आईटीआई क्या है और ITI करने में कितना खर्चा आता है?

आईटीआई क्या है और आईटीआई करने में कितना खर्चा आता है और कौन सी आईटीआई से कौन सी जॉब मिलती है|

भारत में आईटीआई और आईआईटी का काफी क्रेज है| दोनों ही कोर्स को करने के बाद आप काफी जगह जॉब कर सकते हैं| लोग काफी कंफ्यूज हो जाते हैं ITI और IIT को लेकर, दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है| दोनों ही इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड से रिलेटेड होती है| आईआईटी में हम बीटेक, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, एम्टेक जैसे इंजीनियरिंग Courses करते हैं| लेकिन इन कोर्सों में अधिकतर पढ़ाई थ्योरी और कम से कम प्रैक्टिकल होता है|

लेकिन आईटीआई (ITI) में ज्यादातर प्रैक्टिकल होता है और पढ़ाई कम होती है| आईटीआई करना से आपको शुरुआती तौर पर टेक्निकल जॉब मिल जाती है| आज हम जानेंगे आईटीआई कोर्स की पूरी जानकारी के बारे में| यहां पर आपको आईटीआई कोर्स के बारे में और आईटीआई से जुड़ी हुई जानकारी दी जाएगी|

आईटीआई क्या है (What is ITI?)

आईटीआई एक प्रकार का इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट होता है| जिन्हें हम शार्ट में आईटीआई कहते हैं| यह टेक्निकल फील्ड में ट्रेनिंग प्रदान करता है| जैसे कि इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग टेक्निकल फील्ड| आईटीआई कोर्स करने के लिए आपको दसवीं पास होना चाहिए| आईटीआई इंस्टीट्यूट और कोर्स की स्थापना भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट के द्वारा की गई है| पूरे भारत में काफी सारे आईटीआई ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट है| जो अलग-अलग ITI Trades में जैसे कि इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर, हार्डवेयर, रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशनिंग, कार्पेंट्री, प्लंबिंग, वेल्डर, फिटर जैसे विषयों में ट्रेनिंग प्रदान करते हैं|

यहां पढ़ने वाले छात्रों से प्रैक्टिकल ज्यादा कराया जाता है और Theory कम कराई जाती है| ताकि छात्र यहां से निकलने के बाद किसी भी कंपनी में आसानी से जॉब प्राप्त करें| क्योंकि उनको काम आता रहेगा तो कोई भी उन्हें आसानी से जॉब प्रदान कर देगा| ITI Institute को स्पेशली गवर्नमेंट ने, उनको तैयार करने के लिए बनाया है जो कम पैसे मे अच्छा कोर्स करना चाहते हैं| स्टूडेंट को टेक्निकल नॉलेज प्रदान करने के लिए दसवीं के बाद आईटीआई कोर्स में दाखिला मिल जाता है| जो कोर्स 1 साल 2 साल के होते हैं|

आईटीआई का फुल फॉर्म क्या होता है (ITI Full Form)

आईटीआई का फुल फॉर्म Industrial Training Institute होता है| जिसको हिंदी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी कहा जाता है| आईटीआई कोर्स में एडमिशन दसवीं के बाद लिया जा सकता है और 1 साल 2 साल और अन्य तरह के कोर्स में एडमिशन मिलता है|

आईटीआई (ITI Course) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

भारत सरकार द्वारा आईटीआई को बनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को टेक्निकल नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी देना है| जिससे छात्र इस कोर्स को करने के बाद सीधे किसी भी कंपनी में आसानी से जॉब प्राप्त कर ले| इस कोर्स में छात्रों को स्किल्स के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी कराई जाती है| आप जिस भी ट्रेड में आईटीआई करना चाहते हैं, उस ट्रेड से जुड़ी हुई प्रैक्टिकल ट्रेनिंग आप से कराई जाती है| इस कोर्स को पूरी तरह से करने के बाद आप नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग एनसीवीटी (NVCT) सर्टिफिकेट के लिए एग्जाम दे सकते हैं|

शुरुआत में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा आईआईटी इंस्टिट्यूट banaye गए थे| लेकिन अब प्राइवेट Institute bhi कोर्स कराते हैं| यह पूरी तरह से गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होते हैं| हर एक प्रदेश का अपना गवर्नमेंट आईटीआई इंस्टिट्यूट और काफी सारे प्राइवेट इंस्टिट्यूट होते हैं| सभी को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होती है| जैसे कि उत्तर प्रदेश हरियाणा आसाम मध्य प्रदेश तमिल नाडु महाराष्ट्र केरला गुजरात पंजाब बिहार और देश के सभी राज्य आईटीआई कराते हैं|

आईटीआई में कोर्स कितने प्रकार के होते हैं?

आईटीआई में दो तरह से कोर्स होते हैं| इंजीनियरिंग ट्रेड (Engineering Trade) and नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड (Non Engineering Trade)

इंजीनियरिंग ट्रेड- Engineering Trade पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई होती है| जहां पर छात्रों को ज्यादातर गणित विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए विश्व में ITI शिक्षा प्रदान की जाती है|

नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड- non Engineering Trade में टेक्निकल विषय नहीं होते| लेकिन विज्ञान या तकनीकी से थोड़ा बहुत भी संबंध रखने वाले कोर्सेज होते हैं| यहां पर गणित और विज्ञान का कम से कम इस्तेमाल किया जाता है| लेकिन यह भी काफी ज्यादा प्रचलित है| आईटीआई में करीब 100 से ज्यादा अलग-अलग ट्रेट्स हैं| जिनमें ट्रेनिंग कर सकते हैं| आपकी सुविधा और पसंद के हिसाब से अलग-अलग ITI Trade को आप चुन सकते हैं|

आईटीआई कोर्स में एडमिशन लेने की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है?

ITI में किसी भी ट्रेड में एडमिशन लेने के लिए कई तरह की ITI Admission Elegibility होती हैं| जैसा कि आपको पता है कि यह Course 1 से 2 साल का होता है|

  • इसमें कैंडिडेट को 10th पास करना आवश्यक है, और किसी भी शिक्षण संस्थान से 10th स्टैंडर्ड पास करना आवश्यक है|
  • कम से कम 10 वीं में आपके 35 परसेंट एग्रीगेट मार्क्स होने चाहिए|
  • कैंडिडेट की आयु 14 से 40 वर्ष के भीतर होनी चाहिए|

आईटीआई कैसे करें?

आईटीआई की तैयारी कैसे करें इसके बारे में कुछ जान लेते हैं|

  • सबसे पहले आपको अपने पसंद की आईटीआई Trade चुनाव करना है जिसमें आपको ज्यादा अच्छा लगता हो|
  • आईआईटी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी देना होता है|
  • जिसमें आपको कंपटीशन में बने रहने के लिए अच्छे अंक भी लाने होंगे|
  • एंट्रेंस एग्जाम के बाद इंटरव्यू भी लिया जाता है और उसके बाद आपका सिलेक्शन आईआईटी कोर्स के लिए हो जाता है|
  • इसीलिए कभी भी अपने पसंद के कोर्स का चुनाव करें तथा आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए पहले से तैयारी कर ले
  • ताकि आप एक अच्छे आईटीआई इंस्टीट्यूट में आईटीआई कोर्स कर सकें

आईटीआई एग्जाम के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन घर बैठे पढ़ाई भी कर सकते हैं| इसके लिए तरह-तरह की ITI Entrance Exam Books मार्केट में आती है| जिसे आप पढ़ाई कर सकते हैं| ITI में एडमिशन के लिए प्रत्येक वर्ष मार्च से अगस्त के बीच में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए फॉर्म निकाले जाते हैं| अप्लाई करने के बाद आपको आईटीआई के लिए एंट्रेंस एग्जाम प्रतियोगिता परीक्षा देनी पड़ती है| इसके बाद आप किसी भी आईटीआई कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं| आईटीआई एग्जाम में बहुत सारे बच्चे भाग लेते हैं, इसीलिए आपको अच्छे नंबर भी लाने होंगे| ताकि आप अच्छे ITI Trades में और अच्छे इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले पाए|

यहां पर एडमिशन मेरिट लिस्ट कट ऑफ के हिसाब से मिलता है, तथा अच्छा कॉलेज ज्यादा अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को मिलता है| सबसे पहले गवर्नमेंट आईटीआई इंस्टिट्यूट (Government ITI Collage) की सीटें आवंटित होती हैं| उसके बाद बाकी बचे हुए बच्चों को प्राइवेट आईटीआई इंस्टिट्यूट की सीटें मिलती हैं| जहां से वह आईटीआई जैसे कोर्स कर सकते हैं| इसीलिए अगर आपको गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज में एडमिशन लेना है, तो आपका आईटीआई एग्जाम में अच्छे नंबर होने चाहिए| इसके अलावा प्राइवेट कॉलेज में भी काफी अच्छे कॉलेज होते हैं| उनके लिए भी आपको अच्छे अंक मिलने चाहिए तथा रैंकिंग के हिसाब से आपको कॉलेज में एडमिशन मिलेगा|

आईटीआई (ITI) कोर्स ड्यूरेशन कितनी होती है?

आईटीआई कोर्स ड्यूरेशन 6 महीने से लेकर 2 साल की होती है| क्योंकि यहां पर 100 से ज्यादा अलग-अलग ट्रेड होती है| किसी कम ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है किसी में ज्यादा की पड़ती है, उसी हिसाब से 6 महीने से लेकर 2 साल की अलग-अलग ड्रेस में ट्रेनिंग लोग करते हैं|

ITI के बाद कौन सा करियर ऑप्शन स्टूडेंट के सामने होता है?

एक बार आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप गवर्नमेंट जॉब या प्राइवेट जॉब में से किसी को भी करियर विकल्प बना सकते हैं| काफी सारे बच्चे हैं अपना खुद का व्यवसाय भी करते हैं| जिस ट्रेड में उन्होंने आईटीआई किया है|

आईटीआई पास कर लेने के बाद आप किसी भी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल सेक्टर में काम कर सकते हैं| आपके कॉलेज नंबर के हिसाब से काफी सारी प्राइवेट जॉब्स गवर्नमेंट जॉब अप्रेंटिसशिप और हायर स्टडीज के लिए एडमिशन मिलता है| यहां पर अलग-अलग तरह की जॉब होती है|

  • ITI Government Job
  • ITI Private Job
  • ITI Apprentice

जिसमें अलग-अलग तरह की सैलरी होती है, यह सब आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है| तथा आईटीआई की अलग-अलग institute पर निर्भर करता है|

आईटीआई करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

ITI करने के बाद अलग-अलग सैलरी होती है, क्योंकि आईटीआई 6 महीने से लेकर 2 साल की अलग-अलग ट्रेड में होती है| आप जिस भी ट्रेड को चुन रहे हैं, उसमें जॉब इंडस्ट्री में किस प्रकार की सैलरी है, यह आपके इंटरव्यू आईटीआई कोर्स में मिले हुए नंबर पर डिपेंड करता है| लेकिन अगर आईटीआई कोर्स अगर आप करते हैं तो कम से कम ₹10000 से लेकर ₹20000 के बीच में आप को सैलरी आसानी से मिल जाएगी| अगर आप किसी भी ट्रेड में आईटीआई करते हैं तो इतनी सैलरी मिलना इस समय काफी आसान है| अगर आप आईटीआई के साथ अन्य एजुकेशन सर्टिफिकेशन करते हैं तो आपको और भी ज्यादा सैलरी मिलती है|

आईटीआई करने से क्या लाभ होता है?

आईटीआई (ITI) करने से आपको कम उम्र में ही एक जॉब पाने वाला डिप्लोमा प्राप्त हो जाता है| आईटीआई के लिए कई सारी ट्रेड में आठवीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं, और अन्य सभी ट्रेड्स के लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं| यहां से आप इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग कोर्स में आईटीआई कर सकते हैं|

आईटीआई में क्या करना पड़ता है?

आईटीआई करने के लिए आपको 80 12th पास होना चाहिए| इसके लिए आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम आपको देना होता है| इसके बाद आपको एडमिशन मिलता है| प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने में आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निकलता है, जो आपके नजदीकी बुक स्टोर पर मिल जाएगा| आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं| इसके बाद आपको आईटीआई के तरह-तरह के ट्रेड्स में जिस में भी आपकी इच्छा हो एडमिशन मिल जाता है| और 60 से 70 परसेंट आपको ट्रेनिंग कराई जाती है 20 से 30 परसेंट आपको Theory पढ़ाई जाती है|

आईटीआई करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी कर सकते हैं?

आईटीआई करने के बाद गवर्नमेंट जॉब और प्राइवेट सेक्टर जॉब कर सकते हैं| रेलवे में नौकरी करने के लिए भी आईटीआई मांगा जाता है|

क्या आईटीआई 12वीं के बराबर होती है?

हां आईटीआई 12th Pass के बराबर मानी जाती है| 2 साल की आईटीआई कोर्स की मान्यता 12वीं के बराबर होगी| छात्रों को अलग से 12वीं करने की जरूरत नहीं है| आप 2 साल का आईटीआई करके भी कहीं से भी ग्रेजुएशन कर सकते हैं|

आईटीआई की सैलेरी कितनी होती है?

आईटीआई में औसतन 10000 से लेकर 18000 के बीच में सैलरी आसानी से मिल जाती है| किसी भी प्राइवेट सेक्टर में इतनी सैलरी आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

आईटीआई में 1 साल की फीस कितनी होती है?

अगर आप आईटीआई में 1 साल के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए एडमिशन लेते हैं| तो करीब आपको ₹13200 जमा कराना होता है| अगर आप 2 साल के सर्टिफिकेट के लिए एडमिशन लेते हैं, तो आपको ₹16500 जमा कराना होता है|

आईटीआई कोर्स में लड़कियों के लिए कौन-कौन से कोर्स है?

वैसे तो किसी भी तरह का कोर्स सभी के लिए होता है इसको लड़के या लड़की कोई भी कर सकते हैं| लेकिन फिर भी लड़कियों के लिए स्पेशली कई सारे आईटीआई कोर्स होते हैं जैसे कि- इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइनिंग, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, वायर वूमेन, कंप्यूटर एंब्रॉयडरी एंड डिजाइन, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, बुक बाइंडिंग, फूड प्रोडक्शन और अन्य तरीके के और भी कोर्स

आईटीआई का फॉर्म कब निकलता है?

प्रत्येक वर्ष मार्च से लेकर जुलाई माह में आईटीआई का फॉर्म निकलता है| इसको आप ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं|

लड़कियों के लिए आईटीआई कौन-कौन से कोर्स काफी अच्छे हैं?

लड़कियों के लिए काफी सारे अच्छे आईटीआई कोर्स है| जोकि शॉर्ट टर्म कोर्सेज कहलाते हैं| जैसे की फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, कंटेंट मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया और मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, होम साइंस डिप्लोमा कोर्स, मेट्रोलॉजी डिप्लोमा, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिप्लोमा

आईटीआई में कोर्स की कितनी फीस होती है?

विभिन्न राज्यों के आईटीआई कोर्स की फीस थोड़ी बहुत ऊपर नीचे होती है| अधिकतर कोर्स ₹1000 से लेकर ₹9000 तक में भी आईटीआई कोर्स हो जाते हैं| आईटीआई गैर इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए ₹4000 से लेकर 7000 में भी हो जाते हैं| इसके अलावा अधिकतर कोर्सेज जो कि 1 साल और 2 साल की है वह ₹10000 से लेकर 20000 के अंदर हो जाते हैं|

आईटीआई करने में कितना खर्चा आता है?

आईटीआई कोर्स करने में करीब 20000 से लेकर ₹30000 तक की फीस में 2 साल का टॉप क्लास कोर्स आप कर सकते हैं| जैसे कि आईटीआई इलेक्ट्रीशियन 2 साल का कोर्स 20000 से लेकर ₹30000 तक अलग-अलग इंस्टिट्यूट में होती है|

आईटीआई में कितने नंबर से पास होते हैं?

आईटीआई में 200 अंक का प्रश्नपत्र होता है जिसमें कम से कम 120 अंक लाना जरूरी है|

पुलिस आईटीआई क्या है?

नया पुलिस आईटीआई तैयार हो चुका है जो कि जो कि पुलिस को साइबर प्रशिक्षण जैसे विषयों पर कोर्स और ट्रेनिंग कराएगा| मध्यप्रदेश में पुलिस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई नए रूप में तैयार है| यह प्रदेश का पहला पुलिस साइबर प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित करेगा|