वेल्डिंग क्या है वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है|

वेल्डिंग क्या है वेल्डिंग (Welding) कितने प्रकार की होती है- किसी भी कंपनी या मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में वेल्डिंग की जाती है| हवाई जहाज या गाड़ियों का जो भी काम होता है, वहां पर वेल्डिंग की जरूरत पड़ती है| अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग धातुओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग प्रकार की वेल्डिंग की जाती है| आज हम जानेंगे वेल्डिंग क्या है? वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है? और वेल्डिंग से जुड़े हुए कुछ सवालों के जवाब|

What is Welding (वेल्डिंग Kya Hai)

वेल्डिंग में दो या दो से अधिक धातुओं को आपस में जोड़ा जाता है, एक रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा| इस प्रक्रिया को वेल्डिंग कहा जाता है| इसमें दो धातुओं को अधिक तापमान पर गर्म करके किसी तीसरी धातु का उपयोग करके जोड़ा जाता है| कभी-कभी धातुओं को तापमान के साथ दबाव का भी उपयोग करके जोड़ा जाता है| इस पूरी प्रक्रिया को वेल्डिंग कहते हैं|

इस प्रकार जो भी गाड़ियां बनती है उसमें बहुत सारे जोड़ होते हैं, और उन जोड़ों को आपस में मिलाने के लिए अधिक तापमान और दबाव पर वेल्डिंग की जाती है| इसमें पिघली हुई धातु को वेल्डिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| जो ठंडी होकर पूरी तरह से Metal की तरह मजबूत हो जाती है| दो धातु को आमतौर पर जोड़ने के लिए वेल्डिंग और थर्मोप्लास्ट वेल्डिंग का उपयोग किया जाता है| जहां पर भी दो धातुओं को जोड़ने के लिए एक निश्चित तापमान पर गर्म किया जाता है| या दबाव देकर जोड़ने की प्रक्रिया में किसी तीसरी धातु से जगह को भरा जाता है, उस प्रक्रिया को वेल्डिंग कहते हैं| यानी कि दो धातु को आपस में जोड़ने की प्रक्रिया को वेल्डिंग कहा जाता है|

दुनिया में जितनी भी चीजें बनती है, वह सभी वेल्डिंग के माध्यम से जुड़ी हुई होती है| इसीलिए वेल्डिंग इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है| और यहां पर अलग-अलग प्रकार की Welder Technician की जरूरत होती है| जो अलग-अलग पद्धति से वेल्डिंग का कार्य करते हैं| इस पोस्ट में हम यही जाने वाले हैं|

वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है (Types of Welding)

विभिन्न धातुओं को अलग-अलग प्रकार से Welding के माध्यम से जोड़ा जाता है| कहीं पर गैस वेल्डिंग के माध्यम से जोड़ा जाता है और कहीं पर धातु और थर्मोप्लास्ट Weld के माध्यम से जोड़ा जाता है| वेल्डिंग प्रक्रिया के आधार पर दुनिया में वेल्डिंग के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि-

  • आर्क वेल्डिंग
  • गैस वेल्डिंग
  • लेजर बीम वेल्डिंग
  • अल्ट्रासाउंड बिल्डिंग
  • फ्रिक्शन वेल्डिंग
  • इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग
  • फ्लैश वेल्डिंग
  • ऑफसेट Welding
  • प्रोजेक्शन वेल्डिंग
  • स्पॉट वेल्डिंग
  • सीम वेल्डिंग
  • रेजिस्टेंस वेल्डिंग

इस प्रकार से वेल्डिंग के अनेकों प्रकार हैं| लेकिन यह कुछ मुख्य प्रकार की वेल्डिंग होती है|

वेल्डिंग का क्या अर्थ होता है

वेल्डिंग को हिंदी में झलाई कहते हैं| इसमें दो या दो से अधिक धातु को गर्मी और दबाव के माध्यम से एक साथ जोड़ा जाता है| जिसे वेल्डिंग या झलाई कहते हैं| वेल्डिंग से सामान्य आसमान धातु थर्मोप्लास्टिक झलाई (Welding) से भी जोड़े जाते हैं|

वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है

वेल्डिंग प्रक्रिया के आधार पर वेल्डिंग निम्नलिखित प्रकार की होती है| जैसे कि- गैस वेल्डिंग लेजर बीम वेल्डिंग इलेक्ट्रोड बीम वेल्डिंग अल्ट्रासाउंड वेल्डिंग प्रोजेक्शन वेल्डिंग आर्क वेल्डिंग|

वेल्डिंग इलेक्ट्रोड क्या है?

दो धातुओं को जोड़ने की प्रक्रिया में जिस तीसरी धातु का प्रयोग किया जाता है, फिलर मेटल के रूप में उस फिलर मेटल रोड को वेल्डिंग इलेक्ट्रोड कहा जाता है| वेल्डिंग इलेक्ट्रोड दो प्रकार के होते हैं- consumable इलेक्ट्रोड और non-consumable इलेक्ट्रोड

गैस वेल्डिंग के सिलेंडर में कौन सी गैस होती है?

वेल्डिंग में गैस का भी उपयोग किया जाता है, जिसे हम गैस वेल्डिंग कहते हैं| हर एक सिलेंडर में अलग प्रकार की गैस भरी होती है| जिसको सिलेंडर के ऊपर अलग कलर से Paint किया जाता है|

  • काले रंग की सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस होती है
  • सफेद रंग की सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस होती है
  • ग्रे कलर के सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड होती है

वेल्डिंग पोजीशन के कितने प्रकार हैं? (Types of Welding Position)

वेल्डिंग पोजीशन के 4 निम्नलिखित प्रकार है|

  • फ्लैट वेल्डिंग पोजिशन
  • वर्टिकल वेल्डिंग पोजिशन
  • होरिजेंटल वेल्डिंग पोजिशन
  • ओवरहेड वेल्डिंग पोजिशन

वेल्डिंग धुए (Dust) से खुद को कैसे बचाते हैं?

वेल्डिंग धुए से आपको हमेशा बचना चाहिए| इसके लिए हम वेल्डिंग करते समय हैंड ग्लव्स वेल्डिंग एप्रोन यानी कि कपड़े वेल्डिंग ग्लास मास्क जैसी जरूरी चीजों को पहनकर ही वेल्डिंग करते हैं| जहां भी वेल्डिंग की जाती है वहां पर हवा का अच्छा आदान-प्रदान होना चाहिए| ताकि वेल्डिंग करने वाले को ताजा शुद्ध हवा मिल सके|

आपने जाना वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है? वेल्डिंग क्या होती है? और वेल्डिंग से जुड़ी हुई काफी सारी जानकारियां| इस प्रकार की और भी अधिक जानकारी पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करें|

1 thought on “वेल्डिंग क्या है वेल्डिंग कितने प्रकार की होती है|”

Comments are closed.