10 ऐसे कानूनी अधिकार जो आपको पता होना चाहिए अगर पुलिस आप को गिरफ्तार कर रही है

10 ऐसे कानूनी अधिकार जो आपको पता होना चाहिए अगर पुलिस आप को गिरफ्तार कर रही है| दुनिया में आप कहीं भी रह सकते हैं| अगर आपको वहां के कानूनी अधिकार पता हो| बहुत बार ऐसा होता है कि हमें अपना कानूनी अधिकार पता नहीं होता और सामने वाला उसका फायदा उठा ले जाता है| यहां पर मैं आपको कुछ ऐसे कानूनी अधिकार बता रहा हूं जिससे गिरफ्तारी के समय पुलिस आप का गलत फायदा ना उठा सके| “10 लीगल राइट रिलेटेड टू पुलिस अरेस्ट इन हिंदी” अगर आपको यह सारे कानूनी अधिकार पता होंगे, तो पुलिस आपको बेवजह या गलत तरीके से गिरफ्तार नहीं कर सकती|

सीआरपीसी सेक्शन 50 (1) के तहत आपको अपनी गिरफ्तारी का कारण जानने का अधिकार है|

सीआरपीसी सेक्शन 46 (1) के तहत महिला को सिर्फ महिला पुलिस ही गिरफ्तार करेगी यानी कि किसी भी महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को एक महिला लाने की जरूरत है|

सीआरपीसी सेक्शन 46 (4) के तहत महिला को सूरज डूबने के बाद और सूरज निकलने से पहले गिरफ्तार नहीं किया जाएगा अगर ऐसा करना होता है तो पुलिस वालों को कोर्ट से स्पेशल परमिशन लेनी होती है|

Non Cognizable offence के मामले में ऑफेंस पुलिस द्वारा लाया गया वारंट देखने का अधिकार है|

सीआरपीसी सेक्शन 41B के तहत आपको Arrest मेमो बनवाने का अधिकार है|

सीआरपीसी सेक्शन 50A के तहत पुलिस को अरेस्ट किए गए की फैमिली रिलेटिव को इस गिरफ्तारी की सूचना देनी होती है इसके बिना कोई भी पुलिस आप को गिरफ्तार नहीं कर सकती

सीआरपीसी सेक्शन 55A के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की हेल्थ और सुरक्षा का ध्यान रखना पुलिस का प्रथम कर्तव्य है

सीआरपीसी सेक्शन 41D के तहत गिरफ्तार हुए व्यक्ति को किसी भी पुलिस पूछताछ के समय अपने वकील से मिलने का अधिकार दिया गया है|

सीआरपीसी सेक्शन 57 के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे से अधिक हिरासत में नहीं लिया जा सकता| अगर 24 घंटे से ज्यादा पुलिस हिरासत में रखना है तो सीआरपीसी सेक्शन 167 के तहत मजिस्ट्रेट से परमिशन लेनी होती है|

सीआरपीसी सेक्शन 56 के तहत 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने व्यक्ति को पेश करने का नियम है

सीआरपीसी सेक्शन 54 के तहत पुलिस को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की रिक्वेस्ट पर उसका मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी है

यहां पर दिए गए सभी कानूनी अधिकार संपूर्ण भारत वर्ष में हर जिले में लागू होते हैं| किसी भी व्यक्ति को यह गिरफ्तारी वाले कानून का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है| उम्मीद है आपको इस जानकारी से काफी हेल्प मिलने वाली है और सभी व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकार को जानने का हक है| ज्यादा से ज्यादा इस बात को अपने समाज में जरूर बताएं| जिससे समाज अपने कानूनी अधिकार को लेकर और ज्यादा जागरूक हो जाएगा, यही हमारी मुहिम है|