TATA Power EV चार्जिंग बिजनेस कैसे स्टार्ट करें

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए कैसे अप्लाई करें| टाटा EV चार्जिंग स्टेशन के लिए कहां पर अप्लाई करें| टाटा Power EV चार्जिंग बिजनेस कैसे स्टार्ट करें| धीरे-धीरे इंडिया में भी काफी सारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़कों पर दिखने लगी है| क्योंकि इन गाड़ियों को खरीदने पर आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है और टैक्स में छूट भी दी जाती है|

भारत सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल के यूज़ के लिए काफी ज्यादा प्रमोशन कर रही है| इंडिया में अभी काफी सारे इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जैसे कि ई रिक्शा, E ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर| आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में और भी ज्यादा क्षेत्रों में गाड़ियां आ जाएंगे| इस समय देश में टाटा की 6000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाई जा चुकी है| 2024 तक टाटा पावर का लक्ष्य डेढ़ लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाना है| जिसके लिए टाटा काफी सारी आवेदन भी मंगा रही है| आज हम जानेंगे टाटा पावर में EV चार्जिंग स्टेशन के लिए कैसे अप्लाई करें| वह कौन कौन से डॉक्यूमेंट है जो आपको वहां देने पड़ेंगे| Tata Electric Vehicle Charging Station से आप कितनी कमाई कर सकते हैं|

EV चार्जिंग स्टेशन क्या है

जिस तरीके से पेट्रोल गाड़ी में, हम पेट्रोल भराने किसी भी पेट्रोल पंप पर जाते हैं| उसी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्ज करने के लिए हम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर जाते हैं| अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियां काफी नई है, जिसकी वजह से इसके ज्यादा चार्जिंग स्टेशन नहीं है| अभी हमें इलीगल तरीके से इसको चार्ज करना होता है| या हम घर में इलेक्ट्रिक से इसे चार्ज करते हैं| जिसमें समय भी ज्यादा लगता है और पैसे की बर्बादी भी ज्यादा होती है| लेकिन जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हर जगह खुल जाएंगे, तो हमें अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने में ज्यादा समय और पैसा खर्च नहीं करना होगा|

इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बैटरी होती है, जिसको चार्ज करना होता है और इसी चार्ज की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ी सड़कों पर दौड़ती है| जब रिचार्ज खत्म हो जाता है, तो हमें किसी चार्जर से इसको चार्ज करना होता है| यदि हम घर में इसको चार्ज करते हैं तो, एक गाड़ी को चार्ज होने में 5 से 6 घंटे लगते हैं और खर्चा भी ज्यादा आता है| लेकिन यदि हम इसी गाड़ी को किसी की भी चार्जिंग स्टेशन पर जाकर चार्ज करें तो 1 घंटे में पूरी गाड़ी फुल चार्ज हो जाती है| और आपका पैसा भी कम लगता है| इसीलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की मांग देश में काफी ज्यादा है| काफी सारी Company इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगा रही है| इलेक्ट्रिक व्हीकल में टाटा का नाम सबसे ऊपर है| टाटा ने एक अलग से कंपनी बना रखी है टाटा पावर| जोकि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का काम देखती है|

चार्जिंग स्टेशन के लिए एलिजिबल है

Tata Power इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आप कॉल निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा-

आप भारत के नागरिक होना चाहिए

आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए

आपके पास बैंक अकाउंट नंबर भी होना चाहिए

आपके पास एक ऐसी जमीन होनी चाहिए

जहां पर आप यह चार्जिंग स्टेशन लगा पाए और दो से तीन गाड़ियां आसानी से वहां पर खड़ी हो जाए

आपकी कम से कम शैक्षिक योग्यता 10th क्लास होनी चाहिए

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए किस तरह की जमीन होनी चाहिए? हालांकि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग कम जगह में ही लग जाता है| लेकिन फिर भी गाड़ियों की आने और जाने का एंट्री और एग्जिट प्वाइंट काफी बड़ा होना चाहिए| साथ ही 2 से 3 गाड़ियों के खड़ा होने की जगह भी होनी चाहिए| इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग को आप शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, हाईवे के किनारे या किसी व्यवसाय के एरिया में भी लगवा सकते हैं| इसके लिए आपके पास जमीन का मालिकाना हक या जमीन का रेंट एग्रीमेंट होना चाहिए| साथ ही आपको बिजली के लिए एक अलग से ट्रांसफार्मर भी लगवाना होगा|

आपको जितने भी EV चार्जिंग Point लगानी है, उसके हिसाब से जगह छोटी बड़ी हो सकती है| किसी को अगर एक स्टेशन लगाना है छोटी जगह में काम चल जाएगा| लेकिन अगर एक साथ आपको तीन से चार गाड़ियां चार्ज करनी है, तो आपको 4 EV चार्जिंग Point लगाने होंगे| इसके लिए आपको बड़ी जमीन की जरूरत पड़ेगी| अभी तक जमीन को लेकर किसी प्रकार की कोई भी गाइडलाइन नहीं रखी गई है| सरकार की तरफ से अभी कोई गाइडलाइंस नहीं बनाई गई है| लेकिन फिर भी अगर आपको जिस जमीन पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाना है| उसकी एनओसी शहर की मुंसिपल, नगर पालिका और सरकारी ऑफिस से लेनी होगी|

चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन कैसे करें

टाटा पावर स्टेशन के लिए 2.5 Lac सिक्योरिटी मनी डिपॉजिट होंगे| जब तक आपका EV स्टेशन चलता रहेगा, तब तक आपकी यह सिक्योरिटी मनी टाटा पावर के पास जमा रहेगी| जिस दिन भी आप यह एजेंसी बंद करते हैं तो आपको सिक्योरिटी मनी वापस मिल जाएगी|

टाटा पावर की वेबसाइट tatapower.com पर जाना है| वहां पर आपको कई सारे स्थानों में से एक स्थान को चूस करना है| वहां पर 4 तरह की जगह दी गई हैं|

अगर आपको शॉपिंग मॉल के आगे लगाना है

अगर आपको रेस्टोरेंट के आगे लगाना है

अगर आपको हाईवे किनारे लगाना है

अगर आपको व्यवसाय के लिए में लगाना है

आपको इन चारों जगह में से किसी एक जगह को चूस करना है| इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा| जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, एड्रेस, पिन कोड डालना होगा और इस फॉर्म को सबमिट कर देना होगा| 24 घंटे के अंदर से टाटा पावर की कस्टमर केयर से आपको कॉल आएगा और आगे की जानकारी वह आपसे कॉल पर ही लेंगे| आपके जगह की जांच के बाद टाटा पावर का EV चार्जिंग स्टेशन आपको अप्रूवल मिल जाएगा| जैसे ही आपको टाटा पावर की तरफ से भी चार्जिंग स्टेशन के लिए अप्रूवल मिलेगा, तो आपकी और आपके स्टाफ की ट्रेनिंग स्टार्ट हो जाएगी|

आपके पास कम से कम 2 स्टाफ होने चाहिए| एक एंप्लॉय Trained होना चाहिए और एक अनट्रेंड एंप्लोई होना चाहिए| दोनों को टाटा पावर की तरफ से Electric Vehicle चार्जिंग स्टेशन खोलने से पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और हर 15 दिनों पर आपकी ट्रेनिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन होती रहेगी| ताकि आप टीवी चार्जिंग स्टेशन को अच्छी तरह से संचालित कर पाए|

टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन लगाने का फुल खर्चा कितना आएगा

टाटा पावर टीवी चार्जिंग स्टेशन का अनुमानित खर्चा 35,00,000 रुपए तक आ जाएगा, अगर आप दो से तीन चार्जिंग Point लगाते हैं| इस खर्चे में ऑफिस, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेन पावर, स्टेशनरी और साथ ही मशीनरी का खर्चा भी जुड़ा हुआ है| अगर आपने जमीन रेंट पर ले रखी है तो रेंट का जमीन का किराया भी आपके खर्च में जुड़ेगा, जो कि अलग से रहेगा|

इसके अलावा हर महीने होने वाले बिजली खर्च का भी खर्चा आपका अलग से रहेगा| लेकिन एक बार इन्वेस्टमेंट करने के बाद आपको काफी सालों की छुट्टी हो जाएगी और कुछ भी इन्वेस्टमेंट नहीं करना| आगे आने वाले दिनों में हर घर में एक से दो वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे| जैसे कि कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा| जितना ज्यादा शहर में ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे आपकी Income उसी हिसाब से बढ़ती चली जाएगी|

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से आमदनी कितनी होगी

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग से आपको काफी ज्यादा आमदनी होने वाली है| क्योंकि भविष्य में इलेक्ट्रिकल Vehicle का उपयोग ज्यादा बढ़ जाएगा| इसका चार्जिंग खर्चा भी काफी कम है, जिसकी वजह से लोग इसका काफी उपयोग कर रहे हैं| जाहिर सी बात है कि आने वाले समय में एक EV चार्जिंग स्टेशन से आप बहुत अच्छा कमा सकते हैं|

मान लीजिए टाटा कंपनी की नेक्सों गाड़ी जो कि एक इलेक्ट्रिकल Vehicle है| चार्ज होने आपके यहां आती है| इसकी जो बैटरी है 30 किलो वाट से बड़ी बैटरी है| जिसको चार्ज होने में 30 यूनिट बिजली का खर्च होगा| अगर यह किसी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होती है तो चार्ज होने में 1 घंटा लगेगा और साथ ही आपको केवल ₹100 का खर्चा आएगा| यानी कि गाड़ी ओनर को ₹100 देना होगा| इस तरह से दिन में अगर आप एक चार्जिंग पॉइंट से 10 गाड़ियों को चार्ज करते हैं| तो आपको ₹1000 की आमदनी हो जाएगी| जो कि महीने में ₹30000 आमदनी होगी| अगर आपने एक छोटी सी जगह में दो से तीन चार्जिंग पॉइंट लगा रखे हैं| तो यह आमदनी आपकी ₹90000 महीने भी हो जाएगी| इस तरह से आप की आमदनी बढ़ती रहेगी|

आखिरी चार्जिंग स्टेशन पर ही लोग क्यों आएंगे, क्या वह घर पर चार्ज नहीं कर सकते

अभी मैंने उदाहरण में बताया टाटा की इलेक्ट्रिक व्हीकल है नेक्सों कार| जिसमें 30 किलो वाट से बड़ी बैटरी लगी हुई है| इसे घर में चार्ज करते हैं तो खर्चा आएगा 30 Unit एक बार फुल चार्ज करने में| एक यूनिट का खर्चा ₹7 भी जोड़ें तो ₹210 का टोटल खर्चा आएगा गाड़ी को एक बार चार्ज करने में और गाड़ी करीब 5 से 6 घंटे में जाकर फुल चार्ज होगी| तो आपने देखा कि यहां पर एक बार गाड़ी को फुल चार्ज करने में ₹210 खर्च होते हैं| और EV चार्जिंग स्टेशन पर सिर्फ ₹100 खर्च होते हैं|

साथ ही आपने देखा कि भी चार्जिंग स्टेशन पर 1 घंटे में गाड़ी फुल चार्ज हो जाती है और घर में 5 से 6 घंटे लगते हैं| तो EV Charging Station पर सभी को आना होगा| क्योंकि यहां पर चार्ज होने में समय भी कम लग रहा है और पैसा भी कम लग रहा है| आने वाले दिनों में घर में चार्ज करने के लिए आपको बिजली के मीटर में बदलाव भी देखने को मिलेगा| बिजली विभाग वाले भी कहां चुप रहने वाले हैं| जैसे ही काफी सारी Electric गाड़ियां हो जाएंगी| बिजली विभाग वाले आपको घर पर चार्ज करने के लिए ज्यादा वाट का मीटर लगाने के लिए फोर्स करेंगे| इस तरह से आपका खर्चा और भी बढ़ जाएगा| इस सब झंझट से बचने के लिए लोग सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर ही चार्ज कर आएंगे|

साथ ही कोई भी नहीं चाहेगा कि उसकी गाड़ी 5 से 6 घंटे खड़ी रहे और चार्ज होती रहे| इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर आप गाड़ी को जल्दी चार्ज करके अपने समय को बचा सकते हैं| और अपने कीमती समय का उपयोग कर सकते हैं| इस तरीके से आपने देखा कि Tata Electric Vehicle Charging Station के लिए कैसे अप्लाई करना है| टाटा पावर चार्जिंग को बिजनेस के रूप में कैसे शुरू करना है| साथ ही आप कितना कमाई कर सकते हैं| और टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा| उम्मीद है आपको इस पोस्ट में सारी जानकारी मिल गई होगी|