इलेक्ट्रीशियन (Electrician) क्या होता है | कैसे बने | इलेक्ट्रिशियन की सैलरी कितनी होती है

इलेक्ट्रीशियन क्या होता है| इलेक्ट्रीशियन कैसे बने| आईटीआई इलेक्ट्रिशियन कैसे करें| इलेक्ट्रिशियन की सैलरी कितनी होती है| आईटीआई इलेक्ट्रीशियन में कितने सब्जेक्ट होते हैं| इलेक्ट्रीशियन क्या करता है|

electrician-kya-hota-hai-kaise-bane-salary-jankari-hindi-me-technsocial.png

इलेक्ट्रीशियन क्या होता है

इलेक्ट्रीशियन बिजली से चलने वाले उपकरणों को ठीक करता है तथा रिपेयरिंग का काम करता है| इलेक्ट्रीशियन पंखा कूलर फ्रिज टीवी मोटर वाशिंग मशीन जैसी बिजली से चलने वाले सामानों की रिपेयरिंग करता है| किसी भी सरकारी और प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का मुख्ता यह काम होता है|

काफी लोग जानना चाहते हैं इलेक्ट्रीशियन क्या करता है इलेक्ट्रीशियन कैसे बने इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए क्या-क्या कोर्सेज होते हैं एक इलेक्ट्रिशियन की सैलरी कितनी होती है| आज हम यह सब चीज इस पोस्ट में जानेंगे इसके लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़िए|

इलेक्ट्रिशियन की फुल फॉर्म क्या है

इलेक्ट्रीशियन कोई भी बन सकता है कोई भी पुरुष या स्त्री इलेक्ट्रीशियन बन सकती है| इलेक्ट्रिशियन का कामकाज बिजली से चलने वाले यंत्रों को और उपकरणों को ठीक करने और रिपेयरिंग करने का होता है| घरों में इस्तेमाल होने वाले तथा औद्योगिक क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले पंखा कूलर फ्रिज वाशिंग मशीन टीवी मोटर और बिजली से चलने वाले सभी सामानों की रिपेयरिंग और देखभाल करना एक इलेक्ट्रिशियन का काम होता है|

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन क्या होता है

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन सबसे पॉपुलर ट्रेंड है किसी भी इलेक्ट्रीशियन बनने के लिए इसमें आपको इलेक्ट्रीशियन बनने की सारी पढ़ाई और जानकारी दी जाती है साथ ही साथ आपको प्रेक्टिकल भी कराया जाता है| जिसमें इंजीनियरिंग से जुड़ी सभी जानकारी शुरुआत में ही दी जाती है| इलेक्ट्रिशियन की आईटीआई ट्रेड होती है| इसके अलावा अगर आप आगे की शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आप इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा और इंजीनियरिंग कोर्स भी कर सकते हैं| अगर आप कोई भी कोर्स नहीं करते हैं और कुछ भी पढ़े-लिखे नहीं है यानी की दसवीं पास भी नहीं है तो भी आप एक अच्छे इलेक्ट्रीशियन बन सकते हैं| काफी सारी प्राइवेट कंपनियां ऐसे लोगों को भी रोजगार देती है| बस आपको इलेक्ट्रिशियन का काम काफी अच्छा आना चाहिए| इससे आप देश-विदेश भी जा सकते हैं इलेक्ट्रिशियन का काम सीख कर|

लेकिन अगर आपको बड़ी कंपनी में अच्छी पोजीशन पर और अच्छी सैलरी के साथ काम करना है, तो पढ़ाई जरूरी है आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के कई फायदे हैं| कई सारी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में आप अप्लाई कर सकते हैं अधिकतर कंपनियां आईटीआई इलेक्ट्रिशियन कैंडिडेट को नौकरी देती है| क्योंकि प्रत्येक कंपनी में बिजली से चलने वाले काफी सारे उपकरण होते हैंजिन्हें रखरखाव और ठीक करने के लिए एक अच्छे इलेक्ट्रिशियन की जरूरत पड़ती है| इसीलिए प्राइवेट सेक्टर और सरकारी सेक्टर के सभी जगह पर इलेक्ट्रिशियन की भरपूर मांग रहती है| साथ ही साथ इलेक्ट्रीशियन खुद का व्यवसाय करके या ठेकेदार बनके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं| प्रत्येक वर्ष प्राइवेट कंपनी और सरकारी कंपनियों में तरह-तरह की इलेक्ट्रिशियन की वैकेंसी निकलती रहती है|

इलेक्ट्रीशियन में कितने सब्जेक्ट होते हैं

आईटीआई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में निम्नलिखित पांच विषय होते हैं जो कि ज्यादा महत्वपूर्ण है- जैसे कि

इलेक्ट्रीशियन थ्योरी

इलेक्ट्रीशियन प्रैक्टिकल वर्कशॉप

कैलकुलेशन एंड साइंस

एम्पलाई विल टी स्किल्स

इंजीनियरिंग ड्राइंग

इन सभी विषयों में आपकी पढ़ाई कराई जाती है तथा साथ में आपको प्रैक्टिकल थ्योरी के साथ ट्रेनिंग भी कराई जाती है|

इलेक्ट्रीशियन क्या काम करता है

इलेक्ट्रीशियन बिजली से चलने वाले उपकरण और मशीनों को सही तरह से देखभाल करके रखता है, तथा खराब उपकरणों को ठीक करता है| अधिकतर इलेक्ट्रीशियन के पास नियॉन टेस्टर जैसा उपकरण होता है, जिसको हम इसको Screwdriver भी कहते हैं| आपको पीसीबी और होल्डिंग करना भी सिखाया जाता है| डोमेस्टिक और इंडस्ट्रियल वायरिंग को हैंडल करना भी सिखाया जाता है जैसे कि अर्थिंग टेस्टर एनर्जी मीटरऔर घरेलू उपकरण जैसे पंखा फ्री डिश टीवी कूलर वाशिंग मशीन औद्योगिक उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर मोटर जनरेटर सबको असेंबल और दिसंबर करना भी सिखाया जाता है| इसके अलावा बिजली से जुड़ी हुई जितनी भी उपकरण होते हैं उनका रखरखाव देखभाल ठीक करना और उनको बनाना भी एक इलेक्ट्रिशियन का काम होता है|

इलेक्ट्रिशियन की सैलरी कितनी होती है

आईटीआई इलेक्ट्रिशियन अगर आप करते हैं तो आपको शुरुआत में ही ₹7000 महीने से लेकर ₹10000 महीने की जॉब आसानी से किसी भी जगह पर मिल जाती है| तथा आप सरकारी कंपनियों में भी अप्लाई कर सकते हैं कुछ अच्छी कंपनियों शुरुआत में आपको ₹15000 से ₹25000 तक आसानी से दे देती है| इसके अलावा अगर आप आगे की पढ़ाई करते हैं तो आपको अच्छी पोजीशन के साथ-साथ एक अच्छी सैलरी भी मिल जाती है| धीरे-धीरे आप इस क्षेत्र में विशेषज्ञ हासिल कर लेते हैं और आपकी सैलरी बढ़ती चली जाती है| किसी भी इलेक्ट्रिशियन की सैलरी हमेशा फिक्स नहीं होती यह समय के साथ और अनुभव के साथ बढ़ती रहती है| इंडिया में अगर आप काम करते हैं तो अलग सैलरी होगी और इस समय पर अगर आप विदेश चले जाते हैं तो आपकी एक अलग सैलरी होती है| तथा साथ ही आप खुद का व्यवसाय करके भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं|

इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रिकल में क्या अंतर है

इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रिकल का हिंदी में मतलब विद्युतकर होता है| इलेक्ट्रीशियन शब्द का संबंध आईटीआई से होता है, जहां पर आप किसी भी प्राइवेट या गवर्नमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट या कॉलेज में 1 से 2 साल का कोर्स करते हैं| इलेक्ट्रिशियन का मतलब विद्युत से चलने वाली उपकरणों को देखभाल करना और खराब होने पर रिपेयरिंग का काम होता है| इसमें अलग-अलग तरीके के काफी तरह के इलेक्ट्रीशियन होते हैं| सबका काम अलग-अलग होता है| सरकारी कंपनी में समय-समय पर इलेक्ट्रीशियन के लिए वैकेंसी निकलती रहती है जैसे डीएमआरसी डीआरडीओ एनएमआरसी और भी सरकारी कंपनियां| आगे की पढ़ाई के लिए आप 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा इलेक्ट्रीशियन में कर सकते हैं| जिससे आपकी सैलरी और पोजीशन भी बढ़ जाएगी|

बिजली मिस्त्री क्या काम करता है

बिजली मिस्त्री के निम्नलिखित मुख्य कार्य होते हैं-

नवनिर्मित भावनाओं इमारत में बिजली के नए उपकरण और तारों की फिटिंग करना

किसी भी बिजली फिटिंग के खराब हो जाने पर उनको ठीक करना और बदलना

किसी भी सरकारी या प्राइवेट इमारत में मौजूद बिजली उपकरणों की देखभाल और रिपेयरिंग करना

इलेक्ट्रीशियन बनने की योग्यता क्या है

इलेक्ट्रीशियन का काम अपने कार्य में दक्षता प्राप्त करना तथा एक योग और कुशल इलेक्ट्रीशियन बना होता है| इसके लिए सीखने और प्रैक्टिकल करने की ज्यादा जरूरत पड़ती है| पढ़ाई लिखाई की बहुत हद तक जरूरत नहीं पड़ती| लेकिन किसी अच्छी कंपनी में काम करने के लिए आपको पढ़ाई की जरूरत पड़ती है| जिसके लिए आप आईटीआई डिप्लोमा और इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज भी कर सकते हैं| अगर आप कम पढ़े लिखे हैं तो आप इसको सीख कर भी महारत हासिल कर सकते हैं| तरह-तरह के प्राइवेट इंस्टिट्यूट और बड़ी-बड़ी कंपनियां भी आपको ट्रेनिंग करने के बाद सर्टिफिकेट भी प्रदान करती हैं| जो कि आपके आगे की नौकरी में काम आता है|

इलेक्ट्रीशियन आप दो माध्यम से बन सकते हैं-

दसवीं कक्षा के बाद किसी भी आईटीआई प्राइवेट या सरकारी इंस्टीट्यूट से 2 वर्ष का इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन का सर्टिफिकेट कोर्स करके

या फिर किसी मान्यता प्राप्त या प्राइवेट कंपनियों में ट्रेनिंग करके भी इलेक्ट्रीशियन बन जा सकता है|

अगर आप किसी भी सरकारी कंपनी या अच्छी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते हैं| तो उसके लिए आपको मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से आईटीआई का इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन का सर्टिफिकेट प्राप्त करना जरूरी है| विदेश जाने के लिए भी एक अच्छे सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है|

इलेक्ट्रीशियन के करियर विकल्प कौन-कौन से हैं

भारत में इलेक्ट्रीशियन के करियर विकल्प काफी सारे हैं|

इलेक्ट्रीशियन के तौर पर आप खुद का बिजनेस या दुकान खोल सकते हैं|

सरकारी विभागों में और बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नौकरी कर सकते हैं|

भारतीय रेल और Army में इलेक्ट्रीशियन के पद पर नौकरी कर सकते हैं|

सरकारी या निजी आईटीआई संस्थान में इलेक्ट्रिकल टीचर के रूप में नौकरी कर सकते हैं|

किसी आवास औद्योगिक वाणिज्यिक भवन सरकारी और प्राइवेट में कंपनियों में काम कर सकते हैं|

इसके अलावा आप विदेश में भी इलेक्ट्रिशियन का काम कर सकते हैं| विदेशों में जैसे कि कनाडा ऑस्ट्रेलिया संयुक्त अरब अमीरात सऊदी अरब कतर यूरोपियन कंट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर नौकरी कर सकते हैं|

एक अच्छे इलेक्ट्रिशियन की सैलरी कितनी होती है

यदि आप किसी भी प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर नौकरी करते हैं, तो आपके करीब ₹10000 प्रति माह आसानी से मिल जाता है| जो कि कहीं-कहीं ₹7000 प्रति माह भी होता है| अगर आप गवर्नमेंट संस्थानों में नौकरी करते हैं तो सातवें वेतन आयोग के अनुसार आपको 25500 शुरुआती में प्रति माह मिल जाते हैं| साथ ही आपकी योग्यता और डिग्री के आधार पर आपको सैलरी बढ़ा दी जाती है| अगर आप प्राइवेट और खुद का व्यवसाय करते हैं तो आप मेहनत करके भी काफी अच्छा कमा सकते हैं|