आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का तरीका

आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का तरीका

आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का तरीका? आधार कार्ड में नाम और सरनेम को कैसे चेंज करना है, जानिए पूरी प्रोसेस हिंदी में| अगर आपने अपना आधार कार्ड बना लिया है| तो कभी कभी ऐसा हो जाता है, कि हमें अपने आधार कार्ड में नाम और सरनेम को चेंज करना जरूरी हो जाता है|

काफी लोग अपना नाम बदल लेते हैं, जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया होती है| इसके द्वारा वह अपना नाम दूसरा रख लेते हैं, जैसे कि उनका नाम मनोज है| और वह कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपना नाम विनोद रख लेते हैं| कानूनी दस्तावेज में उनका नाम मनोज aka विनोद हो जाता है| अब बारी आती है सरकारी डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की| इन सभी कानूनी दस्तावेज की सहायता से, आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल सकते हैं|

दूसरा केस होता है सरनेम बदलने का| काफी लड़कियां शादी के बाद अपना सरनेम चेंज कर देती हैं| जिससे उन्हें अपने आईडेंटिटी प्रूफ में भी सरनेम चेंज करना होता है| आधार कार्ड में भी आप अपना सरनेम चेंज करा सकते हैं| आज मैं आपको बताऊंगा आधार कार्ड में नाम और सरनेम को कैसे चेंज करना है| दोनों के लिए दो तरीके हैं, पहला तरीका ऑनलाइन है और दूसरा तरीका ऑफलाइन है|

आधार में नाम और सरनेम चेंज कराने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत लगती है| जैसे कि आधार कार्ड, Identity Photo Proof डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म, आधार कार्ड रजिस्टर्ड में मोबाइल नंबर|

आधार कार्ड में नाम कैसे चेंज करें ऑनलाइन मोबाइल से

पहले हम ऑनलाइन तरीके की बात करते हैं| इसके लिए आपको यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाना होगा| UIDAI Self Service Update Portal के द्वारा आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करा सकते हैं| अगर आप मोबाइल का यूज कर रहे हैं| तो गूगल में आपको सर्च करना होगा, यूआईडीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल| सर्च Result में सबसे ऊपर आए UIDAI Link पर आपको क्लिक करना है|

अब आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन पर क्लिक करना है| क्लिक करते ही, आपके सामने एक नया Page ओपन हो जाएगा| अब आपको प्रोसेस टू अपडेट आधार बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा| जहां पर आपको अपना आधार नंबर डालना है, और कैप्चा कोड को डालना है| नीचे दिए गए नीले कलर की Send OTP बटन को क्लिक करना है|

अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| उस ओटीपी को नीचे बने हुए बॉक्स में डालना है| अब आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है| अब आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा पर क्लिक करना है| और Name ऑप्शन को सिलेक्ट करना है|

ध्यान रहे आप ऑनलाइन केवल तीन बार ही अपने नाम में बदलाव कर सकते हैं| इसके बाद आप कोई भी बदलाव करेंगे| तो आपको ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी|

नीचे की तरफ आपको यस आई एम अवेयर ऑफ बटन पर क्लिक करना है| अब आपको अपना सही नाम डालना है| इसके साथ ही आपको अपने नाम से संबंधित कोई भी सरकारी आईडेंटिटी प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है| आप नीचे दिए गए प्रीव्यू बटन पर क्लिक करके अपनी जानकारी को वेरीफाई कर ले| और सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें| अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| उसको आपको नीचे दिए गए बॉक्स में डालना है| और मेक पेमेंट पर क्लिक करना है|

इस अपडेट के लिए आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना है| पेमेंट पूरी हो जाने पर आपको एक एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट मिलेगा| जिसका मतलब है आपका अप्लाई सक्सेसफुल हो गया है| अब यूआईडी कार्यालय अपने यहां से उसमें बदलाव करेगा| जिसकी सूचना आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलती रहेगी| एक्नॉलेजमेंट नंबर में URN Number दिया होता है| जिसकी मदद से हम समय-समय पर आधार कार्ड करेक्शन स्टेटस को चेक कर सकते हैं|

आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का ऑफलाइन तरीका

अब बात करते हैं आधार कार्ड में नाम सही कैसे कराएं ऑफलाइन तरीका| सबसेट सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI Portal) की वेबसाइट से आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करना होगा| अगर आपको नहीं पता तो, आप साइबर कैफे से यह फॉर्म डाउनलोड करवा सकते हैं| Aadhaar Correction Form के अंदर सभी जानकारी को सही सही भरे| जैसे आपका सही नाम, सरनेम, आधार नंबर, जानकारी सही तरीके से भरने के बाद अच्छी तरह से चेक कर ले|

अब आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड अपडेट सेंटर पर जाना है| इसके साथ-साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले जाने होंगी| जैसे कि आईडेंटिटी प्रूफ, ओरिजिनल आधार कार्ड| ऑफलाइन प्रक्रिया में भी आपको आधार करेक्शन के लिए अप्वाइंटमेंट ऑनलाइन ही बुक करनी पड़ेगी| ताकि आपको आधार सेंटर पर इंतजार ना करना पड़े|

अब आप आधार सेंटर पहुंचकर इन सभी दस्तावेजों को जमा कर दें| वहां पर इन दस्तावेजों की सही से जांच होने के बाद जमा कर लिया जाएगा| साथ ही आपको एक Aadhaar एनरोलमेंट नंबर दे दिया जाएगा| जिससे आप समय-समय पर आधार नेम करेक्शन स्टेटस को चेक कर पाएंगे| कुछ दिनों बाद ही आपका नाम और सरनेम में सुधार हो जाएगा|

अब आप Aadhaar UIDAI Portal पर जाकर अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| अगर आपको डाउनलोड करना नहीं आता| तो आप किसी भी साइबर कैफे जाकर एक्नॉलेजमेंट नंबर के द्वारा अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| उम्मीद है हमारे द्वारा बताए गए तरीके से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार में नाम और सरनेम में चेंज करा सकते हैं|