पैन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? मोबाइल फोन से जानकारी

पैन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? अगर आपने अभी New PAN Card के लिए अप्लाई किया है| और आपका e PAN Card अप्लाई सक्सेसफुल हो गया है| इसके बाद आपको एक पैन कार्ड Acknowledgement Number मिला होगा| इसकी सहायता से आप पैन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं| पैन कार्ड स्टेटस में हमें डॉक्यूमेंट अपरूप, डॉक्यूमेंट रिजेक्ट और हमारा पैन कार्ड किस दिन कोरियर से निकला है, यह जानकारी हमें मिल जाती है|

साथ ही पैन कार्ड स्टेटस के द्वारा, अगर आपका पैन कार्ड सक्सेसफुली इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से अप्रूव कर दिया गया है| तो आप New E Pan PDF यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं| इसको डाउनलोड करने के बाद आप, इसको असली पैन कार्ड की तरह ही यूज कर सकते हैं| इस डाउनलोड पैन कार्ड पीडीएफ की मदद से आप बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं| या किसी भी सरकारी योजना में अपना पैन कार्ड डॉक्यूमेंट लगा सकते हैं|

PAN Card Status कैसे चेक करें

Step 1

चलिए हम पैन कार्ड स्टेटस को देखते हैं| इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की न्यू वेबसाइट पर जाना होगा| यह काम आप अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप से भी कर सकते हैं| आपको गूगल मे Income Tax New Portal सर्च करना है| सबसे ऊपर की तरफ इनकम टैक्स की नई वेबसाइट आ जाएगी| इस वेबसाइट के ऊपर क्लिक कीजिए| क्लिक करने के कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, इन ऑप्शन में Show More का बटन दिखाई देगा| आपको इस शो मोर बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद आपको इंस्टेंट e-pan का ऑप्शन दिखाई देगा|

पैन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? जानकारी

Step 2

अब आपको इस e-pan ऑप्शन पर क्लिक करना है| क्लिक करते ही आपके सामने चेक स्टेटस और डाउनलोड पैन कार्ड का लिंक दिखाई देगा| आपको इस लिंक पर क्लिक करना है| और आपके सामने एक Page ओपन हो जाएगा|

Step 3

आपको इस पेज में अपना आधार नंबर डालना है| जिससे आपने अपना पैन कार्ड अप्लाई किया था, आधार कार्ड वही होना चाहिए| आधार कार्ड Number डालने के बाद आपको कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है| अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| इस ओटीपी को नीचे की तरफ दिए गए ओटीपी बॉक्स में डालना है, और Continue के बटन पर क्लिक कर देना है|

Step 4

अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा| अगर आपका पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एप्रूव्ड हो गया होगा| तो आपको यहीं पर पैन कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिखाई देगा| इस तरह से आप अपने मोबाइल में ही पैन कार्ड डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर पाएंगे| अगर आप लैपटॉप पर यूज कर रहे हैं, तो आप वहां पर Pan पीडीएफ डाउनलोड कर लीजिए|

इसी तरह से कोई भी अपने पैन कार्ड का स्टेटस देख सकता है| और अगर पैन कार्ड अपलोड हो गया है, तो पैन कार्ड का पीडीएफ डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकता है| उम्मीद है आप इस तरह से अपने पैन कार्ड स्टेटस को चेक कर पाएंगे| और अपने नए पैन कार्ड डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर पाएंगे| अगर आपने अभी तक पैन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किया, तो आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं| पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने की का तरीका मोबाइल से|