बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनाएं? Child Aadhaar Process

बच्चों का आधार कार्ड बनाने की विधि, किस-किस डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है| बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनाएं? इंडिया में लगभग सभी का आधार कार्ड बन चुका है| क्या आपको पता है कि इंडिया में बच्चों का आधार कार्ड जरूरी है| लेकिन हम लोग बच्चों का आधार कार्ड बनवाने में काफी ज्यादा आलस करते हैं| आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान का डॉक्यूमेंट है| जिसका प्रयोग बैंक के अकाउंट खुलवाने में, ड्राइविंग लाइसेंस लेने में, पासपोर्ट बनवाने में या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में किया जाता है| भारत सरकार आपको आपने आपके आधार कार्ड नंबर से पहचानती है| भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) यानी कि यूआईडीएआई बड़े लोगों के साथ बच्चों का भी आधार कार्ड बनाती है|

बच्चों के आधार कार्ड से जुड़ी हुई पूरी प्रोसेस क्या है, आइए समझते हैं|

Step 1- 0 to5 Years

बच्चों का आधार कार्ड दो तरीके का बनाया जाता है| नवजात शिशु का आधार कार्ड और 5 साल से ऊपर के बच्चों का आधार कार्ड| नवजात शिशु का आधार कार्ड नीले रंग का होता है| Ise बच्चों का आधार कार्ड भी कहते हैं| नवजात शिशु का आधार कार्ड बनाने के लिए माता-पिता में से किसी का भी आधार कार्ड रजिस्टर्ड किया जाता है| यदि किसी का भी आधार कार्ड लगाया जाता है, नवजात शिशु के आधार कार्ड की इनफार्मेशन के साथ, तो उसको बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन भी करना पड़ता है|

Step 2- Above 5 Years

अब बात करते हैं Child Aadhaar Card की, जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा है| बच्चों के आधार कार्ड बनाने की क्या प्रोसेस है? बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का आधार कार्ड और माता या पिता का मोबाइल नंबर बहुत ही जरूरी होता है| साथ ही आप जिस का भी आधार कार्ड बच्चे के कार्ड के साथ Attach कर रहे हैं| उसका बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन भी किया जाता है|

नवजात शिशु और बच्चों के आधार कार्ड में क्या अंतर

नवजात शिशु और बच्चों के आधार कार्ड में सिर्फ यही अंतर रहता है| कि नवजात शिशु के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट नहीं की जाती| लेकिन 5 साल से ऊपर के बच्चों की आधार कार्ड में बच्चों की बायोमेट्रिक Information ली जाती है| अगर आपका बच्चा 5 साल से ज्यादा उम्र का है| और अगर आप उसका नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं| तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है|

जैसे बच्चे का डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ डॉक्यूमेंट, माता और पिता का आधार कार्ड और माता और पिता का मोबाइल नंबर| 5 साल से अधिक उम्र के बच्चे का बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन भी अपडेट की जाती है| बच्चों के आधार कार्ड को 15 साल बाद एक बार फिर से अपडेट कराना होगा| ऐसा यूआईडीएआई का नियम है|

बच्चों के आधार कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें

Step 1-

बच्चों के आधार कार्ड के लिए आप ऑनलाइन UIDAI Website अप्लाई कर सकते हैं| इसके लिए ऑनलाइन & Offline ही रजिस्ट्रेशन करना होगा| अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना नहीं जानते| तो आप आधार रजिस्ट्रेशन सेंटर, पोस्ट ऑफिस, आधार रजिस्टर्ड बैंक और जन सेवा केंद्र पर भी अप्लाई कर सकते हैं| आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर आपको आधार कार्ड बनाने के लिए एनरोलमेंट फॉर्म को भरना पड़ेगा| अगर आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है| तो माता या पिता का आधार नंबर भरना होगा|

Step 2-

इसके साथ बच्चे की जन्म से संबंधित सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स, आपको फोटो कॉपी जमा करनी होगी| यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे का आधार अपडेट किया जाएगा और उसका बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन रिकॉर्ड की जाएगी| बच्चों की बायोमेट्रिक हाथ की 10 उंगलियां के निशान और आंखों को स्कैन किया जाता है|

बच्चों के आधार कार्ड Important Documents Requirement

  • बच्चे की जन्म से संबंधित सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स
  • बच्चे का डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ डॉक्यूमेंट
  • माता या पिता का आधार नंबर
  • माता या पिता का Aadhaar Registered Mobile नंबर

बच्चों के आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने पर, आपको 1 महीने से लेकर 90 दिनों के अंदर बच्चे का नया आधार कार्ड आपके दिए गए पते पर भेज दिया जाता है| आपको एक Aadhaar Acknowledgement Number भी मिलता है| जिससे आप समय-समय पर अपने बच्चे की आधार कार्ड की स्टेटस को चेक कर सकते हैं| उम्मीद है आप को दी गई जानकारी से काफी सहायता मिली होगी| इस तरह से आप अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं|