जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं How to Make Birth Certificate of new Born Child

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं| बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आज एक जरूरी सरकारी डाक्यूमेंट्स बन चुका है| अगर आपको अपने बच्चे का एडमिशन कराना है, या उसका नाम बदल माना है| तो आपके पास जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए| आज हम जानेंगे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं| जन्म प्रमाण पत्र कहां बनता है और इससे जुड़ी हुई सारी जानकारी| अगर आप प्रेग्नेंट है और प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रहे हैं| तो बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी सारी जानकारी आपको पहले से पता होनी चाहिए| ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं, कि बच्चे के बर्थ होने के 21 दिनों के अंदर ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर देना चाहिए| इसके बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए काफी दौड़ना और परेशानी उठाना पड़ेगा|

जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जीवन भर काम आने वाला सरकारी दस्तावेज है| अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं होता है तो आपको जन्म पंजीकरण किसी भी उम्र में करना पड़ सकता है| और उस समय आपको काफी सारे डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी, साथ ही आपको बहुत ही परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा| ज्यादा उम्र होने पर किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र बनाना आसान नहीं होता|

बर्थ सर्टिफिकेट क्या होता है

बर्थ सर्टिफिकेट बच्चे के स्कूल एडमिशन के टाइम पर आजकल काम आता है| और साथ ही कई सारी कानूनी और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट होना बहुत ही जरूरी है| इसीलिए बर्थ सर्टिफिकेट को बनवाना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है| बर्थ सर्टिफिकेट से ही आपके बच्चे का आधार कार्ड बनता है| आइए जानते हैं Birth Certificate कहां कहां यूज़ होता है-

कॉलेज में रजिस्ट्रेशन के समय|

किसी भी सरकारी काम में या योजना का लाभ उठाने के लिए|

अपनी पहचान साबित करने के लिए

बाल विवाह और शोषण से संबंधित मामलों में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए

कहीं भी जॉब पाने के लिए आयु प्रमाण पत्र लगता है|

अगर आप पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपका जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है|

ग्रीन कार्ड वीजा के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र लगता है|

किसी भी पुश्तैनी संपत्ति और खुद से अर्जित संपत्ति के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है|

आखिर जन्म प्रमाण पत्र बनता कहां है

आइए जानते हैं इसके बारे में बर्थ सर्टिफिकेट कहां पर बनता है| जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ सरकारी ऑफिस और कार्यालय के द्वारा ही बनाया जाता है| आप के बच्चे का जहां पर जन्म हुआ है या आप जहां पर रहते हैं| वहां पर आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं| जन्म प्रमाण पत्र निम्नलिखित जगहों से जारी किए जाते हैं| नगर पालिका के द्वारा, नगर निगम के द्वारा, नगर पालिका परिषद के द्वारा, ग्राम पंचायत के द्वारा और जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस के द्वारा|

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया क्या है

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपको बच्चे की जन्म की 21 दिनों के अंदर किसी भी सरकारी ऑफिस जो कि जन्म प्रमाण पत्र बनाता, वहां पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है| अगर आपकी आयु ज्यादा हो चुकी है तो भी आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है| जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार, आपको किसी भी जन्म प्रमाण पत्र कार्यालय पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है| और वहां पर (अगर बच्चे का जल्द ही जन्म हुआ है तो) आपको बच्चे की बर्थ सर्टिफिकेट जो कि अस्पताल द्वारा जारी किया जाता है, लेकर जाना जरूरी है|

इसके बाद सरकारी वास्तविक रिकॉर्ड सत्यापन के बाद आपको बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र दिया जाता है| जो कि 2 दिन से लेकर 1 सप्ताह के अंदर जारी हो जाता है| अगर जन्म प्रमाण पत्र में कोई भी त्रुटि है तो आप उस प्रमाण पत्र को दोबारा से ऑफिस में ले जा सकते हैं, और त्रुटि सुधार की जाएगी| जन्म प्रमाण पत्र के लिए भारत में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी आप का जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है| सबसे पहले आपको गवर्नमेंट की वेबसाइट Gov.in गवर्नमेंट डॉट इन पर जाना होगा|

वेबसाइट की दाईं तरफ पर आपको साइन इन बटन दिखेगा| इस साइन इन बटन पर आप क्लिक करें और नया विंडो खुल जाएगा| जहां पर अपनी दी गई जानकारी भरें, जैसे कि नाम, ईमेल आईडी, जिला शहर, गांव, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान दिए गए फॉर्म को सबमिट करें|

पंजीकरण होने के बाद ईमेल पर कंफर्मेशन मेल आएगा और इस मेल पर आपको नया लॉगिन और पासवर्ड बनाने का लिंक दिया होगा| पासवर्ड बनाने के बाद दोबारा से इसी वेबसाइट पर साइन इन करें और आपको एक फॉर्म भरना है| इसमें बच्चे, माता पिता और उसके जन्म स्थान, हॉस्पिटल की जानकारी को सही सही भरना है|

इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर सबमिट कर दें| 24 घंटे बाद आपकी मेल आईडी पर कंफर्मेशन मेल आएगा| मेल आईडी पर आए हुए अब इस मेल आईडी पर आए हुए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर ले और उसका प्रिंट निकाल कर नजदीकी किसी भी प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस में जमा कर दें|

अब आपको 2 से 7 दिनों के अंदर एक मेल आएगा और उसमें आपको लिंक दिया जाएगा अगर आप का जन्म प्रमाण पत्र पूरी तरह से बन जाता है| तो आप उसे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं|

इसके अलावा आप नजदीकी ऑफिस में जाकर भी अपने जन्म प्रमाण पत्र को ले सकते हैं| काफी सारे राज्य में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर आते हैं| इसकी जानकारी आपको गूगल में मिल जाएगी

ज|न्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, एक सरकारी आवेदन पत्र आपको जन्म प्रमाण पत्र की ऑफिस में मिल जाएगा| उसने आपको सारी जानकारी भरनी है|

इसके अलावा बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र यानी हॉस्पिटल की रसीद भी आपको लगानी है, ओरिजिनल लगानी है| साथ ही आपको माता पिता का पहचान पत्र जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड का फोटो कॉपी लगाना है|

एड्रेस प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लगा सकते हैं| एड्रेस ग्रुप में आप वोटर आईडी कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलीफोन बिल, पासपोर्ट, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी भी लगा सकते हैं|

बच्चे की उम्र ज्यादा है जैसे कि 5 साल 10 साल और उस समय आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं| तो आपको एक एफिडेविट यानी की शपथ पत्र भी साथ में जमा करना होगा|

जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों में बन जाता है

आवेदन करने के 2 से 7 दिनों के अंदर आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस द्वारा दिया जाता है| अगर आपने ऑनलाइन आवेदन किया है तो भी आप को ऑफिस से ही जन्म प्रमाण पत्र दिया जाएगा| जन्म प्रमाण आवेदन करने के स्थान पर ही आपको जन्म प्रमाण पत्र दिया जाएगा| आप इसे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की वेबसाइट के द्वारा भी डाउनलोड कर सकते हैं|

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितना सरकारी शुल्क लगता है

अगर किसी बच्चे के जन्म से 21 दिनों के अंदर अगर आप अप्लाई करते हैं| तो आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता|

अगर आप 21 दिनों के बाद अप्लाई करते हैं, तो हर दिन लेट की हिसाब से आपको प्रतिदिन ₹2 विलंब शुल्क देना होगा|

यदि आप बच्चे के जन्म के 30 दिनों बाद अप्लाई करते हैं, तो आपको ₹5 प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क देना होगा|

अगर आप बच्चे का 1 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको काफी सारे डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाने होंगे और ₹10 के लिए विलंब शुल्क पर आपका जन्म प्रमाण पत्र बनने के लिए चला जाएगा|

हर राज्य के द्वारा विलंब शुल्क अलग-अलग लिया जाता है| और हर राज्य के द्वारा साथ में सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के लिए अगर आप 1 साल बाद अप्लाई कर रहे हैं, काफी सारे डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराए जाते हैं और लगाए जाते हैं|

इस तरीके से आप किसी भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई कर सकते हैं| अगर आपकी उम्र काफी ज्यादा हो गई है और अभी तक आपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई नहीं किया है| तो भी आपको यही सारी प्रोसेस फॉलो करनी होगी और आपको नजदीकी जन्म प्रमाण पत्र ऑफिस में जाकर सारी जानकारी Deni होगी|

अगर आप का जन्म प्रमाण पत्र बन गया है, और बच्चे का नाम स्पेलिंग मिस्टेक है या बदलवाना है| तो जब भी आप जन्म प्रमाण पत्र का सर्टिफिकेट लेते हैं| उसके अगले दिन या जल्दी से जल्दी उसी ऑफिस में आकर संपर्क करें| कुछ शुल्क का भुगतान करने के बाद आप की स्पेलिंग मिस्टेक ठीक कर दी जाएगी| और साथ ही साथ आपके नाम में चेंज कर दिए जाएंगे| यह मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है, जो मैं आपको बता रहा हूं| उम्मीद है किसी भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आप आसानी से बना सकते हैं| जन्म प्रमाण पत्र में ही बच्चे का नाम भी होता है|