आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का तरीका

आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का तरीका? जानिए पूरी प्रोसेस हिंदी में| अगर आपने अपना आधार कार्ड बना लिया है| तो कभी कभी ऐसा हो जाता है, कि हमें अपने आधार कार्ड में नाम और सरनेम को चेंज करना जरूरी हो जाता है| काफी लोग अपना नाम बदल लेते हैं, जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया होती है| इसके द्वारा वह अपना नाम दूसरा रख लेते हैं,

जैसे कि उनका नाम मनोज है| और वह कानूनी प्रक्रिया द्वारा अपना नाम विनोद रख लेते हैं| कानूनी दस्तावेज में उनका नाम मनोज aka विनोद हो जाता है| अब बारी आती है सरकारी डॉक्यूमेंट में नाम बदलने की| इन सभी कानूनी दस्तावेज की सहायता से, आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल सकते हैं|

दूसरा केस होता है सरनेम बदलने का| काफी लड़कियां शादी के बाद अपना सरनेम चेंज कर देती हैं| जिससे उन्हें अपने आईडेंटिटी प्रूफ में भी सरनेम चेंज करना होता है| आधार कार्ड में भी आप अपना सरनेम चेंज करा सकते हैं| आज मैं आपको बताऊंगा आधार कार्ड में नाम और सरनेम को कैसे चेंज करना है| दोनों के लिए दो तरीके हैं, पहला तरीका ऑनलाइन है और दूसरा तरीका ऑफलाइन है|

आधार में नाम और सरनेम चेंज कराने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट List

आधार में नाम और सरनेम चेंज कराने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत लगती है| जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • Identity Photo Proof डॉक्यूमेंट (Passport, PAN, Driving Licence)
  • आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म
  • आधार कार्ड रजिस्टर्ड में मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड में नाम कैसे चेंज करें ऑनलाइन मोबाइल से

आधार कार्ड में नाम और सरनेम को कैसे चेंज करना है

Aadhaar Name & Surname Correction ऑनलाइन तरीके

Step 1-

पहले हम ऑनलाइन तरीके की बात करते हैं| इसके लिए आपको यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाना होगा| UIDAI Self Service Update Portal के द्वारा आप अपने आधार कार्ड में नाम चेंज करा सकते हैं| अगर आप मोबाइल का यूज कर रहे हैं| तो गूगल में आपको सर्च करना होगा, यूआईडीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल| सर्च Result में सबसे ऊपर आए UIDAI Link पर आपको क्लिक करना है|

Step 2-

अब आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन पर क्लिक करना है| क्लिक करते ही, आपके सामने एक नया Page ओपन हो जाएगा| अब आपको प्रोसेस टू अपडेट आधार बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा| जहां पर आपको अपना आधार नंबर डालना है, और कैप्चा कोड को डालना है| नीचे दिए गए नीले कलर की Send OTP बटन को क्लिक करना है|

Step 3-

अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| उस ओटीपी को नीचे बने हुए बॉक्स में डालना है| अब आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है| अब आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा पर क्लिक करना है| और Name ऑप्शन को सिलेक्ट करना है|

ध्यान रहे आप ऑनलाइन केवल तीन बार ही अपने नाम में बदलाव कर सकते हैं| इसके बाद आप कोई भी बदलाव करेंगे| तो आपको ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी|

नीचे की तरफ आपको यस आई एम अवेयर ऑफ बटन पर क्लिक करना है| अब आपको अपना सही नाम डालना है| इसके साथ ही आपको अपने नाम से संबंधित कोई भी सरकारी आईडेंटिटी प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है| आप नीचे दिए गए प्रीव्यू बटन पर क्लिक करके अपनी जानकारी को वेरीफाई कर ले| और सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करें| अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| उसको आपको नीचे दिए गए बॉक्स में डालना है| और मेक पेमेंट पर क्लिक करना है|

Step 4-

इस अपडेट के लिए आपको ₹50 का ऑनलाइन पेमेंट करना है| पेमेंट पूरी हो जाने पर आपको एक एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट मिलेगा| जिसका मतलब है आपका अप्लाई सक्सेसफुल हो गया है| अब यूआईडी कार्यालय अपने यहां से उसमें बदलाव करेगा| जिसकी सूचना आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलती रहेगी| एक्नॉलेजमेंट नंबर में URN Number दिया होता है| जिसकी मदद से हम समय-समय पर आधार कार्ड करेक्शन स्टेटस को चेक कर सकते हैं|

आधार कार्ड में नाम और सरनेम चेंज करने का ऑफलाइन तरीका

Step 1-

अब बात करते हैं आधार कार्ड में नाम सही कैसे कराएं ऑफलाइन तरीका| सबसेट सबसे पहले आपको यूआईडीएआई (UIDAI Portal) की वेबसाइट से आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म डाउनलोड करना होगा| अगर आपको नहीं पता तो, आप साइबर कैफे से यह फॉर्म डाउनलोड करवा सकते हैं| Aadhaar Correction Form के अंदर सभी जानकारी को सही सही भरे| जैसे आपका सही नाम, सरनेम, आधार नंबर, जानकारी सही तरीके से भरने के बाद अच्छी तरह से चेक कर ले|

Step 2-

अब आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड अपडेट सेंटर पर जाना है| इसके साथ-साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले जाने होंगी| जैसे कि आईडेंटिटी प्रूफ, ओरिजिनल आधार कार्ड| ऑफलाइन प्रक्रिया में भी आपको आधार करेक्शन के लिए अप्वाइंटमेंट ऑनलाइन ही बुक करनी पड़ेगी| ताकि आपको आधार सेंटर पर इंतजार ना करना पड़े|

Step 3-

अब आप आधार सेंटर पहुंचकर इन सभी दस्तावेजों को जमा कर दें| वहां पर इन दस्तावेजों की सही से जांच होने के बाद जमा कर लिया जाएगा| साथ ही आपको एक Aadhaar एनरोलमेंट नंबर दे दिया जाएगा| जिससे आप समय-समय पर आधार नेम करेक्शन स्टेटस को चेक कर पाएंगे| कुछ दिनों बाद ही आपका नाम और सरनेम में सुधार हो जाएगा|

Download Your Updated Aadhaar Card Pdf File

अब आप Aadhaar UIDAI Portal पर जाकर अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| अगर आपको डाउनलोड करना नहीं आता| तो आप किसी भी साइबर कैफे जाकर एक्नॉलेजमेंट नंबर के द्वारा अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| उम्मीद है हमारे द्वारा बताए गए तरीके से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार में नाम और सरनेम में चेंज करा सकते हैं|