पैन कार्ड कैसे अप्लाई करें ऑनलाइन 2021 वह भी सिर्फ मोबाइल से

पैन कार्ड कैसे अप्लाई करें ऑनलाइन वह भी सिर्फ मोबाइल से| पैन कार्ड इंडिया में एक जरूरी डॉक्यूमेंट है| जो कि सभी सरकारी ऑफिसों में मान्य है| गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की जितनी भी योजनाएं चलती है| वहां पर PAN Card का इस्तेमाल किया जाता है| सभी बैंकों में भी पैन कार्ड के द्वारा ही आपका बैंक अकाउंट खोला जाता है| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैन कार्ड को बनाता है| हर एक व्यक्ति का सिर्फ एक ही पैन कार्ड, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है|

पैन कार्ड बनाना बहुत ही आसान है|

इस पोस्ट में हम बताएंगे पैन कार्ड आसानी से कैसे बनाएं| सिर्फ आप मोबाइल और लैपटॉप का यूज करके पैन कार्ड बना सकते हैं| पैन कार्ड अप्लाई करने में सिर्फ कुछ समय ही लगता है| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नया पैन कार्ड बनाने का तरीका बहुत ही आसान कर दिया है| अगर आपको नया पैन कार्ड बनाना है| तो आपको इनकम टैक्स की नई वेबसाइट पर जाना होगा| पुरानी वाली वेबसाइट पर इनकम टैक्स या कोई भी पैन कार्ड नहीं बनाया जाता|

यहां पर हम सीखेंगे पैन कार्ड कैसे अप्लाई करना है| अच्छी बात यह है 2021 में जब भी आप New PAN Card Apply करते हैं| तो अप्लाई करने के बाद ही आपका पैन कार्ड नंबर जनरेट हो जाता है| इस को मोबाइल लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते हैं, और प्रिंट निकाल सकते हैं| यह प्रिंट किसी भी सरकारी काम में पैन कार्ड की तरह ही यूज होता है|

पैन कार्ड को कैसे बनाना है|

पहले हम पैन कार्ड बनवाने के लिए साइबर कैफे जाते थे| जहां पर पैन कार्ड बनने के बाद घर तक आने में 1 महीने का समय लग जाता था| कभी-कभी तो पैन कार्ड आता भी नहीं था, या हमारा पैन कार्ड कोरियर में ही कहीं खो जाता था| लेकिन अब पैन कार्ड बनाना इतना आसान हो चुका है| कि आप इनकम टैक्स की न्यू वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 5 मिनट में नया पैन कार्ड बना सकते हैं| और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं|

पैन कार्ड बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड नंबर और Aadhaar Card में दिए गए मोबाइल नंबर आपके पास होने चाहिए| जिस पर पैन कार्ड वेरिफिकेशन के बाद एक ओटीपी आएगा, और आप का पैन कार्ड बन जाएगा|

पैन कार्ड कैसे बनेगा|

Step 1

सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना है| जैसे ही इनकम टैक्स की वेबसाइट खुलेगी| आपको नीचे की तरफ इंस्टेंट e-pan अप्लाई पर क्लिक करना है|

Pan Card Apply Process

Step 2

जैसे ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे| पहला ऑप्शन न्यू पैन कार्ड अप्लाई करने का है| और दूसरा ऑप्शन अगर आपने पहले से अप्लाई कर रखा है, तो स्टेटस चेक करने और नया पैन कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन रहता है|

Pan Card Apply Process

Step 3

हमें यहां पर नया पैन कार्ड अप्लाई करना है| इसीलिए हम पहले वाले ऑप्शन Get New e-PAN पर क्लिक करेंगे| जैसे ही आप यहां पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया Page ओपन हो जाएगा| इस पेज में आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना है|

Pan Card Apply Process

Step 4

और कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है| कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा| जो मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा ओटीपी उसी मोबाइल नंबर पर आएगा| आपको यह मोबाइल ओटीपी नीचे दिए गए ओटीपी बॉक्स में डालना है, और कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है| याद रखिए कि ओटीपी 6 अंकों का रहता है, जो कि 15 मिनट तक मान्य रहता है| 15 मिनट के अंदर ही आपको ओटीपी वेबसाइट में दिए गए खाने में सबमिट करना रहेगा|

Pan Card Apply Process

Step 5

Continue का बटन दबाते ही आपके सामने आधार नंबर में जो भी इंफॉर्मेशन दी गई है, वह दिखाई दे जाए| जैसे आपका आधार नंबर, आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपका एड्रेस और आपका जन्म तिथि| सभी इंफॉर्मेशन सही है, आप देख लीजिए| अगर आधार में दी गई कोई भी इंफॉर्मेशन गलत है| तो आपको सबसे पहले अपने आधार में दी गई इंफॉर्मेशन को सही कराना होगा| वरना आपके आधार में दी गई गलत इंफॉर्मेशन आपके पैन कार्ड में भी अपडेट हो जाएगी| और आपके सामने दोनों को (Aadhaar & Pan Correction) कराने का समस्या आ जाएगी|

Pan Card Apply Process

Step 6

इसीलिए सारी इनफार्मेशन को चेक कर ले| अब आपको अपने आधार में अपनी ईमेल आईडी को लिंक करना है| इसके लिए आपको लिंक ईमेल आईडी के बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद आपको अपना ईमेल आईडी डालना है, और Send OTP Button पर क्लिक करना है| आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाएगा| इस ओटीपी को नीचे दिए गए छोटे से बॉक्स में लिख देना है| और उसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है| अब आपका ईमेल आईडी भी आधार से जुड़ चुका है|

जिससे आपको एक फायदा होगा| अगर कभी आपका मोबाइल नंबर आपके पास नहीं रहता है| तो आप अपनी ईमेल आईडी पर ओटीपी मंगा सकते हैं| जैसे ही आप सबमिट बटन को क्लिक करेंगे| आपका नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई सक्सेसफुली हो जाएगा| अब आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिल जाएगा| इस नंबर के द्वारा आप दोबारा से इसी साइट पर अपने पैन कार्ड स्टेटस को जान पाएंगे| इस New PAN Card Acknowledgement Number के द्वारा भी आप कोई भी कार्य कर सकते हैं|

न्यू पैन कार्ड अप्लाई स्टेटस कैसे चेक करें?

Step 1

अब आपने नए पैन कार्ड के लिए सक्सेसफुली अप्लाई कर दिया है| और आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर भी मिल गया है| अब आपको दोबारा से इनकम टैक्स की न्यू पोर्टल पर जाना है| दोबारा से इनकम टैक्स की वेबसाइट को खोलना है| नीचे दिए गए Show More बटन पर आपको क्लिक करना है| इसके बाद इंस्टेंट e-pan अप्लाई पर क्लिक करना है|

Pan Card Apply Process

Step 2

अब आपको सामने दिए गए दूसरे ऑप्शन चेक पैन कार्ड स्टेटस एंड डाउनलोड पर क्लिक करना है| क्लिक करने के बाद आपको कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद आप अपना आधार नंबर डाल दीजिए| आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| इस ओटीपी को नीचे दिए गए बॉक्स में डालिए और Continue बटन पर क्लिक कर दीजिए| इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा| जिसमें आपको अपने नए पैन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा|

Pan Card Apply Process

जब नया पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एप्रूव्ड हो जाता है| तो आपको यही से डाउनलोड का ऑप्शन भी दिखाई देने लगेगा| आप अपने नए पैन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं| और अपने नए पैन कार्ड का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं| इस नए पैन कार्ड के प्रिंट आउट से कोई भी सरकारी काम आसानी से कर सकते हैं| जैसे कि बैंक में अकाउंट खुलवाना या किसी भी और जरूरी सरकारी कामों में|

दो पैन कार्ड गलती से

कभी-कभी हमारे द्वारा गलती से दो-दो बार पैन कार्ड के लिए अप्लाई हो जाता है| अगर आपके पास दो पैन कार्ड अलग अलग नंबर के इशू हो जाते हैं| तो आपको तुरंत ही एक पैन कार्ड को जल्दी से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से संपर्क करके बंद करा देना चाहिए| अगर आपके पास दो पैन कार्ड की खबर इनकम टैक्स को लगती है| तो आपके ऊपर पेनल्टी भी लगाई जा सकती है| मैक्सिमम यह पेनल्टी ₹10000 होती है और आपके ऊपर FIR हो सकती है|

इसीलिए कभी भी दो पैन कार्ड ना रखें| अगर गलती से दो पैन कार्ड अलग-अलग नंबर की Issue Hai, तो आपको तुरंत ही इनकम टैक्स की न्यू साइट पर दिए गए कांटेक्ट नंबर पर कॉल करके यह चीजे बतानी चाहिए| और जैसा वह कहें वह चीजें आपको करनी चाहिए| अगर आपको पता चलता है कि पहले से आपने पैन कार्ड अप्लाई किया था| और वह बन भी चुका है, लेकिन आपके पास तक अभी नहीं पहुंचा है, या काफी साल बीत चुके हैं| तो आप दोबारा से न्यू पैन कार्ड के लिए अप्लाई मत करिए|

Conclusion

आप वही पुराना पैन कार्ड दोबारा से अपने दिए गए एड्रेस पर मंगवा सकते हैं| इसके लिए आपको डुप्लीकेट कॉपी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से Online Apply करनी चाहिए| यहां पर दी गई जानकारी से आप अपने लिए न्यू पैन कार्ड बना पाएंगे, यह बहुत आसान है| आप किसी दूसरे का भी पैन कार्ड बना सकते हैं| इसके लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही किसी का भी न्यू पैन कार्ड के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं|