स्नैपडील सेलर कैसे बने? Seller Registration Process

स्नैपडील सेलर कैसे बने? कैसी हर महीने लाखों कमाए?

स्नैपडील इंडिया का जाना माना ऑनलाइन सेलिंग प्लेटफॉर्म है| जहां पर काफी सारे Seller अपना प्रोडक्ट बेचते हैं| आपने कभी ना कभी ऑनलाइन शॉपिंग जरूर की होगी| स्नैपडील अपना कोई भी प्रोडक्ट नहीं बेचता है| बल्कि यह सारे प्रोडक्ट स्नैपडील की वेबसाइट पर अलग-अलग Sellers, मैन्युफैक्चरर, कंपनी, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेलर द्वारा लगाए गए होते हैं| जहां से आप स्नैपडील के ऐप से ऑनलाइन आर्डर करते हैं|

इस पोस्ट में आज मैं बताऊंगा, Snapdeal सेलर कैसे बने और हर महीने लाखों कैसे कमाए| Snapdeal Seller बनना बहुत ही आसान है| आपके पास कुछ प्रोडक्ट और जीएसटी नंबर होना चाहिए| हालांकि कुछ कैटेगरी में आप बिना जीएसटीएन नंबर के भी प्रोडक्ट बेच सकते हैं| लेकिन Maximum Products कैटेगरी में आपके पास जीएसटी नंबर जरूर होना चाहिए|

जीएसटी नंबर कैसे अप्लाई करें?

आपके पास जीएसटीएन नंबर होना बहुत ही जरूरी है| इसके बिना आप रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे| जीएसटी नंबर अप्लाई करना बहुत ही आसान है| आप इसे GSTIN India वेबसाइट के द्वारा आसानी से फ्री में अप्लाई कर सकते हैं| आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है|

7 से 14 दिनों में जीएसटी नंबर मिल जाता है| अगर आपकी कोई भी दुकान नहीं है, तो आप अपने मकान एड्रेस से भी जीएसटी अप्लाई कर सकते हैं| अपने किराए के मकान से भी आप जीएसटी नंबर अप्लाई कर सकते हैं| जीएसटी नंबर अप्लाई कैसे करें? सभी जानकारियों के लिए| हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़ें- जीएसटी नंबर अप्लाई करने की पूरी प्रोसेसर|

प्रोडक्ट कहां से खरीदें

अब बात करते हैं प्रोडक्ट कहां से खरीदें? अगर आप मैन्युफैक्चरिंग करते है, तो आप जो भी प्रोडक्ट बनाते हैं| उसको डायरेक्ट स्नैपडील इंडिया की वेबसाइट पर बेच सकते हैं| अगर आप की कंपनी है, तो जो भी आपकी कंपनी प्रोडक्ट बनाती है, उसको Snapdeal India की वेबसाइट पर बेच सकते हैं|

अब बारी आती है, उन लोगों की जिनके पास जीएसटीएन नंबर है| लेकिन वह कोई भी प्रोडक्ट नहीं बनाते| ऐसे लोग किसी भी होलसेल मार्केट, कंपनी, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर से कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं| और इस प्रोडक्ट को स्नैपडील इंडिया की वेबसाइट की सहायता से बेच सकते हैं| याद रखें आप कोई भी सामान ऑनलाइन बेचना चाहते हैं| तो आपके पास सभी सामानों की खरीदारी पक्के बिल यानी जीएसटी नंबर पर ही होनी चाहिए|

क्या प्रोडक्ट बेचे

क्या प्रोडक्ट बेचे? सबसे पहले आपको एक प्रोडक्ट ढूंढना होगा| जिसको आप ऑनलाइन बेचना चाहते हैं| यह प्रोडक्ट थोड़ा सा यूनिक होना चाहिए| यानी कि जो भी प्रोडक्ट आप बेचना चाहते हैं| अगर वह थोड़ा सा यूनिक होगा, यानी अलग हटके होगा तो उसकी सेल ज्यादा आएगी|

जैसे कि अगर आप किसी ब्रांडेड प्रोडक्ट को ऑनलाइन Sell Karte हैं| तो आपको सेल Kaise मिलेगी, क्योंकि आपकी तरह काफी सारी सेलर उस Branded Products को बेच रहे हैं|

आपको याद होगा कि, आप अकेले Snapdeal Seller नहीं है| आप जैसे बहुत सारे सेलर पहले से ही Snapdeal से जुड़े हुए हैं| अगर आपको उनसे कंपटीशन करना है, तो आपको उनसे सस्ता प्रोडक्ट खरीदना होगा| और अपने प्रोडक्ट को थोड़े से कम दामों में बेचना होगा|

प्रोडक्ट कितने में खरीदे?

प्रोडक्ट कितने में खरीदे? क्या प्राइस होना चाहिए? इसका आईडिया ऑफ Online Marketplace की वेबसाइट से ही ले सकते हैं| जो भी प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं| उस प्रोडक्ट को सर्च करें और देखें की ओर Online Seller उसको कितने प्राइस में बेच रहे हैं|

Online Selling प्राइस की एक लिस्ट बना लें| अब अपने आसपास के डीलर डिस्ट्रीब्यूटर से उसी प्रोडक्ट को खरीदने की बात करें| और देखें कि वह आपको वह प्रोडक्ट कितने रुपए में बेच रहे हैं| इसके अलावा आप अपने आसपास या दूर के होलसेल मार्केट से भी यह प्रोडक्ट खरीद सकते हैं| वहां से भी आपको प्राइस चेक करना चाहिए|

इसके अलावा काफी सारे लोग, सीधा छोटी-छोटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से भी प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं| जोकि और सभी जगहों से कम प्राइस में आपको प्रोडक्ट देती है| इन सभी जगहों पर प्रोडक्ट की जांच पड़ताल करें और देखें कहां पर आपको सही प्रोडक्ट कम दाम में मिल रहा है| यह भी चेक कर ले, कि आने वाले समय में वहां से आपको हर बार यह प्रोडक्ट मिल जाए|

स्नैपडील सेलर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

(Snapdeal Seller Registration Kaise Kare)

अब आपके पास जीएसटी नंबर और प्रोडक्ट भी आ गया है| स्नैपडील सेलर रजिस्ट्रेशन कैसे करें| Snapdeal Seller Registration करना, जीएसटी नंबर अप्लाई करने से ज्यादा आसान है| सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Snapdeal Seller Registration वेबसाइट को खोलना होगा| इस वेबसाइट को आप गूगल में भी सर्च कर सकते हैं| जो भी वेबसाइट सबसे ऊपर आती है, उसको क्लिक कर लीजिए|

यहां पर आपको न्यू सेलर रजिस्ट्रेशन के ऊपर क्लिक करें| यहां पर आपको सभी जानकारियां सही तरीके से भरनी है| अगर आपको यह जानकारी Fill Karni नहीं आती| तो आप किसी साइबर कैफे या किसी Computer के जानकार से मदद ले सकते हैं यहां पर आपको निम्नलिखित जानकारियां देनी होती हैं|

  • आपका नाम
  • आपके बिजनेस का नाम| जैसे कि राहुल होलसेल स्टोर|
  • आपका जीएसटी नंबर
  • आपका पैन कार्ड नंबर
  • आपका मोबाइल नंबर
  • कौन कौन से प्रोडक्ट आप यहां पर बेचना चाहते हैं| प्रोडक्ट डिटेल, प्रोडक्ट कैटिगरी, प्रोडक्ट की कुछ फोटो भी आपको अपलोड करनी होगी|
  • प्रोडक्ट के बारे में कुछ जानकारियां|

यह सभी जानकारियां आप को दिए गए पेज में सही जगह पर Fill Karni होती हैं| अब आपका ऑनलाइन स्नैपडील सेलर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन सबमिट हो चुका है| जल्द ही आपको Snapdeal India सेलर कस्टमर केयर की तरफ से कॉल आएगी और वह आपकी आगे सहायता करेंगे|

Snapdeal पर कैसे अच्छे सेलर बने|

स्नैपडील पर अच्छा सेलर बनने के लिए, अब आपको आगे की तैयारी करनी पड़ेगी| आपको अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी सही करनी होगी| उदाहरण के लिए आपसे पहले भी काफी सारे सेलर, आपका यह प्रोडक्ट Snapdeal और दूसरी अन्य ऑनलाइन वेबसाइट हो बेच रहे थे| आप भी यह प्रोडक्ट सिर्फ स्नैपडील पर बेच रहे हैं| अभी आप यह प्रोडक्ट कम मात्रा में खरीद रहे हैं| जिससे आपको बहुत Products सस्ते दामों पर नहीं मिलना|

पुरानी जो Best Snapdeal Seller होते हैं, उनके पास काफी सारे प्रोडक्ट की रिक्वायरमेंट होती है| क्योंकि वह अन्य ऑनलाइन साइट पर भी अपना प्रोडक्ट बेच रहे हैं| सिंपल सी बात है, कि वह यह सभी प्रोडक्ट बल्क क्वांटिटी में खरीदते हैं| जिससे उन्हें इस प्रोडक्ट का प्राइस आप से कम पड़ता है|

इस तरह से वह अपने प्रोडक्ट की प्राइस आप से कम रखते हैं, और मुनाफा भी ज्यादा कमाते हैं| आपको अपने प्रोडक्ट को भी सस्ते दामों पर खरीदना है| और इस चीज पर आपको अपना दिमाग लगाना है|

फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने? Flipkart Seller रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अमेजॉन सेलर कैसे बने? Amazon Seller अकाउंट कैसे बनाएं