ChatGPT क्या है Chat GPT कैसे काम करता है चैट जीपीटी बाय ओपन एआई क्या है

ChatGPT क्या है Chat GPT कैसे काम करता है चैट जीपीटी बाय ओपन एआई क्या है?

चैट जीपीटी क्या है? (what is chat GPT)- Chat GPT, Open AI के द्वारा बनाया गया एक (Chat Bot) एआई सॉफ्टवेयर है और यह इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है| चैट जीपीटी को लेकर काफी सारे एक्सपर्ट बातें कर रहे हैं| चैट जीपीटी की आने से शायद नौकरी खत्म हो जाए और गूगल जैसे सर्च इंजन को भी खतरा हो सकता है, कई सारे एक्सपर्ट यह मान रहे हैं| चैट जीपीटी इस सदी का काफी अच्छा सिस्टम है, जोकि काफी सारी चीजों सवालों के जवाब काफी अच्छी तरीके से देता है|

क्या यह चैट जीपीटी, गूगल जैसे सर्च इंजन को रिप्लेस कर देगा या आने वाले दिनों में रोबोट और भी इंटेलिजेंट हो जाएंगे| ब्लॉगिंग अब एआई सिस्टम की मदद से होगी? क्या आप Blog पर आर्टिकल लिखना आसान हो जाएगा? इस आर्टिकल में हम इस बात को विस्तार से समझेंगे| पोस्ट में हम जानेंगे चैट जीपीटी क्या है? चैट जीपीटी कैसे काम करता है? ChatGPT के फायदे और नुकसान इस विषय में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी|

ChatGPT को ओपन एआई कंपनी द्वारा बनाया गया है, जोकि AI सिस्टम पर काम करता है| यह काफी सारे सवालों के जवाब देने के लिए बनाया गया है, जो कि एक तरह से गूगल सर्च इंजन की तरह काम करता है| जब भी आप इससे किसी सवाल को टेक्स्ट के रूप में पूछते हैं| तो यह टेक्स्ट के रूप में ही आपसे चैट करके सवालों के जवाब अपने एआई सिस्टम में उपस्थित रोबोट्स की मदद से देता है| जो कि काफी हद तक सटीक होते हैं| जैसे कि गूगल सर्च इंजन में जब हम कुछ सर्च करते हैं, तो काफी सारी वेबसाइटों के लिंक हमारे सामने आ जाते हैं| लेकिन Chat GPT आपके सवालों का सीधा जवाब देता है|

आप Chat GPT की मदद से निबंध, किसी विषय पर पोस्ट, सॉफ्टवेयर कोडिंग आसानी से कर सकते हैं| इस पोस्ट में हम इन्हीं सब की विस्तार से चर्चा करेंगे और काफी सारे सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे| तो आज हम जानेंगे Chat GPT के बारे में हिंदी में|

Chat GPT क्या है?

ChatGPT का फुल फॉर्म “Chat Genretive Pre- Trained Transformer” होता है| यह Open AI कंपनी के द्वारा बनाया गया एक चैट बोट (Chat Bot) है| जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है| ChatGPT से आप टेक्स्ट की फॉर्म में चैटिंग कर सकते हैं| जैसे ही आप कोई भी सवाल लिखकर टेक्स्ट करते हैं, तो यह टेक्स्ट में ही आपको जवाब देता है| इस समय या कई भाषाओं में आपको जवाब दे सकता है| जैसे कि हिंदी इंग्लिश और स्थानीय भाषा में भी आप चैट जीपीटी की मदद से जवाब पा सकते हैं| धीरे-धीरे इसका विस्तार और भी ज्यादा हो जाएगा और आपको सभी तरह की लैंग्वेज में चैट जीपीटी से आप जवाब पा सकते हैं|

Chat GPT सीधा आपके सवालों के जवाब टाइप करने लगता है| इसकी मदद से आप किसी विषय पर निबंध, यूट्यूब वीडियो की स्क्रिप्ट, कवर लेटर, बायोग्राफी, कोडिंग और Blog के लिए आर्टिकल भी लिख सकते हैं| चैट जीपीटी ओपन आई की GPT 3.5 समूह के भाषा मॉडल में एक मॉडल का संशोधित संस्करण है|

चैट जीपीटी का संक्षिप्त परिचय (Chat GPT History)

चैट जीपीटी की शुरूआत Sam Altman नाम के व्यक्ति ने साल 2015 में किया था| इसमें एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन एलोन मस्क (Elon Musk) भी साथ में थे| तब से यह एक non-profit कंपनी काफी सारी प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी| कुछ समय बाद एलोन मस्क ने इस प्रोजेक्ट को मना कर दिया था| इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने चैट जीपीटी में इन्वेस्टमेंट किया और 30 नवंबर 2022 को चैट जीपीटी के प्रोटोटाइप को लांच किया गया| Open AI के सीईओ Sam Altman के अनुसार 1 सप्ताह से कम समय की अंतराल में ही 10 मिलीयन यूजर्स बना लिए हैं|

चैट जीपीटी कैसे काम करता है?

चैट जीपीटी का पूरा अर्थ चैट जेनरेटिव Pre-Trained ट्रांसफार्मर होता है|

Generate- इसका मतलब जनरेट करने वाला

Pre-Trained का मतलब पहले से ही ट्रेंड है, इसे ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है|

ट्रांसफार्मर का मतलब होता है, ऐसी मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को समझ लेता है| चैट जीपीटी को पहले से ही Pre- Trained किया गया है|

इसे Trained करने के लिए इसमें सार्वजनिक रूप से मौजूद डाटा इस्तेमाल किया गया है| आप Chat GPT से जो भी सवाल पूछते हैं| वह अपने इसी डेटाबेस से खोजकर आपके सामने सही भाषा में जवाब को टेक्स्ट के रूप में प्रस्तुत कर देता है| Chat GPT आपके द्वारा पूछे गए सवालों का टेक्स्ट में जवाब देने के लिए काफी सारी AI Chat Bots का इस्तेमाल करता है| सभी रोबोट्स अलग-अलग तरीके से जवाब देते हैं, और उसमें जो सबसे अच्छा जवाब होता है उसको ChatGPT आपके सामने टाइप कर कर प्रस्तुत कर देता है|

इस तरह काफी सारे अलग-अलग एआई रोबोट्स द्वारा दिए गए जवाबों से मिलकर एक अच्छा जवाब बनाया जाता है, और आपके सामने प्रजेंट कर दिया जाता है|

चैट जीपीटी की विशेषताएं (Chat GPT Features)

चैट जीपीटी की निम्नलिखित विशेषताएं हैं- चैट जीपीटी Blog के लिए कंटेंट जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है| चैट जीपीडी का इस्तेमाल आप फ्री में भी कर सकते हैं| चैट जीपीटी से आप निबंध एप्लीकेशन कोडिंग बायोग्राफी यूट्यूब स्क्रिप्ट या किसी कहानी की स्क्रिप्ट भी लिख सकते हैं| चैट जीपीटी आपके सवालों के विस्तृत जवाब आर्टिकल के रूप में भी देता है|

Chat GPT का इस्तेमाल कैसे करें?

Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना पड़ता है| इसके बाद आप ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं| वर्तमान समय में आप इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं लेकिन यह भविष्य में Paid मेंबरशिप की तरह काम करेगी| Chat GPT का इस्तेमाल करने के लिए आप निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं-

सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउजर में chat.openai.com वेबसाइट को खोलें| यहां पर आपके सामने लॉगिन और साइन अप का ऑप्शन आएगा| आपको साइना पर क्लिक कर लेना है|

अब आप Chat GPT में ईमेल एड्रेस माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट या फिर जीमेल आईडी के द्वारा अकाउंट बना सकते हैं| जीमेल आईडी से अकाउंट बनाने के लिए आप गूगल पर क्लिक करें| जिस जीमेल आईडी के द्वारा अकाउंट बनाना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर लीजिए|

आपको अपना चैट जीपीटी में मोबाइल नंबर एंटर करना है और आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा| आप इस ओटीपी को एंटर करके वेरीफाई कर दीजिए| फोन नंबर वेरीफाई करवाते ही आपका अकाउंट ChatGPT में सफलतापूर्वक बन जाएगा| अब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|

Chat GPT के फायदे

चैट जीपीटी को इस्तेमाल करके अनेक सारे यूजर्स काफी फायदा उठा रहे हैं| जैसे कि चैट जीपीटी गूगल की भांति आपको जवाब ढूंढने के लिए अलग-अलग वेबसाइट ओपन नहीं जाना होगा| यहां पर चैट जीपीटी आपको आपके सवालों का जवाब सीधा आपके सामने दे देता है| वह भी टाइप करके जिसे आप कॉपी करके कहीं भी ले जा सकते हैं| Chat GPT आपके सवालों का सीधा और विस्तृत जवाब दे सकता है| चैट जीपीटी को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं| Chat GPT को आप बता भी सकते हैं कि आप उसके सवालों के जवाब से संतुष्ट हैं या नहीं| चैट जीपीटी से आप निबंध एप्लीकेशन कोडिंग यूट्यूब स्क्रिप्ट ब्लॉग के लिए आर्टिकल भी लिख सकते हैं|

Chat GPT के नुकसान

Chat GPT के साथ काफी नुकसान भी है| Chat GPT के पास एक सीमित डेटाबेस उपलब्ध है, जिससे आपको लेटेस्ट सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे| बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका चैट GPT सटीक जवाब नहीं देता| चैट किस भाषा को समझता है और उसी में आपको अच्छा जवाब देता है| इसके अलावा चैट जीपीटी काफी सारी अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करता है और उसमें भी आपको जवाब दे सकता है| लेकिन उस जवाब में काफी सारी Error पाई जाती है|

Chat GPT की ट्रेनिंग 2022 की शुरुआत में खत्म हो गई थी| इसीलिए आपको इसमें उसके बाद की घटनाओं की सही जानकारी नहीं मिल पाएगी| Chat GPT केवल रिसर्च Period में Free अवेलेबल है, इसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे देने पड़ेंगे यानी कि आपको इसकी मेंबरशिप लेनी पड़ेगी|

क्या चैट जी पीटी गूगल को रिप्लेस कर सकता है?

Chat GPT, गूगल को रिप्लेस नहीं कर सकता क्योंकि चैट जी के पास बहुत ही सीमित जानकारी है और यह ज्यादा विकल्प आपको नहीं देता| चैट जीपीटी आपको उतना ही जवाब देता है जितना इसके डेटाबेस में एंटर किया गया है| चैट जीपीटी काफी कम सुविधाएं देता है, इसके विपरीत गूगल के पास काफी बड़ा नेटवर्क है और गूगल के काफी सारे प्रोडक्ट लोग यूज़ करते हैं| गूगल हमेशा अपनी जानकारियों को रिफ्रेश करने के साथ अपडेट भी करता रहता है| गूगल का यूजर काफी सारी चीजें कर सकता है|

गूगल के बहुत सारे प्रोडक्ट है जो कि दुनिया भर में सभी लोगों द्वारा यूज किए जाते हैं| इसके अलावा Chat GPT आपके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों को भी सटीक जवाब नहीं देता| जबकि गूगल के पास यूजर इन एडवांस एल्गोरिथम है| जिसकी मदद से Google समझता है कि Search करने का इरादा kya है| इन सब कारणों को देखते हुए हैं फिलहाल Chat GPT के पास गूगल को रिप्लेस करने की कोई खास वजह नहीं है|

क्या चैट जीपीडी से नौकरियां खत्म हो जाएंगी?

टेक्नोलॉजी में काफी सारी चीजें बहुत जल्दी बदलती हैं, ऐसा माना जा रहा है कि चैट जीपीटी की मदद से काफी सारी नौकरी खत्म हो जाएगी और रोबोट और भी ज्यादा इंटेलिजेंट होने के साथ-साथ इन नौकरियों को खुद ही कर लेंगे| इसलिए कई सारे लोगों का मानना है कि Chat GPT के आने से कई सारे लोग अपनी नौकरियों को गवा देंगे| देखा जाए तो अभी Chat GPT से कोई भी इंसान नौकरी खतरे में नहीं है, क्योंकि इसके दिए इसके द्वारा दिए जाने वाले जवाब सटीक नहीं होते| लेकिन आने वाले समय में चैट जीपीटी को अपडेट करके अधिक एडवांस मनाया जाएगा| जिससे भविष्य में इस तरह की चिंता स्वाभाविक है| अगर चैट जीपीटी को और अधिक एडवांस बनाया जा सकता है, तो ऐसे में काफी सारी नौकरियां खत्म हो सकती है, जिसमें सवाल-जवाब का काम होता हो जैसे कि कस्टमर केयर, कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले अध्यापक और भी बहुत सारी नौकरियां|

चैट जीपीटी से ब्लॉगिंग (Chat GPT se Blogging kaise kare)

Chat GPT से ब्लॉगिंग में काफी मदद हो सकती है, ऐसा कापी एक्सपर्ट मान रहे हैं| कुछ लोग कह रहे हैं कि चैट जीपीटी की मदद से आप Blogging करके काफी अच्छा आर्टिकल लिख सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं| चैट जीपीटी से आप कोई भी आर्टिकल लिखवा सकते हैं| लेकिन चैट जीपीटी से काफी सारी आर्टिकल में गलतियां भी होती है| साथ ही Chat GPT से लिखा हुआ आर्टिकल काफी यूनिक होता है| क्योंकि इसके द्वारा आर्टिकल लिखने के लिए काफी सारे एआई चैट (AI Chat Bot) का इस्तेमाल किया जाता है| जो एक ही सवाल का अलग-अलग जवाब लिखते हैं, और उसमें से जो जवाब सबसे यूनिक और अच्छा होता है| वह आपके सामने टेक्स्ट के रूप में प्रजेंट कर दिया जाता है|

यह जवाब बिल्कुल Unique and Original होता है| और कहीं से भी कॉपी पेस्ट नहीं होता| इस तरीके से काफी लोग इससे ब्लॉगिंग के लिए आर्टिकल लिख सकते हैं| लेकिन आने वाले समय में गूगल इसका तोड़ निकाल लेगा और अगर आपने अपनी वेबसाइट पर इस तरह की चैट वोट जनरेट आर्टिकल लिखे हैं, तो वह पकड़ में आ जाएगी और गूगल आपकी वेबसाइट या ब्लॉग को पेनल्टी लगा देगा| ऐसी संभावना जताई जा रही है| आप ChatGPT का इस्तेमाल Blog के लिए आर्टिकल का आईडिया लेने के लिए कर सकते हैं| और फिर उससे अपनी तरीके से एडिट करके और कंप्लीट करके अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं, यह ठीक रहेगा| लेकिन अगर आप पूरी तरह से Chat GPT द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल अपने ब्लॉग पर डालेंगे, तो आपको आने वाले भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है|

Chat GPT से सॉफ्टवेयर कोडिंग

क्या Chat GPT से सॉफ्टवेयर कोडिंग की जा सकती है? जी हां चैट जीपीटी की मदद से आप किसी भी विषय में कोडिंग लिखवा सकते हैं| चैट जीपीटी किसी भी तरह की कोडिंग आपके सामने लिखकर प्रजेंट कर देगा, पर चैट जीपीटी द्वारा दिए गए किसी भी जवाब को आपको स्वयं चेक करना होगा| क्योंकि कहीं भी त्रुटि हो सकती है| लेकिन आने वाले भविष्य में Chat GPT को अपडेट कर के और भी एडवांस बनाया जाएगा और यह और भी ज्यादा उच्च स्तर का काबिल AI Chat Bot बन जाएगा|

चैट जीपीटी की मदद से यूट्यूब वीडियो कैसे बनाएं?

Chat GPT की मदद से आप युटुब वीडियो बना सकते हैं| चैट जीपीटी की मदद से आप इमेज भी बना सकते हैं| Chat GPT की मदद से आप सबसे पहले युटुब वीडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखें| उसके बाद इस स्क्रिप्ट को आप रिकॉर्ड करें| आने वाले दिनों में आपको स्क्रिप्ट रिकॉर्ड करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी| आप यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन के लिए आर्टिकल चैट जीपीटी से लिखवा सकते हैं| साथ ही आप चैट जीपीटी की मदद से टाइटल भी लिखवा सकते हैं| Chat GPT की मदद से आप यूट्यूब वीडियो बनाने में काफी हेल्प मिल जाएगी, जो कि बिल्कुल यूनिक होती है और कहीं से भी कॉपी पेस्ट नहीं होती|

Chat GPT का फुल फॉर्म क्या है?

Chat GPT का फुल फॉर्म “Chat Genretive Pre- Trained Transformer” होता है| जो कि अपने डेटाबेस में आपको सवालों के जवाब देता है|

चैट जीपीटी को किसने बनाया है?

Chat GPT को Open AI कंपनी के द्वारा बनाया गया है, और इसे 30 नवंबर 2022 को रिलीज किया गया था|

Chat GPT गणित के सवालों को हल कर सकता है|

“Chat GPT” यह गणित के सवालों को हल नहीं कर सकता| लेकिन आप इसकी मदद से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कर सकते हैं, साथ ही एप्लीकेशन, निबंध और Blog के लिए आर्टिकल लिख सकते हैं|

क्या Chat GPT हिंदी भाषा को समझता है?

Chat GPT कई सारी भाषाओं को सपोर्ट करता है| हिंदी भाषा में आप चैट जीपीटी से टेक्स्ट चैटिंग कर सकते हैं| हिंदी और काफी सारी स्थानीय भाषाओं को समझने में काफी सक्षम है|

चैट GPT का फुल फॉर्म क्या है?

Chat generative pretrained transformer

चैट जीपीटी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

chat.openai.com

क्या चैट जीपीटी गूगल सर्च इंजन को खत्म कर देगा?

नहीं

क्या Chat GPT से ब्लॉगिंग करके पैसा कमाया जा सकता है?

हां, Chat GPT से Blogging करके पैसा कमाया जा सकता है|

क्या Chat GPT का लिखा हुआ आर्टिकल यूनिक और अच्छा होता है?

चैट जीपीटी के द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल Unique होता है| लेकिन आपको उसे मैनुअली चेक करना होता है कि उसमें कोई त्रुटि या गलती तो नहीं| इसके बाद ही आप उसे Blog पोस्ट करिए|

क्या चैट जीपीटी से लिखा हुआ आर्टिकल गूगल Rank करेगा?

गूगल किसी भी Bot और रोबोट या ऑटोमेटिक जेनरेटेड आर्टिकल को रैंक नहीं करता| वह मनुष्य द्वारा लिखा हुआ आर्टिकल ही रैंक करता है|

क्या भविष्य में गूगल Chat GPT के द्वारा लिखे हुए आर्टिकल वाले Blog and Site को पेनल्टी लगाएगा या डाउन कर देगा?

हां, आने वाले दिनों में गूगल ऐसा कर सकता है| वह नहीं चाहता कि कोई भी आर्टिकल जोकि ऑटोमेटिक या रोबोट द्वारा लिखा गया है वह रैंक हो| वह सिर्फ ओरिजिनल मनुष्य द्वारा लिखे गए कंटेंट को ही रैंक करता है|

क्या चैट जीपीटी का उपयोग फ्री है?

हां, शुरुआत में चैट जीपीटी का प्रयोग फ्री है| जब पहली बार आप अपना अकाउंट उस पर बनाते हैं तो आपको फ्री में उपयोग करने की आजादी मिलती है| लेकिन साथ में ही आप देखेंगे, आगे उपयोग करने के लिए आपको उसकी Chat GPT Paid Membership भी लेनी पड़ेगी|

क्या ChatGPT गूगल को खत्म कर देगा?

नहीं, चैट जीपीटी के पास सीमित डेटाबेस है, और वह एकदम सभी सवालों के सटीक जवाब नहीं देता, तो ऐसा अभी संभव नहीं है|