इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें| इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के बारे में जानकारी| भारत में आप काफी ज्यादा कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV Vehicle) का उत्पादन कर रही हैं| अब आपको छोटे बड़े सभी शहरों में काफी सारे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, फोर व्हीलर गाड़ियां देखने को मिल जाएंगे| इलेक्ट्रिक व्हीकल, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सिस्टम की मदद से चार्ज किया जाता है|

भारत में EV Car की अभी शुरुआत हुई है| लेकिन 10 साल से पूरे वर्ल्ड में इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन बड़ी मात्रा में चल रहा है| वहां पर इलेक्ट्रिकल Vehicle को चार्ज करने के लिए हर 5 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है| चार्जिंग स्टेशन उसी तरह होता है, जैसे कि पेट्रोल पंप स्टेशन होते हैं| पेट्रोल वाली गाड़ियों के लिए हम पेट्रोल डलवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोल पंप खोलते हैं| यह पेट्रोल पंप प्राइवेट कंपनियों से जोड़कर खोलते हैं| उसी तरह से जबकि इंडिया में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन काफी बढ़ गया है| और सभी लोग इलेक्ट्रिक कार और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करने लगे हैं| इनको चार्जिंग करने के लिए भी स्टेशन की जरूरत है|

काफी सारी कंपनियां अलग-अलग EV Charging Station खोल रही है| EV चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए काफी सारी आवेदन मंगाए जाते हैं और कुछ लोगों को चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है| जिस तरह से मोबाइल को हम घर में चार्ज कर लेते हैं| उसी तरह से इलेक्ट्रिक Vehicle भी घर में या खुद इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज कर रहे हैं| लेकिन आने वाले समय में EV Car को चार्ज करने के लिए, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर जाना पड़ेगा| काफी सारे नए Electric vehicle चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं| आज हम जानेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को कैसे खोला जाता है| क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं और पूरी जानकारी क्या है|

चार्जिंग स्टेशन पैट्रोल पंप, फूड रेस्टोरेंट्स, Shoping Mall, अपार्टमेंट जैसी जगहों पर भी खोले जा रहे हैं| इनके लिए काफी ज्यादा स्पेस की जरूरत नहीं पड़ती है| इसीलिए छोटे से जगह में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोला जा सकता है| सबसे पहले इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आपको कुछ चीजें करनी पड़ेगी| जैसे कि-

चार्जिंग स्टेशन के लिए प्लानिंग और बजट तैयार करना

EV चार्जिंग स्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना

चार्जिंग स्टेशन के लिए कई सारी कंपनियों के लिए आवेदन करना और लाइसेंस लेना

चार्जिंग स्टेशन के लिए प्लानिंग

सबसे पहले आपके पास एक अच्छी जगह होनी चाहिए| जहां पर आप को EV चार्जिंग स्टेशन लगाना है| यहां पर काफी सारी गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए| इसके साथ ही इतने सारे और फास्ट चार्जर लगाने हैं इसका भी प्लानिंग होनी चाहिए| आपका Electric ट्रांसफार्मर kaisa होगा| आपके ऑफिस का होगी सेटऑफ कैसा होगा| ऑफिस के लिए मैन पावर की कितनी जरूरत पड़ेगी, बजट तैयार करना|

अब आप की प्लानिंग हो चुकी है और अब आपको बजट की प्लानिंग करनी है| यानी कि उस चार्जिंग स्टेशन के लिए कितना इन्वेस्टमेंट ऑफ कर सकते हैं| साथ ही एक्सपेंडिचर, इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्चा कितना आएगा| जहां पर आप का अनुमानित इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट हजार करीब 3600000 रुपए आता है| साथ ही आपका मैन पावर और ऑफिस का खर्चा हर महीने करीब ₹350000 आता है| साथ ही आपके बिजली की खपत यहां पर करीब 50,00,000 रुपए आता है| अगर आपने इस जगह को किराए पर ले रखा है, तो आपका खर्चा और बढ़ जाएगा|

अब आप अपने EV चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह का मैप तैयार करना है| ताकि जो भी वाहन वहां पर आते हैं वह सही तरीके से खड़े हो सके और ज्यादा भीड़ ना हो|

EV चार्जिंग स्टेशन के लिए कैसे आवेदन करें

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग Station के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होती| लेकिन आपको कंपनी से कुछ परमिशन लेनी होती है| साथ ही सरकारी डिपार्टमेंट से भी कुछ परमिशन लेनी होती है| जैसे कि-

आपको इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से हाई वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर सेट के लिए परमिशन लेनी है और कनेक्शन के लिए परमिशन लेनी होगी|

Muncipality or नगर पालिका से परमिशन लेनी होगी|

नोडल एजेंसी se इंस्पेक्शन करवाना होगा| इसके बाद आपको परमिशन का सर्टिफिकेट मिल जाएगा|

इस सर्टिफिकेट की मदद से आप Electric Vehicle चार्जिंग स्टेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, और आपका चार्जिंग स्टेशन खुलेगा|

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए किस तरह का लोन ले

जाहिर सी बात है, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए काफी बड़े अमाउंट की जरूरत पड़ेगी| इसके लिए aapko Business loan अप्लाई करना पड़ेगा|

आप एमएसएमई बिजनेस लोन के अंतर्गत Loan ले सकते हैं

बैंक क्रेडिट फैसिलिटी स्कीम के तहत भी लोन ले सकते हैं

क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत तत्काल लोन ले सकते हैं

क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी के लिए भी लोन ले सकते हैं

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी लोन ले सकते हैं

स्स्टेनेबल फाइनेंस स्कीम के तहत लोन ले सकते हैं

बैटरी स्वैपिंग क्या है

जैसे हम गैस सिलेंडर पहली बार खरीदते हैं, तो उसे हम Rifill कराने के लिए कंपनी (Gas Filling Agency) के पास बार-बार जाते हैं| उसी तरह से हम अपनी डिस्चार्ज बैटरी को देकर चार्ज बैटरी को ले जा सकते हैं| इस तरह की प्रक्रिया काफी सारे देशों में अपनाई जा रही है| यानी कि आपको अपनी Discharge बैटरी निकाल कर देना है, और वहां से एक नई बैटरी लेना है| आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है| इसके लिए आपको EV Charging स्टेशन पर इंतजार करने की जरूरत नहीं है|

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की सबसे बड़ी समस्या, इसके EV चार्जिंग स्टेशन ना होना है| किंतु अब बड़े शहरों में यह समस्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है| जैसे पेट्रोल पंप पहले कम थे और आज के समय में काफी ज्यादा है| उसी तरह से EV चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं| काफी कम लोगों को पता है कि EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर भी, वह अपनी छोटी सी जगह से कमाई कर सकते हैं| चार्जिंग स्टेशन लगाने से कोई भी प्रदूषण नहीं होता साथ ही आप कई लोगों को रोजगार भी देंगे| और साथ ही आपको भी कमाई का ऑप्शन मिल जाएगा| आप Electric Vehicle चार्जिंग स्टेशन पार्किंग, मॉल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, रोड के किनारे कहीं भी खोल सकते हैं| इसके लिए बड़ी और छोटी किसी भी जगह पर खोला जा सकता है|