ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं| ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं|

ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं| ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं|

आज हम जानेंगे ई श्रम कार्ड घर बैठे मोबाइल से कैसे बनाएं| यदि आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, तो आप अपने मोबाइल फोन से भी श्रम कार्ड को बना पाएंगे| आज आपको मैं बताऊंगा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल फोन से श्रम कार्ड कैसे बनाएं|

श्रम कार्ड स्मार्टफोन से कैसे बनेगा

किसी भी मोबाइल से आप श्रम कार्ड को आसानी से बना सकते हैं| आपके पास एक टच स्क्रीन वाला मोबाइल फोन होना चाहिए| जिसके अंदर इंटरनेट सही स्पीड से चल रहा हो| अब आपको ई श्रम की गवर्नमेंट वेबसाइट को खोलना है और वहां पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है| आपको यह वाली esharm.gov.in वेबसाइट को खोलना है| अब एक नया पेज खुल जाएगा| जहां पर आप को अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा| आपके इस आधार लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| इस ओटीपी को आप दिए गए ओटीपी बॉक्स में डालना है| अब आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो चुका है| आपको अपना आधार कार्ड नंबर सबमिट करना है| यहां पर सबमिट पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर पर दोबारा से ओटीपी आएगा| उस ओटीपी को नीचे दिए गए ओटीपी बॉक्स में डालें और सबमिट कर दे| अब आपका आधार नंबर भी वेरीफाई हो चुका है| अब एक नया फॉर्म खुल जाएगा जहां पर आपको निम्नलिखित डिटेल देनी होगी|

आधार कॉल डिटेल

आपकी पर्सनल जानकारी

आपका कंपलीट ऐड्रेस

आपकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन

आपका रोजगार इंफॉर्मेशन

आपका बैंक अकाउंट डिटेल्स

यह सभी डिटेल्स के अलग-अलग फॉर्म आपके सामने खुलेंगे एक-एक करके आप सभी फॉर्म को बढ़ते जाएं| लास्ट में पूरा फॉर्म चेक कर ले कि दी गई जानकारियां सही तरीके से भरी गई है या नहीं| अब आपको यह फॉर्म सबमिट कर देना है| बहुत ही आसानी से यह फॉर्म सबमिट हो जाएगा| अगर आपको दोबारा से इसमें कोई भी गलती को सुधारना है या एडिट करना है तो आप इस फॉर्म को कई बार एडिट कर पाएंगे| इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है|

आधार कार्ड डिटेल

इस Section में आपके आधार कार्ड से जुड़ी हुई सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी| अब आपको चेक कर लेना है कि आपकी आधार कार्ड में सब दी गई सभी जानकारी सही है| इस जानकारी को आप एडिट नहीं कर सकते| अगर आपको आधार कार्ड में कोई भी गड़बड़ी दिखती है| तो सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवा होगा| जैसे ही आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवाएंगे| वह जानकारी यहां पर भी अपडेट हो जाएगी| अब आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है|

पर्सनल डिटेल

अब आपके सामने अगला फॉर्म पर्सनल डिटेल वाला खुल जाएगा| जहां पर आपको अपना नाम, पिता का नाम और फैमिली इंफॉर्मेशन देना है| आपको यहां पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी देनी है| इस फॉर्म में आपको अपना नॉमिनी की जानकारी भी देनी है| नॉमिनी की जानकारी देना बहुत ही जरूरी है| ताकि अगर आपको कुछ भी हो जाता है तो आपके e shram 2 Lac Insurance की राशि नॉमिनी को मिल जाए| अब आप इस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए|

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

अगला फॉर्म आपके सामने आ जाएगा| जिसमें आपकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन को लेकर जानकारियां देनी है| अगर आप बिल्कुल भी पढ़े लिखे नहीं हैं तो नॉट लिटरेट सिलेक्ट कीजिए| अगर आप ग्रेजुएट हैं तो ग्रैजुएट्स Select कीजिए| साथ ही आपको Education Certificate फोटो भी अपलोड कर दी होगी| जो कि 1 एमबी से कम की होनी चाहिए| क्वालिफिकेशन डिटेल देने के बाद इस फॉर्म को सबमिट कर दे|

रोजगार और बिजनेस

अब आपके सामने रोजगार और बिजनेस से जुड़े हुए चीजों के लिए फॉर्म आ जाएगा| यहां कर आपसे पूछा जाएगा कि आप क्या काम करते हैं| आप दिए गए खाने में अपने काम को टाइप करेंगे तो आपके सामने का किस तरह के सजेशन आ जाएंगे| इन सजेशन में से जो भी आपको सही लगे आप उसको सेलेक्ट कर ले| अब आप अपने काम से जुड़ी हुई जानकारियां यहां पर भर दे और इस फॉर्म को सबमिट कर दें|

एड्रेस से जुड़ी हुई जानकारियों

अब आपके सामने आपके एड्रेस से जुड़ी हुई जानकारियों का फॉर्म खुल जाएगा| यहां पर आपको अपना कंपलीट एड्रेस भरना है| स्टेट को सेलेक्ट कर लीजिए साथ ही अपने District को अच्छी तरह से भरिए| अब यह फॉर्म आपको सबमिट कर देना है|

बैंक डिटेल वाला फॉर्म

इसके बाद सबसे लास्ट में आपका बैंक डिटेल वाला फॉर्म आ जाएगा| यहां पर आपको वह वाला बैंक डिटेल, जो आपका खुद का हो| जिसका श्रमिक कार्ड बन रहा है उसी का के नाम से बैंक अकाउंट होना चाहिए| आपको यह बैंक अकाउंट नंबर, बैंक में जो भी नाम है आपका भरनी है| साथ ही बैंक का ब्रांच आई एफ एस सी कोड भी डालना है| अब आप इस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए|

अब आपके सारे फॉर्म भरे जा चुके हैं और आपके सामने रिव्यु के लिए सभी फॉर्म की समरी आ जाएगी| एक बार सभी चीजें चेक कर लीजिए| अगर कोई भी गड़बड़ी है तो आप दोबारा से इस फॉर्म को सबमिट और एडिट कर सकते हैं| इस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए| फॉर्म को सबमिट करने के बाद भी आप दोबारा से एडिट कर पाएंगे और कोई भी गलत जानकारी को सही कर पाएंगे|

क्या फॉर्म सबमिट होने के बाद दोबारा से एडिटिंग संभव है

जी हां फॉर्म सबमिट होने के बाद आप दोबारा से एक कभी भी फॉर्म में एडिटिंग कर सकते हैं| दी गई जानकारियों को बदल सकते हैं| यह आप कितनी बार भी कर सकते हैं| इसीलिए आप को डरने की जरूरत नहीं है| लेकिन ध्यान रखेंगे पहली बार में ही सही जानकारियों को भर दें| बैंक अकाउंट डिटेल को सही तरीके से भरे|

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिहार में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिल्ली में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गुजरात में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन राजस्थान में कैसे करें

श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हरियाणा में कैसे करें

आपको भी ई श्रम कार्ड बनाने के लिए भारत सरकार की एकमात्र वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉगइन करना है| जो कि बिल्कुल फ्री है| यहां से आप सभी राज्यों के लिए असंगठित मजदूर श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बढ़ा सकते हैं| यह काम आप अपने मोबाइल फोन कंप्यूटर लैपटॉप से भी कर सकते हैं| इसके लिए आपको कोई भी पैसे नहीं देने|

ई श्रम कार्ड मोबाइल से बनाना काफी आसान है| आपके पास एक टच स्क्रीन वाला मोबाइल फोन होना चाहिए| जिसमें अच्छी तरह का इंटरनेट चलता हो| अब आप आसानी से गवर्नमेंट की इस ई श्रम कार्ड  साइट को खोल लीजिए| अपने आधार कार्ड और फोन नंबर की सहायता से अपनी पर्सनल जानकारी के साथ बैंक जानकारी भर दीजिए| बहुत ही आसान है, किसी भी साइबर कैफे से जाकर अपना फॉर्म डाउनलोड कर लीजिए| जिसको आप प्रिंट करा कर रख सकते हैं|

ई श्रम कार्ड से लाभ श्रमिक कार्ड से लाभ

ई श्रम कार्ड से क्या लाभ है, काफी लोग यह जानना चाहते हैं|

सबसे पहले तो यह कार्ड उन लोगों के लिए है जिनका पीएफ अकाउंट नहीं है

यह उन लोगों के लिए है जिनका ईएसआईसी में रजिस्ट्रेशन नहीं है

इसके अलावा आप दुकानदार है, मजदूर हैं, किसान है या कोई भी काम करते हैं| जिसमें कोई भी इनकम टैक्स नहीं जमा करदें तो यह कार्ड आपके लिए आपके लिए ही बनाया गया है| जहां पर सरकार ऐसे श्रमिकों को समय-समय पर धन से सहायता करना चाहती है| इसीलिए श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं| साथ ही आपको आपके जॉब से जुड़े हुए जितने भी ट्रेनिंग होंगे| गवर्नमेंट उनकी फ्री ट्रेनिंग कराएगी| साथ ही आपको यहां पर ₹200000 का बीमा फ्री में मिल जाता है| अगर आपको कुछ होता है तो आप के नॉमिनी को ₹200000 मिल जाएंगे|

साथ ही अगर जब आप 60 साल की हो जाएंगे, तो आपको हर महीने ₹3000 पेंशन के रूप में मिला करेगी| श्रम कार्ड बनाने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगता है| आप घर बैठे भी ही श्रम कार्ड मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से बना सकते हैं| श्रम कार्ड की जानकारी किसी से भी शेयर ना करें| श्रम कार्ड में दिए गए बैंक अकाउंट में कोई भी फ्रॉड नहीं हो सकता|

श्रम कार्ड किसके लिए नहीं है

दोस्तों ई श्रम कार्ड 3 तरह के लोगों के लिए बिल्कुल भी नहीं है| और आपको यह ई श्रम कार्ड नहीं भरना चाहिए अगर आपका इन तीनों में से कोई भी ऑप्शन मिलता है|

जिसका पीएफ अकाउंट है उसका सिम कार्ड नहीं बनेगा|

जिसका ईएसआई नंबर है उसका भी श्रम कार्ड नहीं बनेगा|

जो भी इनकम टैक्स भरता है उसका श्रम कार्ड नहीं बनेगा|

यदि आप इनकम टैक्स भरते हैं तो आपका श्रम कार्ड नहीं बनेगा| अगर आपका लड़का या आपकी पत्नी या आपके पिताजी इनकम टैक्स नहीं भरते हैं, तो उनका ई श्रम कार्ड बन जाएगा|

श्रमिक कार्ड को कैसे डाउनलोड करें

ई श्रम कार्ड को कैसे डाउनलोड करना है, आज हम यह देखेंगे| अब आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है| और आपको अपना यह फॉर्म प्रिंट करा लेना है| प्रिंट पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपका ही ई श्रम कार्ड डाउनलोड हो जाएगा| इस ई श्रम कार्ड को आप लेमिनेशन करवा कर अपने पास सुरक्षित रख लें| यह आपकी आधार कार्ड की तरह ही काम करेगा|

ई श्रम कार्ड पैसे कैसे मिलेंगे

ई श्रम कार्ड से गवर्नमेंट के द्वारा समय समय पर भुगतान किया जाएगा| तथा जब भी कोई श्रमिक के लिए नई योजना आएगी, तो आपको पैसे आपके अकाउंट में सरकार द्वारा डाल दिए जाएंगे| इस योजना का सबसे बड़ा लाभ आपको 60 साल के होने पर मिलेगा| 60 साल के जब आप हो जाएंगे तो आप की 3000/month पेंशन स्टार्ट हो जाएगी| हर महीने आपको ₹3000 की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा| साथ ही इस श्रम कार्ड के बन जाने से आपका दो लाख का बीमा फ्री में हो चुका है| अगर आपको कुछ भी होता है तो आपके नॉमिनी को यह ₹200000 मिल जाएंगे| जो आपके अकाउंट में ही आएंगे, जिससे किसी भी बिचौलियों को आपको एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा|

इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने पर आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के द्वारा हमेशा लाभ मिलता रहेगा| जिसके लिए आपके पास ही ई श्रम कार्ड हमेशा मौजूद होना चाहिए|

निष्कर्ष

आपने सीखा कि ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं| आप यह कार्ड लैपटॉप या कंप्यूटर से भी इसी विधि से बना सकते हैं और बाद में कहीं साइबर कैफे से अपना श्रम कार्ड प्रिंट करा सकते हैं| उम्मीद है आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|