जनरल ट्रेड क्या है? What is General Trade in FMCG

जनरल ट्रेड से अभिप्राय है पारंपरिक व्यापार| जो भी किराना स्टोर हम बचपन से अपने आसपास देखते आ रहे हैं| जहां से हम घर के लिए चीजें खरीदते हैं| जनरल ट्रेड में ग्राहक किसी भी दुकान पर जाकर दुकानदार से अपने सामान की लिस्ट साझा करता है, और दुकानदार उस सामान को निकालकर ग्राहक को देता है| ग्राहक वह सामान खरीद लेता है इस तरीके से जनरल ट्रेड यानी कि पारंपरिक व्यापार किया जाता है| यहां पर ग्राहक तक सामान पहुंचाने के लिए कई सारे चैनल के माध्यम से सामान पहुंचाया जाता है| जैसे कि छोटा दुकानदार, बड़ा दुकानदार, डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर|

इस व्यापार में दुकानदार छोटी क्वांटिटी में कोई भी सामान खरीदना है, और उसको आगे बेचता है| इस तरीके से जनरल ट्रेन में व्यापार होता है| जनरल ट्रेड में व्यापार करने के कई सारे फायदे और नुकसान हैं| जैसे कि, जनरल ट्रेड में कम क्वांटिटी में सामान खरीदा जाता है| दुकानदार के द्वारा छोटे-छोटे आर्डर छोटे-छोटे अंतराल पर होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर को देता रहता है| इससे सभी प्रोडक्ट के रेट में थोड़ा बहुत फर्क आता रहता है|

जनरल ट्रेड में दुकानदार वही प्रोडक्ट रखना पसंद करता है, जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा हो और जिसमें सबसे ज्यादा बचत हो| इस तरीके से नए प्रोडक्ट मार्केट में सही तरीके से लांच नहीं हो पाते| जनरल ट्रेड से व्यापार करना छोटी कंट्री या डेवलपिंग कंट्री में सबसे ज्यादा होता है| लगभग 80 परसेंट जनरल ट्रेड के माध्यम से छोटी कंट्री या डेवलपिंग कंट्री में सामान को बेचा जाता है|