1 अप्रैल से 12 घंटे की हो जाएगी नौकरी, हर 5 घंटे के बाद आधे घंटे का रेस्ट ब्रेक देना पड़ेगा|

1 अप्रैल से 12 घंटे की हो जाएगी नौकरी| 1 अप्रैल 2021 से नया मजदूरी संहिता बिल लागू हो जाएगा, Iske हिसाब से 12 घंटे नौकरी हो जाएगी और कर्मचारियों को हर 5 घंटे के बाद आधे घंटे का रेस्ट ब्रेक देना पड़ेगा| 1 अप्रैल 2021 से नया वेतन बिल और तीन नई मजदूरी संहिता बिल लागू होने जा रहे हैं| नए वेतन बिल के अनुसार अब PF कैलकुलेशन 50 परसेंट सीटीसी पर होगी| इस तरह से अब PF ज्यादा कटेगा और इन हैंड सैलेरी कम हो जाएगी| इस तरह से कंपनी को भी पीएफ ज्यादा जमा करना होगा| जिससे उनके ऊपर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा|

new-wage-bill-new-working-hours-change-from-1-april-2021-full-details-hindi-technsocial

हालांकि गवर्नमेंट ने यह कहा है कि, इस बिल से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त ज्यादा पैसा मिलेगा| Jo उनकी बुढ़ापे में काम आएगा| आपको पता होना चाहिए की देश के इतिहास के 73 सालों में पहली बार श्रम कानूनों में कोई अतिरिक्त कानून जोड़ा जा रहा है| PF ज्यादा कटेगा और इन हैंड सैलेरी कम हो जाएगी|

New Wage Bill 2020

नए कानून के मुताबिक| कंपनी जितना भी सीटीसी एक कर्मचारी को देती है| उसका 50 पर्सेंट पर PF कैलकुलेशन किया जाएगा| इस तरह से पीएफ राशि ज्यादा जमा होगी और इन हैंड सैलेरी कम हो जाएगी| सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि कर्मचारियों के रिटायरमेंट के वक्त उन्हें ज्यादा पैसा मिल पाए| अगर रिटायरमेंट के बाद ज्यादा अच्छे पैसे मिलेंगे| तो उन्हें एक अच्छी लाइफस्टाइल जीने में मजा आएगा| हालांकि PF और Gratuity बढ़ने से कंपनी की बैलेंस शीट पर भी असर पड़ेगा| और उन्हें यह पैसे जुटाने के लिए कुछ कर्मचारियों की छटनी भी करनी पड़ेगी| क्योंकि कंपनी को अपने नुकसान की भरपाई एंप्लोई से ही करनी है|

नई मजदूरी संहिता बिल 2020

नई मजदूरी संहिता बिल 1 अप्रैल 2021 से लागू होने जा रहा है| जिसमें अधिकतम काम के 12 घंटे हो जाएंगे, और 30 मिनट को ओवरटाइम माना जाएगा|हालांकि इस दौरान हर 5 घंटे पर कर्मचारी को 30 मिनट की रेस्ट ब्रेक भी देना होगा, जिसमें वह विश्राम कर पाए| हालांकि यह नियम कितने ज्यादा अच्छी तरह से फॉलो किए जाएंगे, यह तो भगवान ही बताएगा| अभी के समय में काम करने की अधिकतम 8 घंटे हैं| लेकिन कंपनियां 9 से 10 घंटे काम लेती हैं| और वह सिर्फ 15 से 20 मिनट ही रेस्ट भी देती है, सिर्फ एक बार|

आने वाले दिनों में कर्मचारियों की हालत और भी बदतर होने वाली है|

उनका कहना यह होता है रूल के हिसाब से 8 घंटे काम के हैं| और डेढ़ घंटे एक्स्ट्रा आपके रेस्ट के लिए हैं| जिसमें आप बाथरूम जाते हैं, टॉयलेट जाते हैं, खाना खाते हैं, उबासी लेते हैं| ऐसे ना जाने कितने कारण गिनाए जाते हैं|  यह सब बड़ी-बड़ी कंपनियों से लेकर छोटी-छोटी कंपनियों तक में होता है| लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं रहती है| इसलिए आने वाले दिनों में कर्मचारियों की हालत और भी बदतर होने वाली है| उम्मीद है यह पोस्ट पसंद आया है| कमेंट करके हमें जरूर बताएं|