पैन आधार लिंकिंग स्टेटस कैसे चेक करें मोबाइल से|

पैन आधार लिंकिंग स्टेटस कैसे चेक करें मोबाइल से| कैसे पता करें आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं? आधार को पैन कार्ड सेलिंग कराना बहुत ही जरूरी है| इसके लिए आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना है| और वहां पर पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का ऑप्शन पर क्लिक करना है| जहां से आप अपना PAN Aadhaar Link करा सकते हैं| लेकिन समस्या यह आती है कि, हमें कैसे पता चले कि हमारा Pan Aadhaar Linking Status क्या है| यानी कि हमारा पैन कार्ड आधार कार्ड से कनेक्टेड है या नहीं|

कैसे पता करें पैन और आधार लिंक है या नहीं

यहां इस पोस्ट में हम आधार और पैन लिंकिंग स्टेटस कैसे चेक करें? आपको बताने वाले हैं| आप पैन आधार लिंकिंग स्टेटस को मोबाइल के द्वारा भी चेक कर सकते हैं| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की न्यू वेबसाइट आ चुकी है| इस नई वेबसाइट पर आपको काफी सारे अच्छे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे| इन्हीं में एक अच्छा फीचर्स पैन आधार लिंकिंग स्टेटस चेक करने का है| इस पर क्लिक करके हम जान सकते हैं कि, हमारा पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं|

तो आइए जानते हैं पूरी प्रोसेस कैसे करेंगे| सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की न्यू वेबसाइट को ओपन कर लेना है| यह काम आप अपने मोबाइल में भी कर सकते हैं| आपको क्रोम ब्राउजर खोलना है, और गूगल में इनकम टैक्स न्यू वेबसाइट सर्च करना है| सबसे ऊपर की तरफ वाले लिंक पर आप को क्लिक करना है|

Select & Click on Third Option

Step 1-

अब आपको पैन आधार लिंकिंग स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है| क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा| आपको अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर को नीचे दिए गए खाने में डालना है| Neeche की तरफ View Pan Aadhaar Link Status बटन पर क्लिक करना है|

Step 2-

आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा| और आपके सामने आपका पैन कार्ड लिंकिंग स्टेटस आ जाएगा| इस तरह से आप अपने मोबाइल के द्वारा या लैपटॉप के द्वारा भी पैन कार्ड लिंकिंग स्टेटस को चेक कर सकते हैं|

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे कराएं?

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे कराएं? आपको पैन कार्ड की न्यू वेबसाइट पर जाना है| और वहां पर नए e-Pan के लिए अप्लाई करना है| अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ें- पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करना है हिंदी में सारी जानकारी|

इस तरह से आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं| और अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनाया| तो आप अपने नए पैन कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं| अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है| तो दिए गए समय सीमा के अंदर इस चीज को लिंक कराने करा ले| वरना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके पैन कार्ड को रिजेक्ट भी कर सकता है| इसके बाद आप आइटीआर (ITR) नहीं भर पाएंगे और आपका इनकम टैक्स रिफंड भी रुक जाएगा|

इनकम टैक्स कानून के अनुसार अगर आप पैन कार्ड आधार कार्ड को लिंक नहीं कराते| तो आपके ऊपर FIR और जुर्माना भी लगाया जा सकता है| कम से कम ₹1000 जुर्माना और ज्यादा से ज्यादा ₹10000 का जुर्माना आपको देना होगा|

PAN Aadhaar Data Mismatch/ Information not Match

कभी-कभी पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होता| इसका कारण यह है कि आपके पैन कार्ड में दी गई जानकारी और आधार कार्ड में दी गई जानकारी में अंतर होना| इसको PAN Aadhaar Data Mismatch होना कहा जाता है| अगर आपके पैन कार्ड में अलग जानकारी है, और आधार कार्ड में अलग जानकारी है| तो आपके पैन Aadhaar लिंक कराना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा| ऐसा इसलिए होता है की PAN और आधार में आपके नाम में अंतर, या आप की डेट ऑफ बर्थ में अंतर, या जेंडर में अंतर पाया जाता है|

अगर इन सब में असमानता पाई जाएगी| तो आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक ऑनलाइन नहीं हो पाएगा| इसके लिए आपको ऑफलाइन अप्लाई करना होगा| अगर आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में दी गई इंफॉर्मेशन में अंतर है| जिसकी वजह से आपका पैन आधार लिंक नहीं हो पा रहा| तो आप हमारी इस पोस्ट को पढ़िए- पैन आधार को कैसे लिंक करें अगर आपकी इंफॉर्मेशन गलत है?

हमने बताया है कि, आपको किस तरह से अप्लाई करना है| हमारे बताएंगे तरीके से अगर आप अप्लाई करेंगे तो आपका आधार और पैन दोनों लिंक हो जाएंगे| हालांकि यह एक ऑफलाइन तरीका है| जिसमें आपको पैन करेक्शन सेंटर पर जाना होगा, तथा एक फॉर्म भर के वहां पर सबमिट करना होगा| Pan Aadhaar Biometrick Link Process फॉर्म डाउनलोड लिंक भी मैंने इस पोस्ट में दिया हुआ है

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की डेट बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दी गई है| आने वाले दिनों में ही यह डेट और भी बढ़ जाएगी| क्योंकि पैन कार्ड रखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है| और लोग ज्यादा अवेयर नहीं है| उम्मीद है इस पोस्ट की सहायता से आप अपने पैन आधार लिंक स्टेटस को चेक करा पाएंगे