आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले संपूर्ण जानकारी

आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले? Aadhaar Card Number से पैसे निकालने की संपूर्ण जानकारी क्या है| जब से डिजिटल इंडिया का खुमार चढ़ा है भारतीयों पर| तब से सभी भारतीयों में डिजिटल पेमेंट करना स्टार्ट कर दिया है| अब तक काफी सारे लोग तरह-तरह की Digital Payment एप्स का इस्तेमाल करके पेमेंट निकाल और पेमेंट कर रहे हैं| लगभग सभी बैंकों ने अपना एंड्राइड ऐप्स और iOS ऐप्स निकाल रखा है| और ग्राहकों द्वारा इन Banking एप्स का यूज किया जाता है|

इसके अलावा किसी भी बैंक की आप ऑनलाइन सर्विस स्टार्ट कर सकते हैं| और ऑनलाइन कोई भी काम आप कर सकते हैं| भारत में पढ़े लिखे लोगों की तादाद बड़ी संख्या में है| और इसमें युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है| युवाओं के हाथ में जबसे स्मार्टफोन आ गया है| तब से काफी चीजें आसान हो गई है| अभी तक हम बैंक जाकर पैसे निकालते थे| या किसी भी बैंकिंग एप्लीकेशन की मदद से मोबाइल के द्वारा पैसे निकालते थे|

बैंकिंग ट्रांजैक्शन से धोखाधड़ी की संभावना

कुछ समय हमने ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल किया| ऑनलाइन बैंकिंग से भी काफी लोग पैसे निकालते हैं| लेकिन यह सभी काम काफी पढ़े लिखे और इंटेलिजेंट लोगों द्वारा किया जाता है| इंडिया में अभी भी काफी सारी जनसंख्या ऐसी है| जो इतनी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, और जिसके पास स्मार्टफोन नहीं है| अभी भी लोग कीपैड वाला मोबाइल ही इस्तेमाल करते हैं| अगर इन कम पढ़े लिखे लोगों द्वारा किसी के सहायता से बैंकिंग ट्रांजैक्शन कराया जाता है| तो उसमें धोखाधड़ी की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है| आपके बैंकिंग इंफॉर्मेशन की गलत तरीके से प्रयोग की संभावना बढ़ जाती है|

भारत में अब आधार कार्ड के द्वारा भी आप पैसे निकाल सकते हो| इसकी सहायता से काफी सारे लोगों को लाभ हो रहा है| आज मैं इस पोस्ट में बताऊंगा आधार कार्ड से आप पैसे कैसे निकाल पाएंगे| जगह जगह पर बैंकों के एटीएम लगे हुए हैं| लेकिन जबसे नोटबंदी हुई है, तब से आप एटीएम की हालत समझ ही रहे होंगे| यहां तक कि शहरों में सभी एटीएम में पैसे नहीं होते हैं| जब भी हमें कोई काम पड़ता है, तो एटीएम काम नहीं करता| इसके लिए एक नई सर्विस आई है जिसका नाम है, आधार कार्ड से मनी विड्रोल|

माइक्रो एटीएम में आधार कार्ड के सहायता से पैसों का लेनदेन किया जाता है|

यह बहुत आसान और बहुत ही सिंपल है| सरकार ने एक नई सर्विस का चलन स्टार्ट किया है, जिसका नाम है माइक्रो एटीएम| माइक्रो एटीएम में आधार कार्ड के सहायता से पैसों का लेनदेन किया जाता है| Micro ATM Based on Aadhaar Money Withdraw का निर्माण नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एनपीसीआई द्वारा हुआ है| यह एक तरह से स्वाइप मशीन की तरह दिखता है| माइक्रो एटीएम सभी जगह इंस्टॉल किया जा सकता है| यहां तक कि हर बड़ी शॉप या भीड़ वाली जगह पर भी माइक्रो एटीएम इंस्टॉल हो जाएगा|

Ise स्वाइप मशीन में वही आधार कार्ड काम करते हैं, जो कि पैन कार्ड और बैंक से लिंक हो| अगर आपको अपने बैंक से, आधार कार्ड के द्वारा पैसे निकालने हैं| तो आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना चाहिए| आधार कार्ड में जुड़ा हुआ नंबर भी आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ होना चाहिए| अगर आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड से नहीं जुड़ा| तो आप हमारी यह पोस्ट पढ़ सकते हैं|पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें|

अगर आपका आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा| तो आप अपना नया मोबाइल नंबर आधार कार्ड में जुड़वा सकते हैं| हमारा यह पोस्ट पढ़ें- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े|

आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले (How to Withdraw Money by Aadhaar)

  • आपको बताएंगे आधार कार्ड से आप पैसे किस तरीके से निकाल पाएंगे| सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर माइक्रो एटीएम में एंटर करना है|
  • अब आपको अपना अंगूठा या उंगली बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल करनी है| अगर आपका बायोमैट्रिक सही मैच हो जाता है| तो आगे की प्रोसेस बढ़ जाती है| अगर आपका बायोमैट्रिक सही नहीं मैच होता, तो अपने हाथ को साफ कर ले और फिर से ट्राई करें|
  • अब आपके सामने एक नई विंडो, जिसमें बैंक अकाउंट की लिस्ट सामने आ जाएंगे| अब आपको अपना बैंक सेलेक्ट करना है| जैसे ही बैंक सेलेक्ट करेंगे ऑटोमेटिक आपके अकाउंट को ओपन कर देगा| बैंक आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर se Judha Hona चाहिए|
  • अब आपके सामने मनी ट्रांसफर और विड्रोल का ऑप्शन खुल जाएगा| अगर आपको किसी दूसरे को मनी ट्रांसफर करनी है| तो आप मनी ट्रांसफर पर क्लिक करें| अगर आपको पैसे निकालने हैं तो आप मनी विड्रोल पर क्लिक करें| इस तरह से आप आधार कार्ड के द्वारा माइक्रो एटीएम से अपने पैसे निकाल सकते हैं|