Jio Book Laptop Launch 2022 | Jio Book Order Kaise Karen

रिलायंस जिओ कंपनी का Reliance Jio Book Laptop 2022 लॉन्च हो गया है| और अगर आपने इसको ऑर्डर नहीं किया तो जान लीजिए, जियो बुक ऑर्डर कैसे करना है| इस समय मार्केट में अच्छा लैपटॉप आपको 20,000 से ₹30000 के करीब पड़ेगा| अगर आप इंटरनेट पर 10000 se ₹15000 के लैपटॉप सर्च करेंगे, तो आपको कोई भी लैपटॉप नहीं मिलेगा| इसीलिए रिलायंस जियो ने स्टूडेंट, हाउसवाइफ, मध्यमवर्गीय परिवारों के यूज़ के लिए जियो बुक लैपटॉप लॉन्च कर दिया है| यह बहुत कम कीमत में आपको मिल जाएगा|

Jio Book Laptop 2022

अगर आप काफी दिनों से कोई अच्छा लैपटॉप ढूंढ रहे थे, तो आपका Luck लच्छा है, कि इस समय जियो ने अपना सबसे बेस्ट लैपटॉप जियो बुक लांच कर दिया है| इस लैपटॉप को आप जियो लैपटॉप की वेबसाइट से जियो बुक ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं| यह लैपटॉप Best Laptop Under ₹20000 तक की रेंज में आने वाला अब तक का काफी धमाकेदार लैपटॉप है| आज मैं आपको बताऊंगा कि आपको बुक लैपटॉप क्यों खरीदना चाहिए| आपको इस पोस्ट में Jio Book काफी सारी Jankari मिल जाएगी| आपको बताऊंगा कि आपको इस लैपटॉप को ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करना है|

जिओ बुक लैपटॉप क्या है

रिलायंस जिओ कंपनी की तरफ से हमेशा धमाकेदार ऑफर निकाला जाता है मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए| इस बार भी जिओ ने उम्मीद से ज्यादा किया है और जिओ की तरफ से जिओ बुक लैपटॉप मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है| जो कि बिल्कुल आपके मोबाइल फोन की तरह ही काम करता है| इस लैपटॉप में आपको कीबोर्ड और टचपैड भी दिया गया है| जिससे आप काफी अच्छा एक्सपीरियंस कर पाएंगे, अपने लैपटॉप के साथ| अगर आपने अच्छी कंपनियों का क्रोमबुक लैपटॉप देखा है, तो जियो बुक लैपटॉप भी उसी तरह से डिजाइन किया गया है| क्रोमबुक में जितने फीचर्स है उतनी फीचर्स आपको जिओ के बेहतरीन लैपटॉप में मिल जाएंगे|

जियो बुक लैपटॉप के की फीचर्स (Jio Book Feature)

जिओ लैपटॉप में वैसे तो बहुत ही कमाल की फीचर्स है, लेकिन उन सभी की लिस्ट मैंने नीचे बना रखी है| यहां पर आपको इस लैपटॉप से रिलेटेड सभी फीचर्स, क्वालिटी और मेरा एक्सपीरियंस मिल जाएगा|

लैपटॉप Company- जिओ बुक (NB2112QB)

प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 665

ऑपरेटिंग- JioOS जिओ ऑपरेटिंग सिस्टम

रैम और स्टोरेज- 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज

कनेक्टिविटी- 4G वाईफाई

स्क्रीन साइज- 11 पॉइंट 6 इंच की स्क्रीन दी गई है

बैटरी कैपेसिटी- 8 घंटे का बैटरी बैकअप कैपेसिटी दिया गया है

ग्राफिक्स कार्ड- एड्रिनो

कैमरा- वेबकैम 2 मेगापिक्सल

यह सारी क्वालिटी आपको इस Jio Book Laptop में मिल जाएगी, यह थे इसके की फीचर्स| आइए जानते हैं जियो बुक लैपटॉप का प्राइस इंडिया में कितना रखा गया है|

जियो बुक प्राइस इन इंडिया (Jio Book Laptop Price in India)

सिंपल सी बात है कि अगर जिओ ने कोई प्रोडक्ट निकाला है, तो वह मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर निकाला होगा| इसीलिए यह Jio Laptop आपको काफी कम दाम में मिल जाएगी| इस लैपटॉप को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ मिलकर बनाया है| इसीलिए आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का भी फीचर्स देखने को मिलेगा| इस लैपटॉप की बॉक्स पर ₹25000 एमआरपी लिखी गई है, लेकिन यह आपको बहुत ही कम दाम में मार्केट में मिल जाएगा| इस लैपटॉप को जिओ ने 15799 में लॉन्च किया है| इसकी ऑनलाइन बुकिंग चालू हो गई है|

जल्दीया रिलायंस जिओ के ऑफलाइन स्टोर पर भी आपको मिल जाएगा| अगर आप (Best Laptop Under 20000) ₹20000 तक का कोई अच्छा लैपटॉप देख रहे थे| तो आपको इस टच लैपटॉप को जरूर देखना चाहिए| आइए जानते हैं कि आपको जिओ बुक ऑर्डर कैसे करना है|

जिओ बुक आर्डर कैसे करें (Jio Book Online Order Kaise Kare)

अगर आप इस लैपटॉप को किसी दूसरी साइड जैसे कि फ्लिपकार्ट अमेज़न टाटा या किसी अन्य साइटों पर ढूंढ रहे हैं, या खरीदना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूं, यह इस समय सिर्फ जिओ की ऑनलाइन साइट के द्वारा ही दिया जा रहा है| यह सिर्फ रिलायंस की वेबसाइट पर ही मिलेगा| चलिए जानते हैं जियो बुक ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करें-

सबसे पहले आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर से रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर जाएं| अब आपको वहां पर जियो बुक लिखकर सर्च करना होगा|

इसके लिए आपको रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा| जैसे कि आप जीमेल फेसबुक पर बनाते हैं, ताकि आप कोई भी प्रोडक्ट वहां से आर्डर कर पाए|

यहां पर अकाउंट डिटेल में आप अपना डिलीवरी एड्रेस भी डाल दीजिए और इसके बाद आपको पेमेंट मेथड सेलेक्ट करके दिया गया, Jio Book BUY कर लेना है|

इसके बाद आपका ऑर्डर कंप्लीट हो जाएगा और आपकी जीमेल आईडी पर जिओ बुक लैपटॉप ऑर्डर डिटेल्स आ जाएंगे| इसे आप कभी भी कैंसिल भी कर सकते हैं|

जिओ बुक लैपटॉप पर आपको 7 Days Replacement सुविधा भी मिलती है| अगर आपको लैपटॉप पसंद नहीं आता तो आप इसे 7 दिनों के भीतर ही रिटर्न कर सकते हैं| इसके लिए आपको जिओ की वेबसाइट यानी रिलायंस डिजिटल पर रिटर्न रिक्वेस्ट डालनी होगी| इस तरीके से आप अपना नया जियो बुक आर्डर कर पाएंगे|

जिओ बुक लैपटॉप का रिव्यू (Jio Book Review)

आइए जानते हैं कि जियो बुक लैपटॉप इस्तेमाल में कैसा है| हमने काफी सारी यूजर्स, यहां तक कि अपनी टीम के अंदर भी इस लैपटॉप को यूज किया है| और यहां पर हम जान चुके हैं कि इसके अंदर क्या-क्या फीचर्स है और क्या नेगेटिव चीजें हैं|

आइए जानते हैं जिओ लैपटॉप के बारे में| Jio Book Laptop के स्पेसिफिकेशन फीचर्स प्राइस और RAM के बारे में आप जान चुके हैं| जैसे कि आपने कभी एंड्राइड मोबाइल अगर इस्तेमाल किया है, या कर रहे हैं तो आपको इस लैपटॉप में वही फीचर्स देखने को मिलेंगे| इस लैपटॉप में जिओ का अपना OS JioOS दिया गया है| जोकि क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 665 प्रोसेसर के साथ काम करता है|

Jio Book लैपटॉप स्टूडेंट, घरेलू लोगों और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के लिए बनाया गया है| इस लैपटॉप में वह सभी फीचर्स दिए गए हैं जो कि आप 25000 से ₹30000 के लैपटॉप में देखते हैं| इस लैपटॉप से आप ऑनलाइन कोई भी काम कर सकते हैं| जैसे कि ऑनलाइन मीटिंग, ऑनलाइन स्टडी, ऑनलाइन ऑफिस वर्क और यह लैपटॉप work-from-home के लिए भी बहुत ही अच्छा है|

यहां पर वेब कैमरा काफी अच्छा है, जिससे आपकी फोटो और इमेज काफी अच्छी आती है| अगर आप इस लैपटॉप पर कोई ग्राफिक्स का, वीडियो एडिटिंग या गेम खेलने के बारे में सोच रहे हैं| तो Heavey Graphics, हेवी गेम इस लैपटॉप पर नहीं किया जा सकता| अगर आप ऐसा करते हैं तो लैपटॉप के हैंग होने की संभावना रहती है|

यह लैपटॉप बेस्ट लैपटॉप फॉर स्टूडेंट है| इससे सस्ते में अभी तक मार्केट में कोई भी लैपटॉप नहीं है, जो इतनी कम कीमत में आपको टच फैसिलिटी दे रहा है| अगर आप एंड्रॉयड फोन चलाना जानते हैं, तो आसानी से कोई भी इस लैपटॉप को बिना किसी परेशानी के चला पाएगा और यूज कर पाएगा| उम्मीद है आपको जिओ बुक लैपटॉप के बारे में काफी सारी जानकारी मिल गई होगी|

JIO Book Laptop Order Online- Reliance Digital Site