ऑनलाइन फॉर्म भर कर, आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं| दूसरा तरीका है, आप मोबाइल कंपनी के नजदीकी ऑफिस पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं| और फॉर्म को जमा करा सकते हैं| इन दोनों ही तरीकों से आप किसी भी कंपनी का मोबाइल टावर अपनी खाली जमीन और छत के ऊपर लगवा सकते हैं|

लेकिन इसमें काफी सारी चीजें हैं| जो मैं आपको स्टेप बाय स्टेप Batane Ja Raha Hu. सबसे पहले तो, आपके पास मोबाइल टावर लगवाने के लिए एक खाली जमीन और किसी मजबूत और बड़े मकान की छत का होना जरूरी है| मोबाइल टावर लगवाने के लिए दूसरी जरूरी चीज NOC Hai. अपने आसपास लोगों के द्वारा कोई भी ऑब्जेक्शन नहीं होना चाहिए| यानी कि आपको वहां की लोकल अथॉरिटी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC for Mobile Tower) लेना पड़ेगा|

साथ ही आप जिस जमीन पर या छत पर टावर लगवाना चाह रहे हैं| उसके कागजात आपके नाम से होने चाहिए| अगर कागजात आपके नाम से नहीं है| तो आपको कुछ जरूरी कागज भी बनवाने पड़ेंगे तहसील में जाकर| अगर आप अपने मकान की छत पर मोबाइल टावर इंस्टॉल करने की सोच रहे हैं| तो कम से कम आप के मकान का छत 550 स्क्वायर फिट का होना जरूरी है| और अगर आप किसी खाली प्लॉट पर टावर लगवाना चाहते हैं| तो कम से कम 2200 स्क्वायर फीट जमीन होनी चाहिए|

यदि आप किसी गांव के अंदर जमीन पर टावर लगवाना चाहते हैं| तो वहां पर कम से कम 2500 स्क्वायर फीट जमीन होनी चाहिए| ध्यान रखने वाली बात यह है कि, जहां भी टावर लगेगा| उसके आसपास दो-तीन किलोमीटर तक उस Mobile कंपनी का कोई भी Mobile Tower Install नहीं होना चाहिए| दूसरी जरूरी चीज यह है कि, आसपास कोई स्कूल या हॉस्पिटल नहीं होना चाहिए|

क्योंकि इन दोनों की वजह से आपको मोबाइल टावर लगाने के लिए एनओसी मिलना काफी मुश्किल हो सकता है| अगर आपको अपने एरिया में जियो का मोबाइल टावर लगवाना है| या एयरटेल का मोबाइल टावर लगवाना है| तो आपको इन दोनों कंपनी में बात करनी पड़ेगी|

बात दो तरीके से होती है| पहला तरीका है आप ही कंपनी की वेबसाइट पर जाकर, वहां पर मोबाइल टावर लगाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं| दूसरा तरीका यह है कि, आप इन दोनों कंपनी के ऑफिस पर जाकर भी ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं| और जानकारी ले सकते हैं| फॉर्म कंप्लीट होने पर यह मोबाइल कंपनी थोड़ा सा रिसर्च और वेरिफिकेशन करती हैं| इसके बाद मोबाइल टावर लगाने के लिए सहमति देती हैं|

मोबाइल टावर लगवाने के लिए जरूरी कागजात

इनकी समझ में मोबाइल टावर Location नहीं आया| तो यह आपको मोबाइल टावर Lagane की अनुमति नहीं दे सकती हैं| मोबाइल टावर लगवाने के लिए कुछ जरूरी कागजात इस प्रकार है| जो कि आपकी ऑनलाइन फॉर्म में भरे जाएंगे|

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • सेफ्टी सर्टिफिकेट
  • बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट
  • एड्रेस प्रूफ
  • रेजिडेंस प्रूफ
  • एनओसी (NOC) नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

अगर आप किराए पर रहते हैं| तो उसका एनओसी सर्टिफिकेट with Owner Signature, यह सभी आपको तैयार रखना है| इसके बाद अगर उनको लगता है कि| आपके यहां मोबाइल टावर लग सकता है| तो कंपनी आपसे कुछ एक्स्ट्रा फॉर्म फिल करवाती है| जिसमें एक जरूरी कागजात कंपनी का एग्रीमेंट होता है| कंपनी आपसे कुछ सालों के लिए एग्रीमेंट करा सकती है|

एग्रीमेंट कराने पर आपको इतने सालों के लिए हर महीने रुपए दिए जाते हैं, यानी कि किराया|इस दौरान आप उस जमीन पर किसी दूसरी कंपनी का टावर नहीं लगा सकते| ना ही आप Mobile Tower को हटवा सकते हैं|

Mobile Tower Installation Company

वैसे तो इंडिया में काफी सारी कंपनियां Mobile Tower Installation Karti हैं| कुछ प्राइवेट कंपनी टावर लगाती हैं, और कुछ मोबाइल कंपनी खुद से ही टावर लगवा Deti हैं| इनमें एयरटेल, जिओ, एटीएस टावर, Indus Tower प्रमुख कंपनियां हैं| जो कि Mobile Tower लगाने का काम करती हैं|इसके अलावा भी, काफी सारी कंपनियां इंडिया में Mobile Tower लगाती है| जोकि कई सारी कंपनियों के लिए Mobile Tower Installation का काम करती हैं|

  • Jio
  • Airtel
  • ATS Tower
  • Indus Tower

Bharti Airtel

आप उन Mobile Tower Company से भी कांटेक्ट कर सकते हैं| भारती एयरटेल कंपनी टावर खुद से भी लगाती है| आप इसकी किसी भी रीजनल ऑफिस पर जाकर| ऑफलाइन टावर लगाने के लिए फॉर्म फिल अप कर सकते हैं| अगर आप ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं| तो आप इस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर टावर लगवाने के लिए रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं| भारती एयरटेल कंपनी की शुरुआत भारती मित्तल Ne 1976 में की थी|

Reliance Jio

Reliance जिओ भी अपनी काफी सारे टावर को खुद से ही लगती है| इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी है| जो कि रिलायंस कंपनी के मालिक हैं| इस कंपनी के ऑफिस जाकर आप ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं| और मोबाइल टावर इंस्टॉल करने के लिए एप्लीकेशन दे सकते हैं| आप ऑनलाइन मोबाइल टावर लगवाने के लिए Form Submit कर सकते हैं|

ATS Tower

एटीसी टावर कंपनी, Ek अमेरिकन कंपनी है| जो कि काफी सारी मोबाइल कंपनियों के लिए टावर लगाने का काम Karti है| इसके ऑफिस इंडिया में काफी जगह हैं| Aap ऑफिस में डायरेक्ट कांटेक्ट कर सकते हैं| और ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं| साथ ही आप इस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन टावर लगवाने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं|

इसके अलावा भी इंडिया में बहुत सारी कंपनियां Mobile Tower टावर लगाने का काम करती हैं| अगर आपके आसपास ऐसी कंपनियां है| तो आप वहां जाकर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं| तथा ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं| मोबाइल टावर लगवाने के लिए जो प्रोसेस है| उसकी भी जानकारी ले सकते हैं|

मोबाइल टावर लगवाने के लिए फ्रॉड

मोबाइल टावर लगवा कर काफी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है| क्योंकि आप अपनी खाली जमीन और छत पर टावर लगवा कर काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं| इसीलिए काफी लोग मोबाइल टावर लगवाने के लिए एप्लीकेशन देते हैं| लेकिन उसमें से कुछ लोग ही सेलेक्ट हो पाते हैं| इसी दौरान मोबाइल टावर लगवाने के लिए काफी सारी फ्रॉड भी होते हैं| इन Fraud Mobile Tower Company से आपको बच के रहना चाहिए|

मोबाइल टावर लगवाने के लिए कोई भी कंपनी विज्ञापन नहीं देती है| उनको जब जरूरत होती है तो, वह अपने आप ही आपसे कांटेक्ट कर लेते हैं| मोबाइल टावर लगवाने के लिए काफी सारी धोखाधड़ी हो रही है| जिसकी आए दिन न्यूज़ आपको मिलती ही रहती है| इसलिए आपको इस से बच के रहना चाहिए| वैसे भी मोबाइल टावर लगवाने के लिए People काफी ज्यादा लालच करते हैं|

मोबाइल टावर से अच्छी आमदनी

क्योंकि देखा जाए तो, मोबाइल टावर से आपको काफी अच्छी आमदनी हो जाती है| आपकी खाली प्लॉट पर मोबाइल टावर लगवाने का मंथली किराया 5000 से लेकर 10000 तक हो सकता है| आपकी जमीन या मकान, किसी शहर में है तो आपको ₹20000 तक किराया मिल सकता है| और अगर आप किसी पॉश कॉलोनी, हाई सिटी, मेट्रो सिटी में रहते हैं| तो आप की जमीन पर मोबाइल टावर लगवाने का किराया 50000 से ₹60000 तक पर मंथ मिल सकता है| यह डिपेंड करता है, आपकी जमीन और आप की बिल्डिंग शहर के किस एरिया, City or Locality में है|  

यहां पर मैंने आपको एस्टीमेट अमाउंट बता दिया है लेकिन आपको ज्यादा अमाउंट के लिए कोशिश करना आना चाहिए| अगर आपकी नजदीक में मोबाइल कंपनी का ऑफिस है| तो आप वहां जाकर भी ऑफलाइन मोबाइल टावर लगवाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं| आप जब वहां जाएंगे| तो आपको काफी सारी जानकारियां वहां से मिल जाएगी| और आप वहां पर ऑफलाइन फॉर्म भर के जमा कर सकते हैं| इसके बाद कंपनी से कुछ लोग आप की जमीन और एरिया का निरीक्षण करने भी आ सकते हैं|

वहां Company Ke लोग नेटवर्क की कमी, डॉक्यूमेंट और एरिया के बारे में जानकारी लेते हैं| जिसको यह लोग कंपनी में सबमिट करते हैं| कंपनी जब पूरी तरह से आश्वस्त हो लेती है| कि आपकी एरिया में मोबाइल टावर लगाने की जरूरत है, और कोई भी दिक्कत नहीं है| तो वह आपसे कंपनी Mobile Tower Installation कॉन्ट्रैक्ट करते हैं| और आप की जमीन पर टावर लगने का प्रोसेस स्टार्ट हो जाता है|

Fraud Mobile Tower Installation Advertisement & DoT Public Notice

लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना पड़ेगा| कि मोबाइल टावर लगवाने के लिए कोई भी कंपनी Advertisement नहीं देती| किसी भी अखबार में, किसी भी टीवी, किसी भी सोशल मीडिया पर| अगर आपको इस तरह की न्यूज़ कहीं भी मिलती है| तो आप उनसे बिल्कुल भी कांटेक्ट ना करें|

DoT-Public-Notice-mobile-tower-kaise-lagwaye-Tower-installation-process-in-hindi-technsocial
DoT Warning Latter to Fraud Tower Installation

क्योंकि इंडिया में मोबाइल टावर को लेकर धोखाधड़ी बहुत अरसे से चली आ रही है| और लोग लालच में 5000 से लेकर 300000 तक जमा kar देते हैं| यह Fraud Mobile Tower कंपनियां उनसे अमाउंट लेकर फरार हो जाती हैं| लोग मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन को लेकर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं| इसीलिए कभी भी मोबाइल टावर लगाने के लिए, आप कंपनी में खुद जाएं|

और वहां पर खुद से फॉर्म भरे| अगर आप कंपनी नहीं जाना चाहते, तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं|टावर लगवाने के लिए कंपनी से कॉल आती है| तो उसके बाद अच्छी तरह से वेरिफिकेशन करके आप कोई भी पैसा कंपनी को दे| वैसे तो कोई भी कंपनी जब तक टावर लगाने की प्रोसेस पूरी नहीं हो जाती है| आपसे पैसे की डिमांड नहीं करती है|

आप पूरी अच्छी तरह से जांच परख कर ही मोबाइल टावर लगवाने के लिए किसी को भी पैसे दें या बात करें|अगर आप इंटरनेट पर, मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन या मोबाइल टावर कैसे लगाएं सर्च करेंगे| तो आपको बहुत सारी फ्रॉड कंपनियों की लिस्ट मिल जाएगी| बहुत सारी Fraud वेबसाइट आपके सामने आ जाएगी| आप को बेवकूफ बनाती हैं और आपके को लूट लेती हैं|

इसीलिए सावधान रहें, कंपनी की ओरिजिनल वेबसाइट पर जाकर He Mobile Tower Installation Ke Liye Apply Kare. इस पोस्ट से आपको पता चल गया होगा| कि Mobile Tower को कैसे लगवाए जाता है| और इस दौरान क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है