फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने? Flipkart Seller रजिस्ट्रेशन कैसे करें

फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने? कैसी हर महीने लाखों कमाए?

फ्लिपकार्ट इंडिया का जाना माना ऑनलाइन सेलिंग (Online Marketplace) प्लेटफॉर्म है| जहां पर काफी सारे Seller, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर और कंपनी वाले अपना अलग अलग तरह का प्रोडक्ट बेचते हैं| आपने कभी ना कभी ऑनलाइन शॉपिंग जरूर की होगी| तो सिंपल सी बात है, कि आपने फ्लिपकार्ट से जरूर कुछ ना कुछ ऑनलाइन परचेज किया होगा|

फ्लिपकार्ट अपना कोई भी प्रोडक्ट नहीं बेचता है| बल्कि यह सारे प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर अलग-अलग Sellers, मैन्युफैक्चरर, कंपनी, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर द्वारा लगाए गए होते हैं| जहां से आप फ्लिपकार्ट के ऐप से ऑनलाइन आर्डर करते हैं| इस पोस्ट में हम वह सारी जानकारी आपको दे रहे हैं, जो कि आपके लिए जरूरी है| इसीलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें|

Only 2 Things make You Online Seller

इस पोस्ट में आज मैं बताऊंगा, फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने और हर महीने लाखों कैसे कमाए| फ्लिपकार्ट सेलर बनना बहुत ही आसान है| आपके पास कुछ प्रोडक्ट और जीएसटी नंबर होना चाहिए| हालांकि कुछ कैटेगरी में आप बिना जीएसटीएन नंबर के भी प्रोडक्ट बेच सकते हैं| लेकिन Maximum Products कैटेगरी में आपके पास जीएसटी नंबर जरूर होना चाहिए|

ऑनलाइन Seller के लिए जीएसटी नंबर का रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अब आपने प्रोडक्ट सेलेक्ट कर लिया है| अब आपके पास बेचने के लिए प्रोडक्ट है| लेकिन आपके पास जीएसटीएन नंबर नहीं है| अधिकतर प्रोडक्ट्स के लिए जीएसटी नंबर जरूरी होता है| अगर आप भारत में किसी भी बड़ी ऑनलाइन कंपनी या फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर्ड होते हैं| तो आपके पास जीएसटीएन नंबर होना बहुत ही जरूरी है| इसके बिना आप रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे|

जीएसटी नंबर अप्लाई करना बहुत ही आसान है| आप इसे इनकम टैक्स की वेबसाइट के द्वारा आसानी से फ्री में अप्लाई कर सकते हैं| आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है| 7 से 14 दिनों में जीएसटी नंबर मिल जाता है| अगर आपकी कोई भी दुकान नहीं है, तो आप अपने मकान एड्रेस से भी जीएसटी अप्लाई कर सकते हैं|

अपने किराए के मकान से भी आप जीएसटी नंबर अप्लाई कर सकते हैं| जीएसटी नंबर अप्लाई कैसे करें? सभी जानकारियों के लिए| हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें- जीएसटी नंबर अप्लाई करने की पूरी प्रोसेसर| अब आपका जीएसटी नंबर भी आ गया है| अब आप सोच रहे होंगे, कि प्रोडक्ट कहां से खरीदें| ऑनलाइन सेलिंग की दुनिया में प्रोडक्ट को खरीदना सबसे ज्यादा दिमाग का काम है| क्योंकि अगर आपने प्रोडक्ट सस्ता खरीदा, तो आप सस्ता बेच पाएंगे| और अगर आपने प्रोडक्ट महंगा खरीदा तो, आप प्रोडक्ट Mehanga बेच पाएंगे|

आप हमारी पोस्ट जीएसटी नंबर कैसे अप्लाई करें को पढ़ सकते हैं| जहां पर हमने जीएसटी नंबर फ्री में अप्लाई करने का तरीका बताया है|

प्रोडक्ट कहां से खरीदें

प्रोडक्ट कहां से खरीदें, अब हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी देने जा रहे हैं| Sabhi स्टेप फॉलो कर लिए तो, आप आसानी से फ्लिपकार्ट Seller बन सकते हैं| और अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं, और आपका अकाउंट एप्रूव्ड भी हो जाएगा|

अब बात करते हैं प्रोडक्ट कहां से खरीदें? अगर आप मैन्युफैक्चरिंग करते है, तो आप जो भी प्रोडक्ट बनाते हैं| उसको डायरेक्ट फ्लिपकार्ड की वेबसाइट पर बेच सकते हैं| अगर आप की कंपनी है, तो जो भी आपकी कंपनी प्रोडक्ट बनाती है, उसको Flipkart Online Selling की वेबसाइट पर बेच सकते हैं|

अब बारी आती है, उन लोगों की जिनके पास जीएसटीएन नंबर है| लेकिन वह कोई भी प्रोडक्ट नहीं बनाते| ऐसे लोग किसी भी होलसेल मार्केट, कंपनी, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर से कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं| और इस प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट की सहायता से बेच सकते हैं| इसके अलावा आप अपने आसपास या दूर के होलसेल मार्केट से भी यह प्रोडक्ट खरीद सकते हैं| वहां से भी आपको प्राइस चेक करना चाहिए|

इसके अलावा काफी सारे लोग, सीधा छोटी-छोटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से भी प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं| जोकि और सभी जगहों से कम प्राइस में आपको प्रोडक्ट देती है| इन सभी जगहों पर प्रोडक्ट की जांच पड़ताल करें और देखें कहां पर आपको सही प्रोडक्ट कम दाम में मिल रहा है| यह भी चेक कर ले, कि आने वाले समय में वहां से आपको हर बार यह प्रोडक्ट मिल जाए| इस तरह से हम प्रोडक्ट सस्ता, सुंदर, टिकाऊ और बार-बार खरीद सकते हैं|

प्रोडक्ट थोड़ा सा यूनिक होना चाहिए

क्या प्रोडक्ट बेचे? सबसे पहले आपको एक प्रोडक्ट ढूंढना होगा| जिसको आप ऑनलाइन फ्लिपकार्ट के द्वारा बेचना चाहते हैं| यह प्रोडक्ट थोड़ा सा यूनिक होना चाहिए| यानी कि जो भी प्रोडक्ट आप बेचना चाहते हैं| अगर वह थोड़ा सा यूनिक होगा, यानी अलग हटके होगा तो उसकी सेल ज्यादा आएगी|

जैसे कि अगर आप किसी ब्रांडेड प्रोडक्ट को ऑनलाइन Sell Karte हैं| तो आपको सेल Kaise मिलेगी, क्योंकि आपकी तरह काफी सारी सेलर उस Branded Products को बेच रहे हैं|

आप फ्लिपकार्ट पर कोई भी प्रोडक्ट कॉपी या मिलती-जुलती रजिस्टर्ड ब्रांड नेम se नहीं बेच सकते| डुप्लीकेट या बिना बिल वाला Products, आप फ्लिपकार्ट पर नहीं बेच सकते| अगर आप ऐसा सामान बेचने की कोशिश करते हैं| तो फ्लिपकार्ट या ऑनलाइन अच्छी मार्केटप्लेस पर आपका प्रोडक्ट रजिस्टर ही नहीं होगा|

आपके पास सभी सामानों की खरीदारी पक्के बिल यानी जीएसटी नंबर पर ही होनी चाहिए|

फ्लिपकार्ट पर आप किसी भी कंपनी का कोई भी प्रोडक्ट, बिना उस कंपनी में लिखित परमिशन के नहीं बेच सकते हैं| चाहे आपने वह प्रोडक्ट पक्के GSTIN Bill पर ही खरीदा हो|अगर आप किसी अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट ऑनलाइन या फ्लिपकार्ट पर बेचना चाहते हैं| तो सबसे पहले आपको कंपनी की तरफ से ऑथराइजेशन लेटर लेना होगा, यानी कि Online बेचने की परमिशन|

ऑनलाइन या फ्लिपकार्ट पर आप Without GST Bill सामान नहीं बेच सकते|

GSTIN Number, इसके बिना आपका कोई भी प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर्ड नहीं होगा|

फ्लिपकार्ट या किसी भी ऑनलाइन (Online Marketplace) वेबसाइट पर Online Seller बन्ना इतना आसान नहीं है| इसके लिए थोड़ा सा रिसर्च, Digital Marketing और जानकारी जुटाने होगी| तभी आप फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट पर सेलर बन पाएंगे|

आपको याद होगा कि, आप अकेले Flipkart Seller नहीं है| आप जैसे बहुत सारे सेलर पहले से ही फ्लिपकार्ट से जुड़े हुए हैं| अगर आपको उनसे कंपटीशन करना है, तो आपको उनसे सस्ता प्रोडक्ट खरीदना होगा| और अपने प्रोडक्ट को थोड़े से कम दामों में बेचना होगा|

प्रोडक्ट आईडिया Kaha Se Le

प्रोडक्ट कितने में खरीदे? क्या प्राइस होना चाहिए? इसका आईडिया ऑफ Flipkart की वेबसाइट से ही ले सकते हैं| जो भी प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं| उस प्रोडक्ट को सर्च करें और देखें की ओर Online Flipkart Seller उसको कितने प्राइस में बेच रहे हैं| Online Selling प्राइस की एक लिस्ट बना लें| अब अपने आसपास के डीलर डिस्ट्रीब्यूटर से उसी प्रोडक्ट को खरीदने की बात करें| और देखें कि वह आपको वह प्रोडक्ट कितने रुपए में बेच रहे हैं|

फ्लिपकार्ट सेलर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अब आपके पास जीएसटी नंबर और प्रोडक्ट भी आ गया है| Flipkart Seller Registration कैसे करें| फ्लिपकार्ट सेलर रजिस्ट्रेशन करना, जीएसटी नंबर अप्लाई करने से ज्यादा आसान है| सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में फ्लिपकार्ट सेलर (Flipkart Seller Registration) वेबसाइट को खोलना होगा| इस वेबसाइट को आप गूगल में भी सर्च कर सकते हैं| जो भी वेबसाइट सबसे ऊपर आती है, उसको क्लिक कर लीजिए|

यहां पर आपको न्यू सेलर रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करें| यहां पर आपको सभी जानकारियां सही तरीके से भरनी है| अगर आपको यह जानकारी Fill Karni नहीं आती| तो आप किसी साइबर कैफे या किसी Computer के जानकार से मदद ले सकते हैं|

यहां पर आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होती हैं|

  • आपका नाम
  • आपके बिजनेस का नाम| जैसे कि राहुल स्टोर, राहुल इंटरप्राइजेज, राहुल होलसेल स्टोर|
  • आपका जीएसटी नंबर
  • आपका पैन कार्ड नंबर
  • आपका मोबाइल नंबर
  • कौन कौन से प्रोडक्ट आप यहां पर बेचना चाहते हैं| प्रोडक्ट डिटेल, प्रोडक्ट कैटिगरी, प्रोडक्ट की कुछ फोटो भी आपको अपलोड करनी होगी| जैसा कि आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर देखते हैं|
  • प्रोडक्ट के बारे में कुछ जानकारियां|

यह सभी जानकारियां आप को दिए गए पेज में सही जगह पर Fill Karni होती हैं| अब आपका ऑनलाइन फ्लिपकार्ट सेलर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन सबमिट हो चुका है| जल्द ही आपको फ्लिपकार्ट सेलर कस्टमर केयर की तरफ से कॉल आएगी और वह आपकी आगे सहायता करेंगे| फ्लिपकार्ट की तरफ से भी आपको समय-समय पर और हर तरीके से सहायता की जाती है|

फ्लिपकार्ट पर कैसे अच्छे सेलर बने|

अब आपका फ्लिपकार्ट पर कैसे अच्छे Flipkart सेलर बने| अब आपका फ्लिपकार्ट सेलर रजिस्ट्रेशन अप्रूव हो चुका है| और आपका प्रोडक्ट भी ऑनलाइन Flipkart की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है| शुरुआत में कुछ दिनों तक आपको आर्डर नहीं मिलेंगे| फिर धीरे-धीरे आपको कुछ आर्डर मिलने लगेंगे| लेकिन काफी दिनों के बाद आप सोचेंगे कि आपको बहुत कम आर्डर मिल रहे हैं| इतने आर्डर से आपको ज्यादा कमाई नहीं हो रही|

Search Right Product in Low Price

फ्लिपकार्ट पर अच्छा सेलर बनने के लिए, अब आपको आगे की तैयारी करनी पड़ेगी| आपको अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी सही करनी होगी| उदाहरण के लिए आपसे पहले भी काफी सारे सेलर, आपका यह प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट और दूसरी अन्य ऑनलाइन वेबसाइट हो बेच रहे थे|

आप भी यह प्रोडक्ट सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बेच रहे हैं| अभी आप यह प्रोडक्ट कम मात्रा में खरीद रहे हैं| जिससे आपको बहुत Products सस्ते दामों पर नहीं मिलना| पुरानी जो Flipkart सेलर होते हैं, उनके पास काफी सारे प्रोडक्ट की रिक्वायरमेंट होती है| क्योंकि वह अन्य ऑनलाइन साइट पर भी अपना प्रोडक्ट बेच रहे हैं| सिंपल सी बात है, कि वह यह सभी प्रोडक्ट बल्क क्वांटिटी में खरीदते हैं| जिससे उन्हें इस प्रोडक्ट का प्राइस आप से कम पड़ता है|

इस तरह से वह अपने प्रोडक्ट की प्राइस आप से कम रखते हैं, और मुनाफा भी ज्यादा कमाते हैं| आपको अपने प्रोडक्ट को भी सस्ते दामों पर खरीदना है| और इस चीज पर आपको अपना दिमाग लगाना है|

Learning & Digital Marketing

दूसरी चीज है, फ्लिपकार्ट की वेबसाइट में अपने प्रोडक्ट को सबसे ऊपर लेकर आना| मान लीजिए कि, आप कोई जूता सर्च कर रहे हैं| Flipkart के एप्स पर सबसे ऊपर की तरफ जो भी जूते आएंगे, आप उन्हीं में से कोई प्रोडक्ट खरीद लेंगे| लेकिन आप नीचे की तरफ या दूसरे पेज पर गए ही नहीं| जहां पर दूसरे भी Online Shoes Seller अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं|

आपने उनका प्रोडक्ट देखा ही नहीं| इसी तरह से एक ही कैटेगरी में बहुत सारे सेलर होते हैं, और जो पहले से Flipkart Seller हैं| वह हमेशा पहले पेज और दूसरे पेज पर आते हैं| जितने भी नए Seller होते हैं, वह चौथे, पांचवें पेज पर आते हैं| जहां तक कोई भी कस्टमर नहीं जाता|

इसीलिए अपने प्रोडक्ट को पहले दूसरे पेज पर लाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है| इसके लिए आप किसी कंप्यूटर के जानकार और डिजिटल मार्केटिंग के जानकार की सहायता ले सकते हैं| जो आपको बताएगा कि आप किस तरह से अपने Products ko पहले और दूसरे पेज पर ले जा सकते हैं|

Digital Marketing सीखने के लिए, आप युटुब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| और गूगल सर्च करके भी सीख सकते हैं| याद रखिए कि आप जितना सीखेंगे उतना ही ज्यादा आपकी सेल बढ़ेगी|

बहुत सारे लोग सीखना नहीं चाहते| वह डिजिटल मार्केटिंग के जानकार लोगों को Employee रख लेते हैं| लेकिन अगर आप खुद से सीख लेते हैं, आपकी काफी सारी मनी बच जाएगी|

फ्लिपकार्ट as a Seller सफल होने के तरीके

फ्लिपकार्ट as a Seller सफल होने के तरीके| यह सारे तरीके अगर आप अपनाएंगे तो आपको फ्लिपकार्ट सेलर कैटेगरी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता|

सबसे पहले आपको हमेशा अच्छे और सस्ते प्रोडक्ट की तलाश में रहना है|

आपको पता होना चाहिए, आपको पता होना चाहिए कि आपके कैटेगरी में जो Seller है| वह क्या कर रहे हैं? किस रेट पर अपना प्रोडक्ट बेच रहे हैं? किस तरह से अपना प्रोडक्ट बेच रहे हैं? आपको भी अपडेट रहना है| अपने प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट के पहले और दूसरे पेज पर लाने के लिए आपको Digital मार्केटिंग सीखनी होगी| या डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट की सलाह लेनी होगी|

फ्लिपकार्ट की तरफ से भी आपको काफी ज्यादा इंफॉर्मेशन & Training दी जाती है| फ्लिपकार्ट की तरफ से भी आप को ट्रेनिंग प्रोवाइड की जाती है| समय समय पर आपको इन सभी ट्रेनिंग को अटेंड जरूर करना है| आप गूगल पर भी “फ्लिपकार्ट पर कैसे सक्सेस Kare” इंफॉर्मेशन सर्च करके सीख सकते हैं|

फ्लिपकार्ट पर अच्छे सेलर कैसे बने| इसके लिए आप किसी यूट्यूब चैनल को भी फॉलो कर सकते हैं| यूट्यूब पर भी काफी अच्छी इंफॉर्मेशन होती है| किसी भी ऑनलाइन सेलर के लिए अपनी प्रोडक्ट की सेल के बाद, उसका फीडबैक सबसे ज्यादा मदद करता है|

इसीलिए प्रोडक्ट देखने के बाद आपको अपने कस्टमर से फीडबैक जरूर इकट्ठा करना चाहिए| इस तरह से आप आने वाले टाइम में अपने प्रोडक्ट को और भी अच्छा बना पाएंगे| आपको पता चल जाएगा कि आपके प्रोडक्ट में कमी किया है|

उम्मीद है दी गई जानकारी से आप एक सफल और अच्छे फ्लिपकार्ट सेलर बन पाएंगे| इस पोस्ट में हमने आपको बताया है फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने और कैसे फ्लिपकार्ट Seller सफल हो| जितनी ज्यादा आपको Online Marketplace Information Hogi, आप पैसा कमा सकते हैं|

अमेजॉन सेलर कैसे बने? Amazon Seller अकाउंट कैसे बनाएं

मीशो सेलर कैसे बने? मीशो पर अकाउंट कैसे बनाएं|