2021 पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें|

2021 पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें| अभी के समय में पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड में लिंक कराना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है| पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कराने की लास्ट डेट 30 जून 2021 हो गई है| आने वाले दिनों में यह लास्ट डेट और भी बढ़ जाएगी| क्योंकि इंडिया में काफी लोगों के पास पैन कार्ड है| और आने वाले दिनों में काफी लोग पैन कार्ड के लिए भी अप्लाई करेंगे| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने पर, व्यक्ति की सभी इंफॉर्मेशन मैच हो जाएगी|

अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करा लिया है| तो भी आपको पैन आधार लिंक स्टेटस चेक कर लेना चाहिए| यह स्टेटस ऑनलाइन इनकम टैक्स की नई वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं| आपका पैन कार्ड रिजेक्ट भी हो सकता है| अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार नंबर (Pan Card Aadhaar number Link) से नहीं जोड़ा है| तो जल्दी से इसको कर ले|

यह काम आप ऑनलाइन मोबाइल के द्वारा भी कर सकते हैं| इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार अगर आप का पैन कार्ड, आधार नंबर से कनेक्ट नहीं होता| तो आपका पैन कार्ड रिजेक्ट कर दिया जाएगा| और आने वाले दिनों में आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाएंगे| जिसके कारण आपका इनकम टैक्स रिफंड वापस नहीं मिलेगा|

पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें|

Step 1-

पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने के लिए, आपको इनकम टैक्स की न्यू वेबसाइट पर जाना होगा| आप इस वेबसाइट को अपने मोबाइल के द्वारा गूगल में भी सर्च कर सकते हैं| सबसे ऊपर की तरफ वाले लिंक पर आप को क्लिक करना है| यहां पर आपको लिंक आधार का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको इस ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है| Select 2nd option for पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें|

Select 2nd option for पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक कैसे करें|

Step 2-

आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा| यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर, Mobile Number और आधार कार्ड नंबर डालना है| इसके बाद आपके पैन कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| उस ओटीपी को नीचे दिए गए खाने में टाइप करना है| और नीचे दिए गए सबमिट बटन को दबाना है| अब आपका पैन कार्ड आपके दिए गए Aadhaar Number से लिंक हो चुका है| यह इसलिए जरूरी है, पैन कार्ड में दी गई जानकारी और आधार कार्ड में दी गई जानकारी की वेरिफिकेशन हो सके|

पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक

पैन कार्ड को आधार नंबर से s.m.s. द्वारा भी लिंक करा सकते हैं

आप अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से s.m.s. द्वारा भी लिंक करा सकते हैं| ऐसे में कैसे अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करें| आप अपने आधार नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आधार लिंक करने के लिए s.m.s. भी भेज सकते हैं| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट SMS नंबर 567678 और 56161 है| इन दोनों नंबरों पर आप एस एम एस भेज कर भी अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करा सकते हैं|

पैन कार्ड आधार नंबर लिंक स्टेटस Check

अगर आपको थोड़ा भी डाउट है, कि आपका Pan Card आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो आप ऐसे चेक कर सकते हैं| सबसे पहले आपको आयकर विभाग की ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाना होगा और वेबसाइट में दिए गए “लिंक आधार” पर क्लिक करना होगा| इसके बाद एक नया Page ओपन हो जाएगा| आपको पैन कार्ड आधार लिंक स्टेटस जानने का लिंक दिया होगा| इस लिंक पर आप को क्लिक करना है, और पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल एंटर करनी है| नीचे दिए गए ब्लू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक कीजिए|

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा| जहां पर अगर आपका पैन कार्ड किसी भी आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है, तो आपको पता चल जाएगा| उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आया है| इस तरीके से आप अपने पैन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ सकते हैं| तथा पैन कार्ड आधार नंबर लिंक स्टेटस भी जान सकते हैं|