सेल्स ऑफिसर (मॉडर्न ट्रेड) की जॉब रिस्पांसिबिलिटी | Modern Trade Sales Officer Work in Hindi

सेल्स ऑफिसर (मॉडर्न ट्रेड) की जॉब रिस्पांसिबिलिटी और कार्य | Modern Trade Sales Officer Work in Hindi

कंपनी नाम- आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited)

इस जॉब पोजीशन का उद्देश्य कंपनी के लिए सेल्स प्लैनिंग, डिस्ट्रीब्यूटर मैनेजमेंट और कंपनी के दिशा निर्देशों का पालन करना और करवाना है| जिससे कंपनी के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके और कंपनी का दिया गया सेल्स टारगेट पूरा हो|

सेल्स ऑफिसर (मॉडर्न ट्रेड) मुख्य कार्य

रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर से कम्युनिकेशन और सेल्स से जुड़ी हुई सहायता करना, अपने दिए गए एरिया के अंतर्गत| यह सुनिश्चित करना कि कंपनी की तरफ से जितना भी सुविधाएं दी गई है, वह सेल्स और प्रमोशन में पूरी तरह से दी जाए| कंपनी की दी गई सुविधाओं का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा से ज्यादा सेल्स और प्रमोशन करना है|

इस जॉब का उद्देश्य अपने एरिया सेल्स मैनेजर से मिलकर और नए आईडीए पर काम करके बिजनेस को अपने दिए गए क्षेत्र में बढ़ाना है| सेल्स टारगेट को अचीव करना, कंपनी को प्रॉफिट में लाना तथा बजट का सही से इस्तेमाल करना अपने दिए गए एरिया में|

अपने दिए गए एरिया में टीम को मैनेज करना तथा रिटेलर्स होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर को सही तरीके से उत्साहित करके कंपनी का सेल्स और उद्देश्यों को पूरा करवाना| यह कार्य आप महीने, साल के हिसाब से करते हैं|

आपको अपने एरिया में पता करना है कि Sales/Promotion कैसे बढ़ाई जाए| सेल्स बढ़ाने के क्या क्या तरीके काम आ सकते हैं| यह सब आपको अपने एरिया में समझना होगा, और उसे अपनी सेल्स और टीम को समझाना होगा|

कंपनी के डीलर डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर से मिले हुए फीडबैक को कंपनी तक और मैनेजमेंट तक पहुंचाना आपका कार्य होता है| अपने एरिया में दिए गए रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर होलसेलर और Key Accounts से रेगुलर बेस पर बातें करना और Sales/Branding/Promotion बढ़ाना आपका कार्य होता है|

सभी Key रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर का कोई भी कार्य जैसे सेल्स से जुड़ा हुआ, स्कीम से जुड़ा हुआ या मार्केट से जुड़ा हुआ कोई भी बात आपको मैनेजमेंट से शेयर करनी है|

Daily Base पर आपको अपने Area Sales Manager से लगातार संपर्क में रहना है और सेल्स के बारे में डिस्कशन करनी है| साथ ही आप अपनी सेल्स रिपोर्ट को भी शेयर करते हैं| आपको अपने एरिया सेल्स मैनेजर और कंपनी को मंथली और Daily सेल्स रिपोर्ट और जो भी कार्य आपको दिया गया है वह रिटर्न में शेयर करना होता है| जिसके लिए आप इन चीजों को ईमेल भी कर सकते हैं|

हमेशा अपने रिटेलर्स डिस्ट्रीब्यूटर के साथ अच्छे कांटेक्ट में रहे, ताकि आपकी सेल्स ज्यादा हो|

कंपनी की तरफ से दिए गए Sales टारगेट, स्कीम, इंसेंटिव प्लान और तौर-तरीकों को आप अपने ASM & Team के साथ मिलकर दिए गए एरिया में लागू करना है| जैसे कि सेल्स प्लानिंग, सेल्स सपोर्ट मैटेरियल और कंपनी की तरफ से दी गई कोई भी जानकारी|

आपको अपने कंपटीशन वाली कंपनी की ग्रोथ रिपोर्ट, सेल्स रिपोर्ट, मार्जिन स्कीम रिपोर्ट को ट्रैक करना है, तथा अपने एरिया सेल्स मैनेजर और मैनेजमेंट से शेयर करना है| यह काम आप सही समय पर जरूर करें|

आपको अपने एरिया में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को बढ़ाना है और पुरानी डिस्ट्रीब्यूटर स्को संभाल कर चलना है|

कंपनी की तरफ से दिए गए ट्रैकिंग, रिपोर्ट और किसी भी तरह की सामग्री को मार्केट में अपने दिए गए एरिया में सही तरीके से डिस्ट्रीब्यूट और शेयर करना है|

आपको अपनी कंपनी के दिए गए हर प्रोडक्ट और एसक्यू (SKU) को सही तरीके से मार्केट में सेल करना है| ताकि आपका हर प्रोडक्ट का अलग-अलग सेल्स टारगेट पूरा हो जाए| आपको अपनी कंपनी के दिए गए हर ब्रांड और एसक्यू को बराबर प्रायोरिटी देनी है|

आपको अपने दिए गए एरिया में कंपटीशन कंपनी क्या कर रही है और आपकी कंपनी की ग्रोथ कैसी है, सभी की रिपोर्ट और ट्रैकिंग करके अपने मैनेजर से और मैनेजमेंट से टाइम टू टाइम शेयर करते रहना है|

सेल्स ऑफिसर मॉडर्न ट्रेड का मुख्य काम दिए गए एरिया में किसी भी नए मॉडर्न ट्रेड रिटेलर्स, Key Accounts, डीलर को सही तरीके से अपनी कंपनी के लिए और दिए गए टारगेट के लिए प्रयोग में लाना है| उन्हें ज्यादा से ज्यादा रिटेलर्स और डीलर से ऑर्डर लेकर अपने कंपनी के प्रोडक्ट को बेचना है| ताकि दिया गया टारगेट पूरा हो|

कंपनी के सभी तरह के प्रोडक्ट सही मात्रा में बेचे जाएं|

सेल्स ऑफिसर मॉडर्न ट्रेड की जॉब रिस्पांसिबिलिटी और कार्य के लिए यहां पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में पीपीटी तैयार है| आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं, और इसका यूज कर सकते हैं| अगर आप इसका इंटरनेट पर कहीं भी यूज कर रहे हैं, तो हमारी इस वेबसाइट को क्रेडिट/Link जरूर दें|

Sales Officer Modern Trade Job Responsibility & Work in English PowerPoint Presentation PPT