Skip to content
Technsocial – हिंदी में जानकारी की No.1 साइट
  • सरकारी योजना
  • टेक्नोलॉजी
  • ब्लॉगिंग के बारे में
  • ऑनलाइन पैसा कमाए

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मैं ऑनलाइन सेविंग अकाउंट कैसे खोलें

19 November 2021 by Vandana Chaurasiya

अब किसी भी बैंक में खाता खोलना काफी आसान हो गया है| धीरे धीरे सरकारी बैंक की सुविधाएं प्राइवेट बैंकों से ज्यादा होती जा रही है| अब आपको सरकारी बैंक में वह सभी सुविधाएं मिलती हैं, जो आपको किसी बड़े प्राइवेट बैंक में मिलती थी| अब आप कहीं भी ऑनलाइन अपना सेविंग बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं| अब सभी सरकारी बैंक में ऑनलाइन सेविंग बैंक अकाउंट और करंट अकाउंट खोलने की सुविधा दी गई है|

आज हम जानेंगे की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मैं ऑनलाइन घर बैठे सेविंग अकाउंट कैसे खोलें| अब आप बिना बैंक जाए भी यूनियन बैंक के किसी भी ब्रांच में सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं|

ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खुलवाने की विधि-

सबसे पहले आपको गूगल में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ऑनलाइन अकाउंट सर्च करना होगा| जैसे ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेब साइट दिखेगी| आपको उसके ऊपर क्लिक करना है| अब आपके सामने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग वेबसाइट खुल जाएगी| यहां पर सबसे पहले आपको अपनी एप्लीकेशन डिटेल भरनी होगी|

1. एप्लीकेशन डिटेल

  • एप्लीकेशन डिटेल में सबसे पहले आपका नाम, जेंडर डिटेल, पिता का नाम, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी|
  • इसके बाद आपको अपना लेटेस्ट मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर डालना होगा|
  • अब आपको अपना लेटेस्ट ईमेल आईडी एड्रेस, एक आईडेंटिटी प्रूफ और आईडेंटिटी प्रूफ का नंबर डालना होगा|
  • अब आपको अपना स्टेट और अपना जिला सिलेक्ट करना है| अब जिस Union Bank Branch पर आपको खाता खुलवाना है| वह ब्रांच आपको सेलेक्ट करनी है|

2. एड्रेस और दूसरी जानकारियां

  • अब आपको दूसरी तरह की जानकारियां भरनी होगी| सबसे पहले आपको यहां पर अपना कंट्री ऑफ बर्थ इंडिया सेलेक्ट करना होगा|
  • अब आपको जन्म स्थान सेलेक्ट करना है| अब आपको अपनी कास्ट सेलेक्ट करनी है|
  • अब आप अपना करंट एड्रेस की जानकारियां भरिए| यहां पर आपको इस समय आप जहां पर भी Aap रहते हैं| या जहां पर भी अपना कोरियर मंगाना चाहते हैं| वह एड्रेस डालिए|
  • साथ ही आपको यहां पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालने का भी ऑप्शन आएगा|
  • अब आपको अपना परमानेंट एड्रेस डालना है| ध्यान रखिए कि परमानेंट एड्रेस वही होगा जो आप के आधार कार्ड में दिया गया होगा| आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस को परमानेंट एड्रेस में भरिए|
  • अगर आपका की Current और परमानेंट एड्रेस दोनों एक ही है| तो आप को परमानेंट एड्रेस As Current Address पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको अपना व्यवसाय सेलेक्ट करना होगा| अगर आप कुछ भी नहीं करते और महिला हैं तो हाउसवाइफ सेलेक्ट करिए| अगर आप पुरुष है और दुकान करते हैं तो शॉप या रिटेल सेलेक्ट कीजिए|
  • यहां पर आपको अगर एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, चेक बुक चाहिए तो सेलेक्ट कीजिए| यह सभी चीजें आपको मिल जाएंगे|

3. नॉमिनी डिटेल कैसे भरें

अब बारी आती है नॉमिनेशन डिटेल भरने की| नॉमिनी डिटेल कैसे भरें? नॉमिनी में आपको किसी एक व्यक्ति का नाम भरना है| चाहे आप किसी का भी नाम भर सकती है| अगर आप की मृत्यु हो जाती है तो, उसी व्यक्ति को आपके अकाउंट की सारी धनराशि मिलेगी| इसीलिए नॉमिनी डिटेल भरना बहुत ही जरूरी है|

  • नॉमिनी का पूरा नाम भरिए और आपसे उसका क्या संबंध है वह भी सेलेक्ट कीजिए|
  • नॉमिनी का पूरा एड्रेस भी भर दीजिए|

अब आपका पूरा Union Bank Online Account Opening Form कंप्लीट हो चुका है| यह ऑनलाइन पूरी तरह से चेक कर लीजिए| नीचे दिए गए बटन से इस फॉर्म को सबमिट कर दीजिए|

4. डाउनलोड

इस फॉर्म को अब आप को डाउनलोड कर लेना है| और अपना एक फोटो लगा कर बैंक अधिकारी को जमा कर दीजिए| बैंक अधिकारी को यह फॉर्म जमा कराने के समय आपने इस फॉर्म में, जिस जिस डॉक्यूमेंट की जानकारी दी है वह असली डॉक्यूमेंट आपको बैंक अधिकारी को दिखाना होगा| जो बैंक अधिकारी पूरी तरह से केवाईसी जांच लेगा, तो वह आपका यह फॉर्म जमा कर लेगा| अब आपको 1 सप्ताह का वेट करना है| एक से लेकर 7 दिनों के अंदर आपका बैंक अकाउंट खुल जाएगा और इसकी जानकारी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आ जाएगी| बैंक की पासबुक, एटीएम आप बैंक से जाकर ले सकते हैं| उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई है|

(Visited 8 times, 1 visits today)
technsocial author vandana chaurasiya
Vandana Chaurasiya

Vandana Chaurasiya is the Author & Founder of Technsocial.com. She has also completed his Post Graduation in Computer Application (MCA) from Subharti University. She is passionate about Technology, Digital Education & Woman Empowerment.

Categories Latest, सरकारी योजना Tags bank account open kaise kare
Post navigation
पंजाब नेशनल बैंक में घर बैठे आसानी से अपना बैंक अकाउंट कैसे खुलवाएं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें?

Recent Posts

  • Financial Freedom Achieve करने का सबसे सटीक तरीका
  • Debt क्या होता है और कितने प्रकार का होता है
  • जिओ बुक लैपटॉप स्पेसिफिकेशन और प्राइस न्यू बुक रिलीज डेट
  • अमन गुप्ता बायोग्राफी, इन्वेस्टमेंट & कैरियर | सार्क टैंक इंडिया जज फैमिली डिटेल
  • अनुपम मित्तल बायोग्राफी नेट बर्ड्स कैरियर और फैमिली डिटेल्स के बारे में शर्क टैंक इंडिया जज




Popular posts:

  • मीशो सेलर कैसे बने? मीशो पर अकाउंट कैसे बनाएं|
  • Kya Hoga Jab Postpaid SIM फेंक देते हैं बिना बिल जमा
  • फ्लिपकार्ट सेलर कैसे बने? Flipkart Seller…
  • Top 10 Game App to Earn Money गेम खेलकर पैसे कमाए
  • How Much Age Require to Start a YouTube Channel?
  • VOOC Flash Charge क्या है? Oppo Technology
  • स्नैपडील सेलर कैसे बने? Seller Registration Process
  • My First YouTube Income | Received Adsense First Payment
  • 2Gud website क्या है? जानिए बहुत फायदा मिलेगा
  • ई श्रम कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं| ई श्रम कार्ड…
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • डिस्क्लेमर
  • मेरा ब्लॉग सेटअप
  • डाउनलोड
© 2022 Technsocial - हिंदी में जानकारी की No.1 साइट • Built with GeneratePress