Padma Awards Kya Hai पद्म पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है| यह पुरस्कार भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे कला समाज सेवा लोग कार्य विज्ञान इंजीनियरिंग व्यापार उद्योग चिकित्सा साहित्य शिक्षा खेलकूद सिविल सेवा में अच्छा करने वाले लोगों को दिया जाता है|

पद्म पुरस्कार कला साहित्य और शिक्षा खेल मेडिसन सामाजिक कार्य विज्ञान और कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है|

padma-purshkar-kya-hai

पद्म पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी

पद्म पुरस्कार के लिए कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है| पदम अवार्ड के लिए 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है| जिसकी अंतिम तारीख 15 सितंबर है| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आम लोग पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन भर सकते हैं| इसके लिए सरकार की पद्म पुरस्कार ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरे जाते हैं| पद्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी| इसके साथ ही पद्म पुरस्कार तीन तरह से दिए जाते हैं|

  • पद्म विभूषण
  • पद्म भूषण
  • पद्मश्री

पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है| हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इनकी घोषणा की जाती है| यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिक को अनेक क्षेत्रों में उनकी असाधारण कार्यों के लिए दिए जाते हैं| इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी| जिसके बाद केवल 1978 और 1989 और 1993 से 1997 के बीच संक्षिप्त रुकावट को छोड़कर हर साल यह दिए जाते रहे हैं|

पद्म पुरस्कारों की सिफारिश कौन करता है?

पद्म पुरस्कारों की शिफारस राज्य सरकार, संघ, राज्य प्रशासन, केंद्रीय मंत्रालय और अन्य विभागों के साथ-साथ उस पृष्ठ संस्थानों द्वारा भी की जाती है| आप खुद भी इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं| इसके बाद भारत सरकार द्वारा निर्मित एक समिति इन नामों पर विचार करती है| और जब वह समिति किसी भी नाम की सिफारिश कर देती है| तो वह नाम प्रधानमंत्री गृह मंत्री और राष्ट्रपति के पास जाती है, और इसके बाद तीनों की सहमति से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार की घोषणा की जाती है|

पद्म विभूषण

यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक माना जाता है| भारत रत्न के बाद यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो किसी भी क्षेत्र में असाधारण कार्य और उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारतीय नागरिक को दिया जाता है| इस सम्मान में पुरस्कार के रूप में 1/3 बटा 16 इंच का काशी का एक बिल्ला मिलता है| जिसके केंद्र में एक कमल का फूल और फूल के ऊपर नीचे पद्म विभूषण देवनागरी लिपि में लिखा होता है| इस बिल्ल के पिछले भाग में अशोक चिन्ह बना होता है| इसमें सरकारी कर्मचारी भी इस सम्मान को पाने की हकदार हो सकते हैं|

पद्म भूषण

पद्म भूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है| भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है| इस सम्मान में पुरस्कार के रूप में 1/3 बटा 16 इंच का काशी का एक बिल्ला एक दिला दिया जाता है| जो 1/3 बटा 16 इंच का होता है| बस कमल के फूल के ऊपर नीचे पद्म भूषण लिखा रहता है|

पद्म श्री

पद्म श्री पुरस्कार भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होता है| इसका डिजाइन भी एक समान होता है और इसमें कमल के फूल के ऊपर नीचे पद्मश्री लिखा होता है

पद्म पुरस्कार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Padma Awards fact)

  • पदम अवार्ड हर साल पुरस्कारों की संख्या 120 से अधिक नहीं होनी चाहिए| जिसमें मरणोपरांत तथा विदेशियों को दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल नहीं है|
  • इस पुरस्कार के साथ राष्ट्रपति के द्वारा हस्ताक्षर और मोहर से जारी की गई एक प्रमाण पत्र और मेडल मिलता है| पुरस्कार प्राप्त करने वाले को मेडल के साथ एक कृति कृति भी दी जाती है| जिसे वे अपनी इच्छा अनुसार किसी भी समारोह राजकीय समारोह आदमी पहन सकते हैं|
  • यह पुरस्कार कोई लाभ पदवी नहीं है| इसे पत्र शीर्षो निमंत्रण पत्रों पोस्टर पुस्तक आदि पर पुरस्कार विजेता के नाम के आगे पीछे उल्लेख नहीं किया जा सकता इसका दुरुपयोग करने पर उस व्यक्ति को इस पुरस्कार से वंचित कर दिया जाएगा|
  • इन पुरस्कारों साथ कोई नगद भत्ता अथवा रेलवे हवाई यात्रा में कोई भी रियायत नहीं मिलती या कोई भी धन लाभ नहीं मिलता|

Padma Awards- किन क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता है?

  • कला- संगीत पेंटिंग मूर्तिकला
  • फोटोग्राफी- सिनेमा रंगमंच इत्यादि
  • सामाजिक कार्य- समाज सेवा धर्मार्थ सेवा सामुदायिक परियोजना में योगदान
  • सार्वजनिक मामले- कानून सार्वजनिक जीवन राजनीति के लिए
  • विज्ञान और इंजीनियरिंग- अंतरिक्ष परमाणु विज्ञान सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान से जुड़े हुए विषयों के लिए
  • व्यापार और उद्योग- बैंकिंग आर्थिक गतिविधियां प्रबंधन पर्यटन को बढ़ावा देना व्यवसाय के लिए
  • चिकित्सा- चिकित्सा अनुसंधान आयुर्वेद होम्योपैथी प्राकृतिक चिकित्सा अन्य विशेषताओं और विशेषज्ञों के लिए
  • साहित्य और शिक्षा- पत्रकारिता शिक्षण पुस्तक रचना साहित्य कविता शिक्षा को बढ़ावा साक्षरता शिक्षा सुधार के लिए
  • सिविल सेवा- सरकारी कर्मचारियों को भी दिया जाता है
  • खेल- लोकप्रिय खेल ऐतिहासिक पर्वतारोहण खेल को बढ़ावा देना
  • अन्य- इसके अलावा भारतीय संस्कृति का प्रचार मानव अधिकारों की सुरक्षा वन्य जीवन संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार मिलता है|

पद्म विभूषण में कितनी राशि दी जाती है?

पदम पुरस्कार में पद्म पुरस्कार में कितनी धनराशि दी जाती है संपूर्ण जानकारी| पदम विभूषण भारत सरकार के द्वारा भारतीय नागरिकों को किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और अच्छी सेवाओं के लिए दिया जाता है| यह सम्मान देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता था दिया जाता है और इसकी शुरुआत 2 जनवरी 1954 में की गई थी| भारत रत्न के बाद यह सम्मान भारत का सर्वोच्च दूसरा सम्मान है आज हम जानेंगे पदम पुरस्कार में कितनी धनराशि दी जाती है| पद्म विभूषण में कोई भी नगद धनराशि नहीं दी जाती यह सिर्फ पुरस्कार होता है जो देश के लिए बहुमूल्य सेवाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक को दिया जाता है| इस पुरस्कार में किसी भी प्रकार की हवाई यात्रा रेलवे यात्रा नगद धनराशि तथा कोई भी लाभ और सुविधा नहीं दी जाती| अगर कोई भी इस पुरस्कार को दुरुपयोग करता है तो यह पुरस्कार वापस भी ले लिया जाता है या जप्त कर दिया जाता है|

पदम विभूषण पुरस्कार में राष्ट्रपति के द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ तथा मोहर लगा हुआ एक प्रमाण पत्र और पदक दिया जाता है| इसके अलावा एक प्रतिकृति भी दी जाती है| जो किसी भी समारोह में राज्य के किसी भी समारोह में पहना जाता है| यह सिर्फ ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जो भारत का नागरिक हो और उसने देश के लिए कुछ अच्छा काम किया हो|

भारत रत्न में कितनी राशि दी जाती है?

भारत रत्न देश के लिए योगदान देने वाले सर्वोच्च नागरिक को दिया जाता है| और यह भारत का पहला नागरिक पुरस्कार होता है| भारत रत्न भारत के राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाता है| भारत में किसी भी प्रकार की कोई भी नगद धनराशि नहीं दी जाती|

पद्म भूषण और पद्म विभूषण में क्या अंतर है?

पद्मभूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए देश के नागरिक को दिया जाता है| जबकि पद्म विभूषण साधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है|

पदम पुरस्कार (Padma Awards) में क्या मिलता है?

भारत रत्न के बाद यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है| यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में असाधारण और अच्छा काम करने के लिए प्रदान किया जाता है| इस सम्मान में आपको पुरस्कार के रुप में Kanshe का एक बिल्ला मिलता है| जिसमें कमल का फूल भी होता है|

पद्मश्री पुरस्कार क्या होता है?

पद्मश्री या पद्मश्री भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला शिक्षा उद्योग साहित्य विज्ञान केंद्र चिकित्सा समाज सेवा सार्वजनिक जीवन और विशिष्ट क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने के लिए दिया जाता है|

पद्म पुरस्कार में कितनी धनराशि मिलती है?

पद्म पुरस्कार में कोई भी नगद धनराशि नहीं दी जाती| यह सिर्फ पुरस्कार होता है, जो देश के लिए बहुमूल्य योगदान देने के लिए सर्वोच्च नागरिक को दिया जाता है| इसमें किसी भी प्रकार की हवाई यात्रा रेलवे यात्रा नगर आदि कोई भी लाभ तथा सुविधा नहीं दी जाती| पद्म

पुरस्कार पाने के लिए क्या करना चाहिए?

पद्म पुरस्कार के लिए अप्लाई करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट padmaawards.gov.in पर जाना है और ऑनलाइन ही एक फॉर्म भरना होता है| जिसमें अपनी जानकारी देने के साथ-साथ अपने द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी अपलोड करनी होती है| यह जानकारी 800 शब्दों में देनी होती है|